अपनी कार का माइलेज 30% तक बढ़ाने के आसान तरीके, बस इन 5 सिंपल हैक्स को कर लें फॉलो
Car Mileage Tips: अगर आपकी भी कार का माइलजे भी काफी गिर गया है तो इन 5 सिंपल हैक्स को ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में पट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को देखने हुए हर कोई अपनी कार में बेहतर माइलेज चाहता है। कई बार गलत ड्राइविंग हैबिट्स और कार की सही देखभाल न करने पर माइलज पर असर पड़ता है। अगर आप अपनी कार की थोड़ी सी देखभाल करें और कुछ बातों का ध्यान रखें तो आप आसानी से कार का कमाइलेज 20 से 30% तक बढ़ा सकते हैं।
टायर प्रेशर सही रखें
कार के माइलेज पर टायरों का सबसे ज्यादा असर पड़ता है। अगर टायरों में हवा कम होगी तो इंजन को गाड़ी आगे खींचने के लिए ज्यादा पावर लगानी पड़ेगी जिससे फ्यूल की खपत बढ़ती है। हर हफ्ते या फिर हर बार पेट्रोल पंप जाने पर टायरों में कंपनी द्वारा बताई गई सही हवा जरूर चेक कराएं।
सही गियर में ड्राइविंग
गलत गियर में गाड़ी चलाने से इंजन पर दबाव पड़ता है। कम स्पीड में बड़ा गियर या ज्यादा स्पीड में छोटा गियर इस्तेमाल न करें। इसके अलावा, बार-बार अचानक एक्सीलेटर दबाने और अचानक ब्रेक लगाने से बचें। आराम से और एक यूनिफॉर्म स्पीड में गाड़ी चलाने से माइलेज में सुधार होता है।
समय पर सर्विसिंग
कार का इंजन तभी अच्छा माइलेज देगा जब वह पूरी तरह से फिट रहेगा। समय पर कार का इंजन ऑयल, एयर फिल्टर और ऑयल फिल्टर चेंज कराएं। गंदा एयर फिल्टर इंजन तक सही हवा पहुंचने नहीं देता जिससे फ्यूल ज्यादा जलता है और माइलेंज में भारी गिरावट आ सकती है।
बेकार सामान हटा दें
कार की डिक्की में अक्सर लोग बेवजह का सामान भरा रखते हैं। गाड़ी में जितना ही ज्यादा वजन भरा होगा इंजन को उसे खींचने में उतनी ही ज्यादा मेहनत करनी होगी। इसलिए हमेशा कार में सिर्फ जरूरी सामानों को ही रखें और फालतू का वजन हटा दें।
ट्रैफिक में इंजन ऑफ
जब भी आपको 30 सेकंड से ज्यादा समय के लिए रेड लाइट पर रुकना पड़े तो कार का इंजन बंद कर दें। आइडलिंग में कार का काफी पेट्रोल खर्च होता है। हाईवे पर भी खिड़कियां पूरी तरह खोलने के बजाय सही तापामान पर एसी चलाना ज्यादा सही रहता है क्योंकि खुली खिड़कियों से हवा का दबाव बढ़ता है।
