विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंगल चार्ज में 187KM रेंज, रिमूवेबल बैटरी...एक हेलमेट के साथ रख लेंगे जरूरी सामान! कीमत 1.25 लाख रुपये

Published: Thu, 22 Oct 2026 06:30 AM (IST)

VIDA VX2 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर की IDC रेंज 187 किलोमीटर है। इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 90 किमी/घंटा बताई गई है।

VIDA VX2 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर

VIDA VX2 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप इस दीवाली पर एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। हम यहां पर आपको एक ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बता रहे हैं, जो लंबी रेंज, दमदार मोटर और रिमूवेबल बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर VIDA VX2 Plus है। हम यहां पर Hero की VIDA के VX2 Plus 4.4 kWh वेरिएंट के बैटरी, रेंज, परफॉर्मेंस, चार्जिंग, फीचर्स और अन्य तकनीकी स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार में बता रहे हैं।

रेंज और टॉप स्पीड

VIDA VX2 Plus (2)

VIDA VX2 Plus 4.4 kWh की सबसे खास चीज इसकी रेंज और स्पीड हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की IDC रेंज 187 किलोमीटर है। इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 90 किमी/घंटा बताई गई है। यह 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार 3.1 सेकंड में पकड़ सकता है।

बैटरी और मोटर

VIDA VX2 Plus (3)

VIDA VX2 Plus में 4.4 kWh में रिमूवेबल बैटरी दी गई है। रिमूवेबल बैटरी का फायदा यह है कि इसे स्कूटर से निकालकर अलग जगह चार्ज करने की सुविधा मिल सकती है। यह उन यूजर्स के लिए उपयोगी है, जिनके पास पार्किंग में सीधे चार्जिंग पॉइंट की सुविधा नहीं है।

VIDA VX2 Plus (6)

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में PMSM (पर्मानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर) तकनीक वाली मोटर दी गई है, जिसकी पीक पावर 6 kW है। बैटरी और मोटर का यह कॉम्बिनेशन स्कूटर की परफॉर्मेंस का अहम हिस्सा है।

चार्जिंग टाइम इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय ध्यान देने वाले प्रमुख पहलुओं में से एक है। AC चार्जिंग के दौरान 20% से 80% तक चार्ज होने का समय 2 घंटे 28 मिनट का समय लगता है, लेकिन फास्ट चार्जर से केवल 65 मिनट में 0 से 80 फीसद तक चार्ज हो जाती है।

VIDA VX2 Plus (5)

राइडिंग मोड और डिस्प्ले

VIDA VX2 Plus 4.4 kWh में Eco, Ride और Sport राइडिंग मोड दिए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ फोन चार्जिंग और कनेक्टिविटी की सुविधा भी सूचीबद्ध है। इसके अलावा, OTA (Over-the-Air) सपोर्ट और TBT (Turn-by-Turn) नेविगेशन का भी फीचर मिलता है।

ब्रेक, टायर, लाइटिंग और स्टोरेज

VIDA VX2 Plus (4)

VIDA VX2 Plus में फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसमें CBS (कंबाइन ब्रेकिंग सिस्चम) भी मिलता है। स्कूटर में अलॉय व्हील और आगे-पीछे 12/12 टायर मिलते हैं। लाइटिंग के लिए इसमें ऑल-LED सेटअप मिलता है। इसकी सीट हाइट 777 mm और सीट की लंबाई 851 mm है। इसका वजन 120 किलोग्राम दिया गया है। इसमें सीट के नीचे 27.2 लीटर की जगह मिलती है। इसके अलावा, फ्रंट स्टोरेज की क्षमता 4.8 लीटर है। जिसमें आप अपनी जरूरत का सामान रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- डेली यूज के लिए बेस्ट है VLF का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज पर 250 किमी की रेंज और GPS जैसे फीचर्स