विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

35.34km का माइलेज और कई लग्जरी फीचर्स, छोटी फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये तीन 5-सीटर कारें

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:38 PM (IST)

Best 5 Seater Cars: अगर आप अपनी 5 लोगों की छोटी फैमिली के लिए किफायती और बेहतरीन माइलेज वाली 5 ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में दीवाली के मौके पर नई गाड़ी खरीदना काफी शुभ माना जाता है और इस समय में किफायती 5-सीटर गाड़ियां आपके परिवार के लिए काफी बेहतरीन विकल्प साबित होती हैं। त्योहारों के सयम में कार कंपनियां कई तरह के डिस्काउंट ऑफर्स देती हैं जिससे इन्हें खरीदना और भी आसान हो जाता है। यहां हम आपको छोटी फैमिली के लिए बेस्ट 5-सीटर कारों के बारे में बताएंगे जो कई प्रीमियम फीचर्स और कम बजट में बेहतरीन माइलेज के साथ आती हैं। आइए जानते हैं उन 3 सबसे बेस्ट 5-सीटर गाड़ियों के बारे में।

TATA Punch

TATA Punch में 3 इंजन विकल्प मिलते हैं। इसमें 1.2 लीटर 3 सिलिंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन है जो 86bhp की पावर और 115nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा है 1.2 लीटर डुअल-सिलिंडर CNG सेटअप जो 72PS की पावर औऱ 103nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, तीसरा है 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन जो 120PS की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है।

सुरक्षा की बात करें तो TATA Punch को BNCAP की तरफ से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और इसमें 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग कैमरा/360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया गया है।

TATA Punch में कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं जिसमें 10.25 इंच तक का Harman टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रीक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट जैसी चीजें शामिल हैं। TATA Punch की एक्स-शोरूम कीमत 5.74 लाख रुपए से 10.77 लाख तक है।

Variant / Engine & Transmission Fuel Type ARAI Mileage
Petrol Manual (Smart, Pure, Adventure, Accomplished) Petrol 20.09 kmpl
Petrol Automatic / AMT Petrol 18.8 kmpl
Petrol Turbo Manual Petrol ~20.09 kmpl
CNG Manual (Pure, Adventure, etc.) CNG 26.99 km/kg

tata punch

Maruti Swift

Maruti Swift में 1197cc का Z12E 1.2 लीटर, 3 सिलिंडर इंजन मिलता है जो 81.80bhp की पावर और 112.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। Swift में पेट्रोल और S-CNG के दो फ्यूल टाइप मिलते हैं जिसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा, इस 5-सीटर कार में 37 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

Maruti Suzuki Swift में आगे मैकफर्शन स्ट्रट और पीछे टॉर्शन बीम सस्पेंशन सेटअप मिलता है तो वहीं ब्रेकिंग के लिए आगे वेंटिलेटेड डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट दिए गए हैं।

वहीं, फीचर्स की बात करें तो Swift में 9-इंच तक का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और वायरलेस फोन चार्जर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपए से लेकर 8.89 लाख रुपए के बीच है।

Fuel Type Transmission ARAI-Certified Mileage
Petrol (Manual) 5-Speed Manual 24.8 kmpl
Petrol (Automatic) 5-Speed AMT 25.75 kmpl
CNG (Manual) 5-Speed Manual 32.85 km/kg
CNG (Automatic) 5-Speed AMT 35.34 km/kg

maruti swift

TATA Nexon

इस लिस्ट में आखिरी गाड़ी है TATA Nexon जो तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है। पहला है- 1.2 लीटर, 3-सिलिंडर टर्बो पेट्रोल इंजन जो 118bhp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है। दूसरा है 1.5 लीटर, 4-सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन जो 113.31bhp की पावर और 250nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, तीसरा है CNG विकल्प जो 99-100PS की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करता है।

TATA Nexon को GNCAP और BNCAP दोनों में ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड, TPMS और 360-डिग्री कैमरा दिए गए हैं। इसमें 10.25 इंच तक का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, JBL साउंड सिस्टम और iRA कनेक्टेड कार टेक मिलती है।

TATA Nexon की एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपए से शुरू होकर टॉप-वेरिएंट के 14.52 लाख रुपए तक जाती है।

Fuel Type Transmission ARAI Mileage
Petrol (1.199 cc) Manual 17.44 kmpl
Petrol (1.199 cc) Automatic (AMT) 17.18 kmpl
Petrol (1.199 cc) Automatic (DCA) 17.01 kmpl
Diesel (1.497 cc) Manual 23.23 kmpl
Diesel (1.497 cc) Automatic (AMT) 24.08 kmpl

tata nexon (1)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।