70kmpl का माइलेज और कीमत सिर्फ 72,000 रुपए, फेस्टिव सीजन पर खरीदने के लिए बेस्ट है ये सस्ती बाइक
High Mileage Bikes: अगर आप इस फेस्टिव सीजन एक बेहतरीन माइलेज वाली बाइक की तलाश में हैं तो Bajaj Platina आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप इस फेस्टिव सीजन में कोई हाई-माइलेज वाली बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं जिससे आपका रोज का सफर आसान और कम खर्चीला हो सके? अगर हां, तो हम आपको यहां 70kmpl माइलेज वाली एक ऐसी बाइक के बारे में बताएंगे जिससे आपका पेट्रोल के पैसों की काफी बचत होगी। साथ ही, यह खराब रास्तों पर भी स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस देगी जिससे थकान नहीं महसूस होगी।
इंजन और पावर
हम बात कर रहे हैं Bajaj Platina की, इस बाइक में 4-स्ट्रोक, DTS-i सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड और E20 कंप्लाइंट इंजन दिया गया है जिसका डिस्प्लेसमेंट 99.59cc है। यह इंजन 7,500rpm पर 8.2PS की मैक्स पावर और 5,500rpm पर 8.3nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसमें 4-स्पीड ऑल-डाउन शिफ्ट मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इस बाइक का माइलेज 70kmpl है और 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
डाइमेंशन और आकार
इस गाड़ी की लंबाई 2,003mm, चौड़ाई 704mm और ऊंचाई 1,069mm है। इसका व्हीलबेस 1,255mm और सीट हाइट 807mm दी गई है। इसमें 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है और इसका कर्ब वेट 117kg है। इस बाइक में ट्यूबलर सिंगल डाउन ट्यूब के सात लोअर क्रैडल फ्रेम दिया गया है। इसके आगे की तरफ हाइड्रोलिक टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे SNS सस्पेंशन दिया गया है।
ब्रेक सिस्टम और टायर
इस बाइक में आगे की तरफ एंटी-स्किड या CBS के साथ 130mm का ड्रम ब्रेक और पीछे की तरफ एंटी-स्किड या CBS के साथ 110mm का ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसमें आगे के टायर 2.75x17 साइज का और पीछे का टायर 3.00x17 साइज का है जो ट्यूब-टाइप टायर और अलॉय व्हील के विकल्प के साथ आते हैं।
फीचर्स और कीमत
इस बाइक में 12V, 4 Ah VRLA बैटरी दी गई है और इसके साथ ही इसमें LED DRL के साथ HS1 हेलोजन हेडलैंप मिलता है। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एनालॉग स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज और इंडिकेटर लाइट्स दी गई हैं। वहीं, कीमत की बात करें तो इस मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 72,942 रुपए से शुरू होती है।
