विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bajaj Pulsar N160SS vs Hero Xtreme 160R 4V: इंजन पावर और फीचर में कौन सी 160cc वाली बाइक है बेस्ट

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:16 PM (IST)

Hero Xtreme 160R 4V vs Pulsar N160SS: आइए जानते हैं कि इन दोनों बाइक्स में कीमत, फीचर, इंजन और पावर में कितना अंतर है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में 160cc सेगमेंट की स्पोर्टी बाइक्स को युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है। इसमें सेगमेंट में Bajaj Pulsar N160SS और नई लॉन्च हुई Hero Xtreme 160R 4V दोनों ही अच्छे विकल्प हैं। जहां N160SS अपने स्पोर्टी डिजाइन और अलग-अलग इंजन वेरिंट्स के लिए जानी जाती है तो वहीं Xtreme 160R 4V अब पहले से ज्यादा फीचर्स और राइडिंग मोड्स के साथ आती है।

इंजन और पावर का अंतर

Bajaj Pular N160SS में 164.82cc का 4-स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर , 4-वॉल्व ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 18.5PS की पावर और 14.4nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है। वहीं, Hero Extreme 160R 4V में 163.2cc का ऑयल-कूल्ड, 4-वॉल्व सिंगल सिलिंडर इंजन मिलता है जो 17.1PS की पावर और 14.6nm का टॉर्क जनरेट करता है।

डिजाइन और लुक का अंतर

Bajaj Pulsar N160 SS में स्पोर्टी डिजाइन के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप और DRL दिए गए हैं। इसके डिजाइन में मस्कुल लुक और मॉडर्न फीचर्स पर ध्यान दिया गया है। वहीं, Xtreme 160R 4V में एंगुलर टैंक एक्सटेंशन, नए ग्राफिक्स और बॉडी पैनल दिए गए हैं। इसमें रेड कलर का फ्रंट अलॉय व्हील और गोल्ड फिनिश वाले USD फ्रंट फोर्क्स मिलते हैं। इसके अलावा, H-शेप DRL और LED इसके लुक को खास बनाते हैं।

फीचर्स में कौन आगे?

Pulsar में 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है जिसमें ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी, Google Maps मिररिंग, कॉल/SMS अलर्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसमें Rain, Road, Off-Road और Sport जैसे चार राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें USB चार्जिंग पोर्ट और लो-स्पीड क्रॉल टेक भी मिलता है।

वहीं, नई Xtreme के Carbon वेरिएंट में मल्टी-कलर TFT डिस्प्ले मिलता है जिसमें कंपनी के मुताबिक 60 से ज्यादा फीचर्स और कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। वहीं, Pro वेरिएंट में मल्टी-कलर LCD कंसोल मिलता है। Hero की इस बाइक में रायड-बाय वायर, Rain Road और Sports राइडिंग मोड्स, क्रूज कंट्रोल भी मिलता है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग

Bajaj Pulsar N160 SS में 37mm के USD फ्रंट फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे 300mm और पीछे 230mm की डिस्क मिलती है। इसमें डुअल-चैनल ABS और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया गया है। वहीं, Xtreme में 37mm के USD फ्रंट फोर्क्स और 7-स्टेप एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक मिलता है। इसमें आगे 276mm के पेटल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

इसके अलावा, Hero की इस बाइक में पैनिक ब्रेक अलर्ट फीचर भी मिलता है जो अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहे ट्रैफिक को संकेत देता है।

कीमत में अंतर

Bajaj Pulsar N160 SS की एक्स-शोरूम कीमत 1.43 लाख रुपए है। वहीं, Hero Xtreme 160R 4V के Pro वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपए और Carbon वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.41 लाख रुपए है। वहीं, कंपनी जनवरी में इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट 1.27 लाख रुपए की एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च करेगा।

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon vs Maruti Suzuki Fronx: डिजाइन, फीचर्स और इंजन के मामले में कौन-सी SUV है बेस्ट?