EV Charging Tips: इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करने समय न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो पूरे घर में लग जाएगी आग
EV Charging: इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करते समय जरी सी लापरवाही पूरे घर को जला सकती है। सुरक्षित रहने और आग ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आजकल इलेक्ट्रिक स्कूटर का इस्तेमाल देश में काफी तेजी से बढ़ रहा है। ज्यादातर लोग रात में अपने घर पर ही पोर्टेबल चार्जर से अपना स्कूटर चार्ज करना पसंद करते हैं। लेकिन, घर पर चार्जिंग जितनी ही आसान है तो वहीं थोड़ी सी लापरवाही की वजह से बड़ा खतरा भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि EV चार्ज करते समय की जाने वाली 5 बड़ी गलतियों के बारे में जिससे आग लग सकती है।
लोकल सॉकेट का इस्तेमाल
इलेक्ट्रिक स्कूटर को चार्ज करने के लिए काफी ज्यादा बिजली की जरूरत होती है। लोक अक्सर इसे नॉर्मल 51 वाले सॉकेट या लो-क्वालिटी बोर्ड में प्लग कर देते हैं। इससे सॉकेट ओवरहीट होकर पिघल सकता है और शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लग सकती है। हमेशा 15A/16A का हैवी-ड्यूटी पावर सॉकेट ही इस्तेमाल करें।
बेकार क्वालिटी का एक्सटेंशन कॉर्ड
अगर आपका पावर प्लग दूर है तो बिना सोचे-समजे घर में पड़ी साधारण एक्सटेंशन कॉर्ड का इस्तेमाल न करें। सामान्य एक्सटेंशन वायर सभी करंट नहीं झेल पाते और वे अंदर ही अंदर जलने लगते हैं। अगर एक्सटेंशन लगाना ही पड़े तो सिर्फ हैवी-ड्यूटी और ISI मार्क वायर का ही इस्तेमाल करें।
ओवरचार्जिंग करने की गलती
कई लोग रात को सोते समय स्कूटर को चार्ज पर लगा देते हैं और सुबह तक छोड़ देते हैं। अगर आधुनिक चार्जर कट-ऑफ फीचर के साथ आते हैं, फिर भी लगातार वोल्टेज में उतार-चढ़ाव या चार्जर का ज्यादा गर्म होना बैटरी को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए हमेशा चार्जिंग पूरी होते ही प्लग बंद कर दें।
धूप में चार्ज करना
बारिश के मौसम में या गाली जगह पर EV चार्ज करना बेहद खतरनाक है क्योंकि इससे करंट फैलने या स्पार्किंग का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, सीधी धूप या बंद और गर्म कैमरे में चार्जिंग करने से बैटरी का तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है तो थर्मन रनअवे (अचानक आग लगने) की वजन बन सकता है।
डुप्लीकेट चार्जर का इस्तेमाल
ओरिजिनल चार्जर खराब होने पर कई लोग सस्ता और लोकल चार्जर खरीद लेते हैं। लोकल या कटी-फटी केबल वाले चार्जर में सेफ्टी फीचर्स नहीं होते जिससे बैटरी में ब्लास्ट होने की आशंका बनी रहती है। हमेशा कंपनी से प्रमाणिक चार्जर का ही इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि, चार्जिंग एरिया के पास कभी भी कोई ज्वलनशील सामान न रखें और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।
