विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ather Rizta vs TVS iQube: रोज ऑफिस आने-जाने के लिए कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट, देखें पूरा अंतर

Published: Wed, 02 Sep 2026 02:30 PM (IST)

Ather Rizta vs TVS iQube: Ather Rizta और TVS iQube दोनों ही बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो बेहतरीन रेंज, फीचर्स के साथ आते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। अगर आप अपनी फैमिली के लिए बजट में आरामायक, सुरक्षित और ज्यादा स्पेस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं तो Ather Rizta औप TVS iQube आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आइए दोनों के बीच की पूरी तुलना कर के देखते हैं कि आपके लिए बेस्ट ऑप्शन क्या हो सकता है।

Ather Rizta: वेरिएंट और फीचर्स

Ather Rizta मुख्य रूप से दो ट्रिम्स S और Z में आता है जिसमें दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्प (2.9kWh और 3.7kWh) मिलते हैं। Rizta S (2.9kWh) इसका बेस मॉडल है जो सिंगल चार्ज पर 123 किमी की रेंज (IDC) देती है। इसमें 7-इंच का मोनोक्रोम LCD डिस्प्ले मिलता है। दूसरा है Rizta Z (2.9kWh) जिसमें थोड़े प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं जैसे 7-इंच की कलर्ड TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, नेविगेशन, बैकरेस्ट और मैजिक ट्विस्ट।

Rizta Z (3.7kWh) इसका टॉप वेरिएंट है जो 159 किमी की रेंज (IDC) देता है और बाकी सभी फीचर्स Rizta Z (2.9kWh) जैसे ही हैं। अगला वेरिएंट है Rizta S (3.7kWh) जो 161 किमी तक की रेंज (IDC) देता है।

Ather Rizta की खासियत

इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट मिलती है जिस पर 2 लोग बहुत ही आराम से बैठ सकते हैं। इसमें 34-लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है और इसके अलावा 22 लीटर का Frunk भी एक्सेसरी के तौर पर लगा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें ऑटो-होल्ड, रिवर्स मोड और फॉल-सेफ जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी आते हैं।

TVS iQube: वेरिएंट्स रेंज और फीचर्स

TVS iQube का पोर्टफोलियो काफी बड़ा है जिसमें 2.2kWh से लेकर 5.1kWh तक के 5 वेरिएंट्स शामिल हैं:

  • TVS iQube (2.2 kWh): यह इसका सबसे सस्ता वेरिएंट को जो 94 किमी की (IDC) रेंज देता है और इसमें 5-इंच का TFT स्क्रीन मिलती है।
  • TVS iQube (3.4 kWh): यह इसका स्टैंडर्ड मॉडल है जो सिंगल चार्ज में 145 किमी तक की रेंज (IDC) देता है और इसमें 5-इंच की स्क्रीन और स्मार्टकनेक्ट फीचर्स हैं।
  • TVS iQube S (3.4 kWh): इसमें 3.4kWh की बैटरी के साथ 7-इंच की बड़ी डिजिटल TFT स्क्रीन, 5-वे जॉयस्टिक और बेहतर कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं।
  • TVS iQube ST (3.4kWh): इसमें 7-इंच की फुल टचस्क्रीन, 32 लीटर का बूट स्पेस और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
  • TVS iQube ST (5.1 kWh): यह इसका टॉप वेरिएंट है जो 185 किमी की रेंज (IDC) की रेंज देता है।

TVS iQube की खासियत

इसका लुक साधारण और फैमिली-फ्रेंडली है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। साथ ही, इसका सस्पेंशन भी काफी स्मूथ है जिससे खराब सड़कों पर भी राइड काफी स्मूथ फील होती है। वहीं, इसकी टॉप-स्पीड 78kmph से 82kmph तक जाता है।

यहां दोनों स्कूटर के कीमत फीचर और रेंज के तुलना की पूरी लिस्ट दी गई है:

Ather Rizta vs TVS iQube Comparison

फ़ीचर (Feature) Ather Rizta TVS iQube
उपलब्ध वेरिएंट्स (Variants) S (2.9 kWh), S (3.7 kWh), Z (2.9 kWh), Z (3.7 kWh) iQube (2.2 kWh), iQube (3.4 kWh), iQube S (3.4 kWh), iQube ST (3.4 kWh), iQube ST (5.1 kWh)
बैटरी और रेंज (Battery & IDC Range)
  • 2.9 kWh: 123 किमी
  • 3.7 kWh: 159 किमी से 161 किमी
  • 2.2 kWh: 94 किमी
  • 3.4 kWh: 145 किमी
  • 5.1 kWh: 185 किमी
डिस्प्ले (Display)
  • S Trims: 7-इंच मोनोक्रोम LCD
  • Z Trims: 7-इंच कलर्ड TFT टचस्क्रीन
  • Base / Standard: 5-इंच TFT स्क्रीन
  • S & ST Trims: 7-इंच TFT / टचस्क्रीन (5-वे जॉयस्टिक)
स्टोरेज (Storage) 34 लीटर (अंडर-सीट) + 22 लीटर (Frunk एक्सेसरी) 32 लीटर (ST वेरिएंट्स में बूट स्पेस)
मुख्य फीचर्स (Key Features) सबसे बड़ी फैमिली सीट, ऑटो-होल्ड, रिवर्स मोड, फॉल-सेफ, मैजिक ट्विस्ट, बैकरेस्ट, नेविगेशन स्मार्टकनेक्ट फीचर्स, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 78-82 kmph टॉप स्पीड, स्मूथ सस्पेंशन
कीमत (Ex-Showroom Price)
  • S (2.9 kWh): ₹1,21,046
  • S (3.7 kWh): 1,43,547
  • Z (2.9 kWh): ₹1,39,045
  • Z (3.7 kWh): ₹1,59,046
  • 2.2 / 2.3 kWh: ₹1,20,124
  • 3.1 kWh: ₹1,35,465
  • 3.5 kWh: ₹1,45,200
  • S (4.7 kWh): ₹1,65,353
  • ST (5.3 kWh): ₹1,75,599

यह भी पढ़ें- Bajaj Chetak vs Ather Konarc: रोजाना की सिटि राइड के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है परफेक्ट!