विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 साल की बैटरी वारंटी और सिंगल चार्ज पर 159 किमी की रेंज, डेली यूज के लिए बेस्ट है Ather का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:30 AM (IST)

10 Year Batter Warranty: क्या आप जानते हैं कि भारतीय बाजार में एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर भी आता है जिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीदारी करते समय ग्राहकों के मन में सबसे बड़ा सवाल रहता है बैटरी के मेंटेनेंस और वारंटी का। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर भी आता है जो आपकी इस चिंता को खत्म करता है। इस स्कूटर पर न सिर्फ स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है बल्कि बैटरी की हेल्थ को बेहतर रखने के लिए इसे आगे बढ़ाकर 10 साल या 1 लाक किमी तक के प्रीमियम एक्सटेंडेड प्लान से भी जोड़ा जा सकता है।

परफॉर्मेंस और मोटर

हम बात कर रहे हैं Ather Rizta की जिसमें Permanent Magnet Synchronous Motor दी गई है जो 4.3kW की अधिकतम पावर देती है। इसमें 22nm का टॉर्क मिलता है और यह स्कूटर सिर्फ 4.7 सेकंड में 0 से 40kmph की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं, इसकी टॉप-स्पीड 80kmph तक जाती है जो इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिहाज से काफी बेहतर है।

बैटरी और रेंज

इसके अलग-अलग वेरिएंट्स में 2.9kWh या 3.7kWh के बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। 2.9kWh बैटरी के साथ 123 किमी (IDC) और 3.7kWh बैटरी वाले वेरिएंट्स के साथ 159 किमी की रेंज (IDC) मिलती है। बैटरी और मोटर के लिए IP67 रेटिंग दी गई है जिससे यह पानी और धूल से सेफ रहती है। Ather Rizta का कर्ब वेट 125kg, सीट हाइट 780mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 150mm है और इसमें 34 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज मिलती है।

ब्रेक और सस्पेंशन

इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। सेफ्टी के लिए आगे 200mm का डिस्क ब्रेक और पीछे CBS से साथ ड्रम ब्रेक मिलता है। इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील्स पर ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं जिसमें आगे का टायर 90/90-12 और पीछे का टायर 100/80-12 साइज का है।

बैटरी वारंटी

  • स्टैंडर्ड वारंटी: इसमें 5 साल या 60 हजार किमी स्डैंडर्ड वारंटी मिलती है जिसमें यह गारंटी दी जाती है कि बैटरी की हेल्थ 70% से ज्यादा बनी रहेगी।
  • Eight70 प्लान: यह एक ऐड-ऑन प्लान है जो वारंटी कवरेज को बढ़ाकर 8 साल या 80,000 किमी करता है जिसमें 70% बैटरी हेल्थ का भरोसा मिलता है।
  • 10 साल का प्लान: यह एक प्रीमियम एक्सटेंडेड टियर है जो AtherStack Pro इकोसिस्टम के जरिए 10 साल या 1 लाख किमी तक कवर करता है और 70% सुरक्षित बैटरी हेल्थ का भरोसा देता है।

कितनी है कीमत?

Ather Rizta के मुख्य वेरिएंट्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत Rizta S के लिए 1,21,999 रुपए और Rizta Z के लिए 1,36,999 रुपए से शुरू होती है। बैटरी क्षमता और कॉन्फिगरेशन के आधार पर इसकी कुल एक्स-शोरूम कीमत 1,59,378 रुपए तक जाती है।

यह भी पढ़ें- Honda QC3 vs Ather Konarc: डेली ट्रैवल के लिए कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूट है बेस्ट, फुल चार्ज पर 161 किमी रेंज