विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ather, Ola या TVS: कौन है टचस्क्रीन वाले 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत इतने से है शुरू

Published: Sun, 05 Jul 2026 10:30 AM (IST)

Affordable Touchscreen Scooters: अगर आप टचस्क्रीन डिस्प्ले वाला स्टाइलिश स्कूटर खरीदना चाहते हैं को बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आने वाली एक स्टाइलिश स्कूटर की तलाश में है तो यहां हम आपको 5 बेहतरीन विकल्प देने वाले हैं। इन स्कूटर्स में न सिर्प कमाल के फीचर्स मिलते हैं बल्कि इनकी रेंज भी बहुत अच्छी है। यहां हम आपको टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आने वाली 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताएंगे।

Simple One

Simple One स्कूटर की शुरुआती कीमत 1,89,999 रुपए (एक्स-शोरूम) है। इस स्कूटर में 7-इंच की TFT टचस्क्रीन दी गई है। इसमें Google Maps, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल के साथ स्मार्टवॉच कनेक्ट करने की भी सुविधी मिलती है। यह स्कूटर 5.0kWh और 4.5kWh बैटरी पैक के विकल्पों के साथ आता है जो फुल चार्जिंग पर 265 किमी तक की रेंज दे सकता है।

Ola S1 Pro Gen 3

यह स्कूटर Ola के सबसे पसंद किए जाने वाले मॉडल्स में एक है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,14,999 रुपए है। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है दो नए सॉफ्टवेयर पर चलता है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 242 किमी तक की रेंज देता है। इसमें आपको मैप्स, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं।

यह भी पढ़ें- Ola, Hero या TVS: किस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड है सबसे ज्यादा, कीमत सिर्फ 44,990 रुपए

Ather 450X

Ather के इस स्कूटर की कीमत 1,73,046 रुपए (एक्स-शोरूम) है जिसमें 7-इंच का टचस्क्रीन बोर्ड दिया गया है और इसे मोबाइल की तरह टच और स्क्रोल भी किया जा सकता है। इस स्कूटर में गूगल मैप्स, कॉल-म्यूजिक कंट्रोल और एलेक्सा के भी फीचर्स मिलते हैं। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 161 किमी तक चल सकता है।

TVS iQube ST

यह TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में सबसे शानदार मॉडल है जिसकी कीमत 1.71 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें 7-इंच की टचस्क्रीन दिया गया है जिसे बटन से भी कंट्रोल किया जा सकता है। यह दो बैटरी विकल्पों 3.5kWh और 5.3kWh में आता है। इसका सबसे बड़ा मॉडल एक बार फुल चार्ज करने पर 212 किमी तक चल सकती है।

Ather Rizta

Ather के इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,39,045 लाख रुपए है। इसमें 7-इंच का डैशबोर्ड दिया गया है जिसे मोबाइल की तरह स्वाइप और जूम करके इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 159 किमी तक की दूरी तय कर सकता है।

यह भी पढ़ें- TVS से लेकर BMW तक; ये हैं देश के 4 सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत इतनी की जेब हो जाएगा खाली