ऑडी की A3 लक्ज़री कार, सिटी, वरना और सियाज़ से भी ज्यादा माइलेज देती है
इस कार की सबसे बड़ी खूबी इसकी माइलेज है। माइलेज के मामले में यह कार मारुति की सियाज़, होंडा सिटी और हुंडई वरना को पीछे छोड़ देती है। जी हां हम बात कर रहे है ऑडी की नई A3 फेसलिफ्ट के बारे में।
नई दिल्ली: इस कार की सबसे बड़ी खूबी इसकी माइलेज है। माइलेज के मामले में यह कार मारुति की सियाज़, होंडा सिटी और हुंडई वरना को पीछे छोड़ देती है। जी हां हम बात कर रहे है ऑडी की नई A3 फेसलिफ्ट के बारे में। इस कार को यूरोप समेत कई देशों में बेचा जा रहा है और अब इसे भारतीय कार बाज़ार के लिए लॉन्च कर दिया है। अपने स्पोर्टी डिज़ाइन की वजह से यह कार आकर्षित करती है।
आइये जानते हैं ऑडी A3 से जुड़ी 7 बड़ी बातें
1. पेट्रोल और डीजल इंजन में
यह कार डीजल और पेट्रोल दोनों वैरिएंट में पेश की गयी है। इसके 1.4 लीटर TFSI पेट्रोल मॉडल को 150bhp की पावर मिलती है। इसके साथ 6 स्पीड S-ट्रोनिक ट्रांसमिशन से लैस है। जबकि 2.0 लीटर डीजल इंजन को 143bhp की पावर मिलती है। और इसमें 7 स्पीड S-ट्रोनिक ट्रांसमिशन लगे हैं।
2. माइलेज में बड़ा प्लस पॉइंट
ऑडी A3 पेट्रोल एक लीटर में 19.2 किलोमीटर की माइलेज निकाल देती है जबकि इसका kmpl डीजल मॉडल 20.38 किलोमीटर देता है ख़ास बात यह है की कार के दोनों ही मॉडल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होते हुए भी इतनी बढ़िया माइलेज का भरोसा मिल रहा है जबकि बात मारुति की सियाज़, होंडा सिटी और हुंडई वरना की करें तो इनके मुकाबले ऑडी की A3 इनसे भी आगे है इन सभी कारों के ऑटोमैटिक मॉडल की माइलेज पर एक नज़र
ऑडी A3-पेट्रोल AT 19.2kmpl
मारुति सियाज़ AT 19.1 kmpl
हुंडई वरना AT 15.74 kmpl
होंडा सिटी AT 17.4 kmpl
3. आकर्षक कीमत
कंपनी ने कार को दो वेरिएंट 35TFSI और 35TDI में लॉन्च किया है। 35TFSI (पेट्रोल) मॉडल की कीमत 30.50 लाख रुपए रखी गई है और दूसरा 35TDI (डीजल) मॉडल की कीमत 32.30 लाख रुपए रखी है। सभी कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली हैं। A3 की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
4. लुक्स में नयापन
ऑडी A3 फेसलिफ्ट के फ्रंट ग्रिल, हेडलैंप्स डिजाइन और फ्रंट बंपर में कई बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही नई सिंगल-फ्रेम हैक्सागोनल ग्रिल दी गई है, जबकि हैडलैंप्स नई ए4 से लिए गए हैं। इसके अलावा कार में नए साइड एलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। टेललैंप्स नए ग्राफिक्स वाले हैं, इसके पिछले बंपर में भी बदलाव हुए हैं।
5. इंटीरियर हुआ ज्यादा लक्ज़री
केबिन में नए थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के अलावा बाकी सब पहले जैसा है। फीचर्स की बात करें तो इस में फुल एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं, जबकि बाय-जेनन हैडलैंप्स स्टैंडर्ड है। टेललैंप्स पर ऑडी के डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इंफोटेंमेंट सिस्टम में ऑडी की नई एमएमआई यूनिट दी गई है।
6. कार के डायमेंशन पर भी नज़र
लम्बाई: 4,458mm
व्हीलबेस: 2,637mm
चौड़ाई: 1,796mm
ऊंचाई:1,416mm
7. इनसे होगा मुकाबला
नई A3 सेडान का सीधा मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज CLA से होगा। लेकिन यह कार BMW 1 सीरिज, मर्सिडीज़-बेंज A-क्लास और वॉल्वो V40 को भी कड़ी चुनौती देती है।