विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपनी कार की क्लच प्लेट को खराब होने से बचाएं, इन 5 आदतों को तुरंत बदलें

Published: Fri, 25 Sep 2026 07:26 PM (IST)

Car Clutch Plate: कुछ गलत ड्राइविंग आदतों से कार की क्लच प्लेट को नुकसान पहुंचता है, जिससे पिकअप और माइलेज ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। कार चलाते समय हमारी कुछ आदतों की वजह से गाड़ी के कई पार्ट्स को काफी नुकसान पहुंचता है। इसमें सबसे जरूरी हिस्सा क्लच प्लेट होता है जो अगर खराब हो जाए तो गाड़ी का पिकअप कम हो जाता है और माइलेज भी गिर जाता है। अगर आप अपनी कार की क्लच प्लेट को लंबे समय तक सेफ रखना चाहते हैं तो इन 5 आदतों को बदल दें।

हाफ क्लच पर ड्राइव करना

कई लोग ट्रैफिक में या गाड़ी चलाते समय क्लच को आधा दबाकर रखते हैं। इसे राइडिंग द क्लच कहते है। ऐसा करने से क्लच प्लेट पर ज्यादा दबाव पड़ता है और वह तेजी से घिसने लगती है। हमेशा क्लच को पूरा दबाएं या पूरी तरह छोड़ें।

क्लच पेडल पर पैर रखना

ड्राइविंग के दौरान कई ड्राइवरों की आदत होती है कि वे अपना बायां पैर हमेशा क्लच पेडल पर टिका कर रखते हैं। भले ही आप पेडल को दबा न रहे हों फिर भी पैर का हल्का वजन क्लच प्लेट को घिसता रहता है। क्लच का इस्तेमाल करने के बाद पैर को साइड में दिए गए डेड पैडल पर रखें।

ट्रैफिक सिग्नल पर क्लच दबाना

रेड लाइट या फिर ट्रैफिक में गाड़ी को न्यूट्रल करने के बजाय कई लोग गियर में ही क्लच दबाकर खड़े रहते हैं। इससे क्लच स्प्रिंग और बेयरिंग पर फालतू दबाव पड़ता है। जब भी 10-15 सेकंड से ज्यादा रुकना हो तो गाड़ी को न्यूट्रल कर लें।

चढ़ाई पर कार रोकना

पहाड़ी रास्तों या चढ़ाई पर कार को पीछे जाने से रोकने के लिए लोग क्लच और एक्सीलेटर का बैलेंस बनाते हैं। यह तरीका क्लच प्लेट को बहुत जल्दी जला देता है। चढ़ाई पर कार को रोकने और उठाने के लिए हमेशा हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें।

गलत गियर में ड्राइविंग

कम स्पीड में बड़ा गियर लगाने से इंजन और क्लच दोनों पर ही बहुत बुरा असर पड़ता है। इससे इंजन वाइब्रेट करता हैऔर क्लच प्लेट पर जोर पड़ता है। हमेशा गाड़ी की स्पीड के हिसाब से ही सही गियर को चुनें और कंपनी द्वारा बताए गए हिसाब से ही स्पीड और गियर का चुनाव करें।

यह भी पढ़ें- ये है देश का सबसे लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 400 किमी तक का होगा सफर