Avaneesh Mishra
-1793624959247.webp)
अवनीश कुमार मिश्र को पत्रकारिता में 15 सालों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में दैनिक जागरण, लखनऊ में चीफ क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। अपराध और कानून-व्यवस्था की रिपोर्टिंग में विशेष पकड़ रखने वाले अवनीश पुलिस, अपराध, संगठित अपराध और महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।उन्हें राजनीति, नगर निगम, विद्युत निगम, स्वास्थ्य, विकास प्राधिकरण, रेलवे, रोडवेज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अग्निशमन और शिक्षा समेत कई प्रमुख बीट की रिपोर्टिंग का भी व्यापक अनुभव है। लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय, पंचायत और छात्र संघ चुनावों की रिपोर्टिंग कर चुके हैं।सांप्रदायिक दंगों के दौरान कर्फ्यू, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर हुई हिंसा और किसान आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण घटनाक्रमों की मौके से रिपोर्टिंग की है।इससे पहले वह दैनिक जागरण साहिबाबाद और गौतमबुद्धनगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, लखनऊ में चीफ सब-एडिटर के रूप में भी एक वर्ष से अधिक समय तक काम किया। पत्रकारिता की शुरुआत अयोध्या से प्रकाशित जनमोर्चा अखबार से की थी।
- Area of expertise: Crime and Politics
- Language Spoken: Hindi, English









