साप्ताहिक टैरो राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्यार... इस सप्ताह 12 राशियों के जीवन में क्या-क्या बदलेगा?
ओशो के विचारों से प्रेरित यह साप्ताहिक टैरो राशिफल सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, कारोबार और प्यार से जुड़े महत्वपूर्ण बदलावों और भविष्यवाणियों को प्रस्तुत करता है।
-1794071777194_m.webp)
किस राशि का शुरू होगा गोल्डन टाइम? (Picture Credit- AI Generated)
मां प्रेम ऋतंभरा। ओशो कहते हैं, हम सभी के अंदर एक ही प्रकार की ऊर्जा प्रवाहित होती है। यह हम पर निर्भर करता है कि आप उस ऊर्जा को भय, क्रोध, लोभ और ईर्ष्या जैसे नकारात्मक भावों में उलझाकर रखते हैं या सचेत होकर अपने भीतर स्थिर करते हैं, तब यही ऊर्जा रूपांतरित होकर चरम आनंद, कृतज्ञता और प्रेम में बदल जाती है।
मेष
जीवन के कई स्तरों पर बड़े परिवर्तन रोमांच और उन्नति के नए द्वार खोलेंगे। जीवन के प्रवाह के साथ चलना ही श्रेयस्कर होगा। कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में बहुत तेजी से घटनाएं घटित होंगी। पेशेवर अवसरों व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में प्रेम और उत्साह का आगमन होगा। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में धनु राशि का कोई व्यक्ति सहयोगी साबित होगा।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल
यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
वृष
कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलताएं प्राप्त करने और घरेलू जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अत्यंत उत्तम रहेगा। एक सुखद आश्चर्य सामने आएगा। व्यवसाय में कोई अप्रत्याशित अवसर करियर के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। लंबे समय से चली आ रही सेहत से जुड़ी समस्या हल होगी। विदेश यात्रा का योग है। भाग्य जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भविष्य की ओर साहसिक कदम बढ़ाएंगे।
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: ब्लू
मिथुन
व्यक्तिगत कठिनाइयों का सामना करने और व्यावसायिक चुनौतियों को साहस और संयम से सामना करेंगे। रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखना बेहतर होगा। वित्तीय स्थिति और ऊर्जा को बचाकर रखें। ऊर्जा के स्तर में कमी और तनाव के बावजूद न्याय और निष्पक्षता के पक्ष में खड़े रहेंगे। सिंह राशि का व्यक्ति सहयोगी साबित होगा। भय और आशंकाओं को अपने ऊपर हावी न होने दें।
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: लेमन येलो
कर्क
दिनचर्या और समय-सारणी में बदलाव लाकर परिस्थितियों, लक्ष्यों और जिम्मेदारियों का पुनर्मूल्यांकन करेंगे। पुरानी समस्याओं के प्रति नया दृष्टिकोण महत्वपूर्ण उलझन को सुलझा देगा। पुरानी लतों को त्यागने के लिए यह समय उचित है। घर व कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज-सज्जा करेंगे। पूर्वाग्रहों को त्यागने के लिए यह समय उचित है। नए व्यावसायिक संबंध स्थापित होंगे और प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल
फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
सिंह
बाहरी प्रदर्शन के बजाय पर्दे के पीछे रहकर काम करना महत्वपूर्ण रहेगा। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अत्यंत कुशल और कर्मठ बने रहेंगे। संसाधनों का कुशल प्रबंधन करके प्रचुर लाभ अर्जित करेंगे। प्राथमिकताओं को सर्वोपरि रखें। संबंधों या भावनाओं को व्यक्त करने के दौरान धैर्य के साथ कदम बढ़ाएं। अत्यधिक सावधानी बनाए रखने के दौरान महत्वपूर्ण विषयों की अनदेखी करने से बचें।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: चेरी पिंक
कन्या
सामाजिक दायित्वों और अर्थहीन संबंधों में ऊर्जा व्यर्थ करने से बचें। कार्यक्षेत्र के विवादों को पूरी कुशलता के साथ हल करेंगे। कार्यक्षेत्र में मौलिकता और प्रतिभा का प्रदर्शन करके सफलता हासिल करेंगे। रचनात्मक कार्यों में मौलिक और साहसी विचार बड़ा सकारात्मक बदलाव लाएंगे। किसी दिखावापसंद दबंग महिला से सतर्क रहें, अन्यथा वह आपके संबंधों में दखल दे सकती है। निकट युवती या पुत्री स्वतंत्र यात्रा के लिए तैयार है।
शुभ अंक: 17 शुभ रंग: फायरी आरेंज
तुला
कठिन लोगों और परिस्थितियों से मुंह मोड़ने के बजाय उनका डटकर सामना करना ही आपके लिए हितकर रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उत्तम व्यावसायिक परामर्श और मार्गदर्शन की प्राप्ति होगी। आपका सामाजिक दायरा और अधिक विस्तृत होगा। निजी संबंध अत्यंत स्नेहपूर्ण और आत्मीय बने रहेंगे। दूसरों के साथ मिलकर तालमेल बिठाएंगे। जिम्मेदारियों को साझा करना बेहतर होगा अन्यथा थकान व तनाव से घिर सकते हैं।
शुभ अंक: 14 शुभ रंग: सी ग्रीन
वृश्चिक
व्यक्तिगत संबंधों में अपार ऊर्जा और संवेदनशीलता महसूस करेंगे। व्यक्तिगत और व्यावसायिक संबंधों में नई शुरुआत करना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में पेशेवर परिस्थितियों और प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण कुछ असहज महसूस कर सकते हैं। वास्तविक भावनाओं को व्यक्त करना बेहतर होगा। दूसरों की बात सुनने का प्रयास करना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में दबाव के कारण कुछ असहज महसूस करने से बचें।
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: सैफ्रन
धनु
अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने और खेल-कूद से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेंंगे। चुनौतीपूर्ण व्यक्तियों का सामना करने के लिए यह समय उत्तम रहेगा। नए व्यावसायिक उपक्रम शुरू करने के लिए यह समय उचित है। प्रियजन के साथ भावनाओं का आदान-प्रदान संबंधों में मजबूती लाएगा। झूठी भूमिका से निकलकर सच्ची और मौलिक पहचान के साथ आगे बढ़ेंगे। व्यक्तित्व में रूपांतरण महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: फ्लेम आरेंज
मकर
किसी भी प्रकार के विरोध का डटकर सामना करना लाभकारी होगा। जीवन में होने वाले उतार-चढ़ाव और नई शुरुआत को सहजता से स्वीकार करना बेहतर होगा। घर व कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज-सज्जा करेंगे। अपनी योजनाओं और विचारों को पुनर्गठित करते हुए नए दिशा-निर्देशों की ओर बढ़ेंगे। जीवन में नए परिवर्तन होंगे, जो लाभदायक साबित होंगे। अपने मूल्यों और प्राथमिकताओं का दोबारा अवलोकन करेंगे।
शुभ अंक: 16 शुभ रंग: फायरी रेड
कुंभ
सामाजिक संबंध विस्तृत और आकर्षक रहेंगे। व्यावसायिक निर्णयों पर भावनाओं को हावी न होने दें। अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम न मिलने पर निराशा से बचें। दोस्ती में विश्वासघात का अनुभव करेंगे। हर परिस्थिति में पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना ही श्रेयस्कर होगा। सप्ताह के अंत तक सफलता और नए अवसर सामने आएंगे। वृश्चिक राशि का व्यक्ति सहायक साबित होगा।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: बर्न्ट आरेंज
मीन
व्यावसायिक साझेदारियां और निजी संबंध बेहद रोमांचक और लाभदायक साबित होंगे। निजी संबंधों में प्रेम और प्रसन्नता अनुभव करेंगे। किसी विशिष्ट क्षेत्र में रचनात्मक के बल पर प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता अर्जित करेंगे। स्वजन व दोस्तों के साथ सुखद समय बिताएंगे। महत्वपूर्ण लक्ष्यों को वास्तविकता में बदलेंगे। लोगों और परिस्थितियों से जुड़े फैसले लेते समय अंतर्मन की सुनें। जीवन के सभी क्षेत्रों में संतुलन बनाकर रखेंगे।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: लोटस पिंक
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।