विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साप्ताहिक टैरो राशिफल: नया व्यापार, करियर में तरक्की या प्यार में धोखा? टैरो कार्ड्स में आपके लिए क्या है खास

By Maa Prem RitambharaEdited By: Kaushik Sharma
Published: Sun, 29 Nov 2026 09:42 AM (IST)

यह साप्ताहिक टैरो राशिफल 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक सभी राशियों के लिए करियर, प्रेम और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रस्तुत करता है। 

वृषभ और तुला राशि वालों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा (Picture Credit- AI Generated)

वृषभ और तुला राशि वालों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा (Picture Credit- AI Generated)

मां प्रेम ऋतंभरा। ओशो कहते हैं, हृदय में कृतज्ञता और आनंद का भाव जगाएं। दिनभर जो कुछ भी घटा- अच्छा या बुरा, सुख या दुख-उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करें, क्योंकि सभी अनुभव आपके जीवन के सच्चे गुरु हैं। ।

मेष

पुरानीस्थितियों व संबंधों में परिवर्तन और विकास संभव होगा। नए अवसरों व योजनाओं को नए सिरे से व्यवस्थित करना उपयुक्त रहेगा। घर और कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज-सज्जा करेंगे। मूल्यों, प्राथमिकताओं और दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। पुरानी प्रणालियों को सुव्यवस्थित करेंगे। विरोध और प्रतिस्पर्धा का डटकर सामना करेंगे। पुराने अध्याय की समाप्ति व नई शुरुआत के योग बनेंगे। उच्च दृष्टिकोण अपनाना बेहतर
होगा।
शुभ अंक: 16 शुभ रंग: फायरी रेड

 फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

वृषभ

व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। व्यावसायिक प्रयासों में समृद्धि और सफलता का अनुभव करेंगे। सामाजिक जीवन व्यस्त और उल्लासपूर्ण रहेगा। पारिवारिक उत्सव में पुराने मित्रों और रिश्तेदारों के निकट आएंगे। कार्यक्षेत्र में अहंकार से बचें। उत्तम शारीरिक स्वास्थ्य के चलते खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होंगे। सफलता प्राप्ति के बाद आलस्य या लापरवाही में आने से सावधान रहें, क्योंकि अनंत अवसर अभी प्रतीक्षा कर रहे हैं।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: चेरी रेड

मिथुन

नया व्यावसायिक अवसर सामने आएगा। विभिन्न परियोजनाओं और उपक्रमों से जुड़ेंगे। नए लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे, जिससे महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। निजी और पेशेवर मामलों में धैर्य और दृढ़ता बनाए रखें। कुछ मामलों में थोड़ा विलंब, विरोध या ठहराव आ सकता है। मध्यस्थता से समाधान तथा समझौते का मार्ग खुलेगा। व्यक्तिगत और पेशेवर लक्ष्यों को लेकर मन की सभी सीमाओं को पीछे त्यागना होगा। लंबी यात्रा का योग है।
शुभ अंक: 21 शुभ रंग: डीप सी ब्लू

कर्क

संबंधों में प्रेम का संचार होगा। अपने सौम्य और सहज स्वभाव से सभी को आकर्षित करेंगे। बेटी या कोई युवती स्वार्थपूर्ण व्यवहार कर सकती है। पेशेवर योजनाएं सहज गति से बढ़ेंगी। अत्यधिक भावुक होकर स्मृतियों में खो सकते हैं। सप्ताह के अंत में सकारात्मक बदलाव होंगे। युवाओं और बच्चों के साथ समय बिताना बेहतर होगा। सतर्क रहें अन्यथा लोग आपके सरल स्वभाव का लाभ उठा सकते हैं।
शुभ अंक: 17 शुभ रंग: साफ्ट पिंक

सिंह

नए कार्यों व व्यावसायिक योजनाओं का आरंभ होगा, जिससे जीवन में नई उमंग और ताजगी आएगी। किसी आकर्षक व्यक्ति से भेंट होगी। पुरानी लतों को त्यागकर ध्यान व स्वस्थ दिनचर्या की ओर बढ़ेंगे। खरीदारी के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र के बदलाव से ऊर्जा में सुधार होगा। लक्ष्यों व जिम्मेदारियों पर पुनर्विचार करेंगे। पुराने विचारों को दूर करेंगे और नए संपर्कों के बीच प्राथमिकताओं को स्पष्टता से रखेंगे।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल

 यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।

कन्या

लंबे संघर्षों के बाद सौहार्द का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्यक्षेत्र में तनाव को मध्यस्थता व सार्थक संवाद से शांत करने में सफल रहेंगे। आपसी प्रेम और साझा लक्ष्य अधिक महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। योजनाओं को पूरा करने में टालमटोल और विलंब से बचें। मित्रों और स्वजन के साथ प्रेम, स्नेह और आतिथ्य साझा करेंगे। तुला राशि का कोई व्यक्ति आपको असमंजस या कौतूहल में रख सकता है।
शुभ अंक: 2 शुभ रंग: क्रीमी वाइट

तुला

व्यापार और कार्यक्षेत्र की स्थितियों में स्थिरता आने से प्रभावशाली स्थिति और आर्थिक सुरक्षा को बनाए रखेंगे। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझेंगे, जिससे आर्थिक तनाव और चिंता से राहत मिलेगी। साझेदारी या सहयोग से परस्पर विरोधी विचारों व हितों के बीच सामंजस्य स्थापित करेंगे। शांत और धैर्यपूर्ण नीति सफलता दिलाएगी। कार्यक्षेत्र में मकर राशि का व्यक्ति सहयोगी साबित होगा। रचनात्मक गतिविधियां स्फूर्ति व ताजगी देंगी। सड़क
मार्ग से यात्रा के योग हैं।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: आरेंज

वृश्चिक

नियमों, कानूनों, परंपराओं और रूढ़िवादी लोगों के कारण कुछ रुकावटों या दबाव का अनुभव हो सकता है। ऐसे में संघर्ष और तनाव से बचने के लिए सीधे टकराव से बचें। सत्ता या उच्च पदों पर आसीन लोग कुछ कठोर या असंवेदनशील व्यवहार कर सकते हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आधिकारिक यात्रा लाभदायक साबित होगी। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यक्तिगत संबंध स्नेहपूर्ण और सहयोगी बने रहेंगे।
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: रस्टी आरेंज

धनु

जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेंगे। पेशेवर स्थितियों में गति आएगी। संबंधों में उत्साह की अनुभूति होगी। पुत्र या कोई करीबी युवा स्वतंत्र यात्रा के लिए तैयार है। लोगों के बीच न्यायप्रिय साबित होंगे। सहज प्रवृत्ति से जटिल व गंभीर परिस्थितियों को सहजता से पार कर लेंगे। ऊर्जावान और सक्रिय दृष्टिकोण अपनाकर पेशेवर लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। किसी भी प्रकार के अतिरेक से बचें।
शुभ अंक: 13 शुभ रंग: गोल्डन यलो

मकर

सकारात्मक बदलावों और नए व्यावसायिक कार्यों की ओर बढ़ेंगे। घर व कार्यक्षेत्र दोनों जगह कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं घटेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और भरपूर ऊर्जा व उत्साह के साथ हर स्थिति को संभालने में सक्षम होंगे। मित्रों के साथ मुलाकात आनंददायक रहेगी। खरीदारी के दौरान बजट का ध्यान रखें। किसी प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करेंगे। कर्क राशि का व्यक्ति आपके अधिक करीब आएगा। यात्रा का योग है।
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सी ब्लू

कुंभ

सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। दो स्थितियों को एक साथ संभालते हुए भीतर और बाहर संतुलन बनाए रखेंगे। व्यक्तिगत संबंधों में कुछ बदलाव करेंगे। सप्ताह के अंत तक महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो संतुलन स्थापित करेंगा। कार्यक्षेत्र में अवरोधों, कठिन परिस्थितियों या विपरीत लोगों से सीधे टकराने से बचें। तुला राशि का कोई व्यक्ति निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेगा, इसलिए उससे दूरी बनाए रखना ही उचित होगा।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: स्काई ब्लू

मीन

कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। ऊर्जाओं में संतुलन स्थापित होगा। संबंधों में प्रेम व सामंजस्य स्थापित करेंगे। किसी अभिमानी, उद्दंड और स्वार्थी व्यक्ति से सावधान रहें। चुनौतियों को सहजता से स्वीकार करना ही श्रेष्ठ रहेगा। यह समय कठिन कार्यों को पूरा करने, जटिल मुद्दों को सुलझाने और ऐसे लोगों से जुड़ने के लिए
अनुकूल रहेगा, जिनसे संपर्क साधना पहले कठिन लग रहा था।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: सैफ्रन

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।