विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साप्ताहिक टैरो राशिफल: नए रिश्तों की दस्तक, पुराने बंधनों से आजादी, किन राशियों की जिंदगी में आएगा बड़ा मोड़?

By Maa Prem RitambharaEdited By: Kaushik Sharma
Published: Sun, 22 Nov 2026 11:07 AM (IST)

यह साप्ताहिक टैरो राशिफल सभी राशियों के लिए करियर, रिश्ते, वित्त और स्वास्थ्य जैसे जीवन के विभिन्न पहलुओं पर भविष्यवाणियां प्रस्तुत करता है। इसमें आने वाले सप्ताह के लिए विशेष राशियों के बीच संबंधों और मार्गदर्शन पर प्रकाश डाला गया है।

Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत? (Picture Credit- AI Generated)

Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह किस राशि की चमकेगी किस्मत? (Picture Credit- AI Generated)

मां प्रेम ऋतंभरा। ओशो कहते हैं, जीवन कोई बोझ नहीं, बल्कि हर पल उत्सव मनाने का अनमोल क्षण है। इसे उल्लास और आनंद से भरकर ही ईश्वर के निकट जा सकते हैं। प्रसन्नचित्त और आनंदित हृदय ही ईश्वर का स्वागत कर पाता है।

मेष

कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव होंगे। पुराने दौर का अंत और एक नई शुरुआत होगी। दृष्टिकोण में बदलाव आएगा। निजी संबंधों में प्रेम की अनुभूति होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। घर व कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज-सज्जा करेंगे। प्राथमिकताओं का मूल्यांकन जीवन में आध्यात्मिक विकास लाएगा। जीवनशैली और छवि में बदलाव अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। वृश्चिक राशि का कोई व्यक्ति सच्चा मित्र साबित होगा।
शुभ अंक: 13 शुभ रंग: मरून

वृष

जीवन में बदलाव कई स्थितियों में मिला-जुला अनुभव देगा। रिश्तों में बदलाव के दौर से गुजरेंगे। किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें। सप्ताह के अंत में सकारात्मक दृष्टिकोण से दिनचर्या में सुधार करेंगे। आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान दें। सेहत को नजरअंदाज न करें। मकर राशि का व्यक्ति अपनी इच्छाएं थोपने का प्रयास करेगा। कार्यक्षेत्र में किसी मेहनती किंतु अविश्वसनीय व्यक्ति से सावधान रहें।
शुभ अंक: 2 शुभ रंग: सी ग्रीन

यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।

मिथुन

भौतिक और आर्थिक स्थिरता सुरक्षित रहेगी। अधिकांश समय परिवार और करीबी मित्रों के साथ बिताएंगे। घर के बड़े-बुजुर्गों या माता-पिता को आपके सहयोग की आवश्यकता होगी। कोई कुछ शुभसमाचार अथवा विदेश से मेहमानों का आगमन होगा। विलासिता की वस्तु की प्राप्ति करेंगे। व्यापार में भारी लाभ मिलने के योग हैं, निरंतर प्रगति के लिए रचनात्मक गतिविधियां जारी रखें। आलस्य से बचें। कन्या राशि का व्यक्ति सहयोगी साबित होगा।
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: सैफ्रन

कर्क

संबंधों में प्रेम पाएंगे। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में लोगों पर गहरी छाप छोड़ेंगे। नए व्यावसायिक अवसर प्राप्त होंगे। सिंह राशि का व्यक्ति सहयोगी साबित होगा। बेहतर स्वास्थ्य के साथ खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। नकारात्मकता से बचें, अन्यथा आप भावनात्मक रूप से आहत हो सकते हैं। मजबूत व्यक्तित्व और कोमल दृष्टिकोण से लोगों का दिल जीत लेंगे। अंतर्मन की सुनें।
शुभ अंक: 11 शुभ रंग: गोल्डन यलो

सिंह

आपकी छिपी हुई प्रतिभा रचनात्मक प्रोजेक्ट्स और व्यावसायिक उपक्रमों में खुलकर सामने आएगी। घर या कार्यक्षेत्र पर नकारात्मक प्रभावों से दूर रहें। अपनी योजनाओं, विचारों और भावनाओं को गुप्त रखना बेहतर होगा। जटिल परिस्थितियों से निपटने के लिए सहज दृष्टिकोण अपनाना बेहतर होगा। व्यक्तिगत संबंध तनावमुक्त रहेंगे। किसी गुरु या मार्गदर्शक के प्रभाव से जीवन के रहस्य उजागर होंगे। जीवन के हर पहलू में सच्चाई को जानने के लिए सतह से परे जाकर गहराई से सोचना बेहतर परिणाम देगा।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: वाइन रेड

कन्या

घर व कार्यक्षेत्र में होने वाली सुखद घटनाएं दिनचर्या में नई जान फूंक देंगी। सफलता प्राप्त करेंगे। विदेश से आने वाले मेहमानों या समाचारों विस्तार के नए रास्ते खोलेंगे। लंबे समय से अटकी योजनाएं गति पाएंगी। वाहन या विलासिता की वस्तु में निवेश करेंगे। संबंध स्थायी प्रतिबद्धताओं में बदलेंगे। प्रतियोगी स्थिति में विजय प्राप्त करेंगे। जीवन के महत्वपूर्ण लोगों के समर्थन और प्रेम से खोया हुआ आत्मविश्वास प्राप्त होगा। यात्रा का योग है।
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: रायल ब्लू

 

तुला

पुराने तौर-तरीकों और बंधनों को तोड़कर नया मुकाम हासिल करेंगे। तमाम अर्थहीन व नकारात्मक चीजों को पीछे छोड़ देंगे। मन थोड़ा चंचल और अस्थिर रह सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। संबंधों में प्रेम, रोमांस और स्थिरता आएगी। निर्णय लेने से पहले प्राथमिकताओं को ध्यान में रखें। मीन राशि का व्यक्ति अच्छे और बुरे दोनों समय में मजबूती से खड़ा रहेगा। पुराने व्यसनों को त्यागने के लिए यह समय उचित है।
शुभ अंक: 18 शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू

वृश्चिक

कार्यस्थल पर होने वाले तमाम बदलावों के बावजूद अपनी जगह बनाए रखेंगे। सफलता तथा लाभ मिलने के योग बनेंगे। उदारता और परोपकार की भावना से पूर्ण रहेंगे। किसी अंहकरी वृष राशि के व्यक्ति से सावधान रहें, जो लोगों के साथ उपेक्षापूर्ण व्यवहार करता है। थोड़े से प्रयासों से ही सभी वित्तीय सौदे और संपत्ति से जुड़े मामले सफलतापूर्वक संपन्न हो जाएंगे। जारी विवाद में समझौता करना उचित रहेगा। किसी भी प्रकार के अतिबाद से बचें।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: लोटस पिंक

धनु

किसी भी चीज में अरुचि के कारण सफलता मिलने के ठीक करीब पहुंचकर उसे बीच में छोड़ सकते हैं। मित्रों तथा स्वजन के साथ यात्रा के योग हैं। किसी प्रबुद्ध और ज्ञानी व्यक्ति के संपर्क में आने से आध्यात्मिक रुचि जागृत होगी। भविष्य की नई धारा और मुक्ति की ओर प्रवाह के साथ आगे बढ़ेंगे। मीन राशि के ऐसे व्यक्ति से दूरी बनाए रखें, जो आपसे प्रतिस्पर्धा करता हो।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: क्रीमी वाइट

मकर

अथक परिश्रम और संघर्ष के बाद पेशेवर कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नए अवसर और विचार सामने आएंगे, जिससे नई शुरुआत के योग बनेंगे। व्यावसायिक मामलों में मध्यस्थता स्थापित करकेसमझौते करने में न हिचकें। वित्तीय समझौते और निवेश भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। जल्दबाजी भरा फैसला लेने से बचें। मेष राशि का कोई व्यक्ति असहज स्थिति में ला सकता है।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

कुंभ

रिश्तों में प्रेम महसूस करेंगे। मित्रों और परिजनों से भरपूर स्नेह प्राप्त करेंगे। पुराने मित्रों, परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के साथ पुरानी यादों में खो जाएंगे। दिलचस्प लोगों को आकर्षित करेंगे। घर में शांति तथा कार्यक्षेत्र में बेहतर तालमेल के कारण प्रसन्न और तनावमुक्त रहेंगे। आप किसी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। प्रकृति के निकट लघु यात्रा के योग हैं। भावनाओं, खान-पान या किसी भी चीज में अतिरेक से बचें।
शुभ अंक: 2 शुभ रंग: बटरकप यलो

मीन

व्यावसायिक योजनाओं में सक्रिय भागीदारी और आर्थिक निवेश की आवश्यकता होगी। युवा जोश अनुभव करेंगे। उदार व परोपकारी बने रहेंगे। घर और कार्यक्षेत्र में सभी आवश्यक मामलों को पूरी कुशलता से संभालेंगे। कई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरे करेंगे। खान-पान में अतिरेक से बचें। सामाजिक दायरे का विस्तार होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा। माता-पिता के संपर्क में अवश्य रहें। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।