विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साप्ताहिक टैरो राशिफल: मेष और कुंभ को बड़े फैसलों में रखनी होगी सावधानी, तो वृष-तुला के रिश्तों में आएगी मिठास

By Maa Prem RitambharaEdited By: Kaushik Sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 07:00 AM (IST)

ओशो के अनुसार, यह साप्ताहिक टैरो राशिफल सभी राशियों के लिए नई शुरुआत, व्यावसायिक सफलता और रिश्तों में मधुरता के ...और पढ़ें

किस राशि की चमकेगी किस्मत? (Picture Credit- AI Generated)

किस राशि की चमकेगी किस्मत? (Picture Credit- AI Generated)

मां प्रेम ऋतंभरा। ओशो कहते हैं, आने वाला यह सप्ताह नई शुरुआत, व्यावसायिक सफलता और रिश्तों में मधुरता के संकेत लेकर आया है। जहाँ कुछ राशियों को रुके हुए कार्यों में गति और अप्रत्याशित लाभ मिलेगा, वहीं कुछ को धैर्य और सूझबूझ से फैसले लेने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक मोर्चे पर आपके सितारे क्या कहते हैं?

मेष

व्यावसायिक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रिश्तों में प्रेम और आपसी सहयोग के कारण प्रसन्नता महसूस करेंगे। संवेदनशील मुद्दों पर प्रतिक्रिया देने से विचार करें। सामाजिक स्तर पर अलग छाप छोडे़ंगे। अविश्वासी व्यक्ति से दूरी बरतने का प्रयास करें। तनाव लेने से बचें। दिल और दिमाग दो अलग दिशाओं में खीचेंगे। सप्ताह के अंत में नई शुरुआत करेंगे।
शुभ अंक: 4 शुभ रंग: पीकाक ग्रीन

वृष

किसी कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए पेशेवर मामलों में कुछ समझौते करेंगे। व्यक्तिगत रिश्ते अत्यंत प्रेमपूर्ण और सहयोगात्मक रहेंगे। अपने विचार और भावनाएं साझा करेंगे। लंबे समय से जारी तनाव अब दूर होगा। तुला राशि का कोई व्यक्ति जीवन को दिलचस्प बनाएगा। कुछ भावनाओं को लेकर आप असमंजस में पड़ सकते हैं। शांति और स्थिरता पाने के लिए ध्यान करें।
शुभ अंक: 2 शुभ रंग: पीकाक ब्लू

मिथुन

रुकी हुई परियोजनाओं को पूर्णता और वित्तीय लाभ की ओर अग्रसर करेंगे। खोई हुई अपनी सत्ता, अधिकार और प्रतिष्ठा को पुनः प्राप्त करेंगे। लोग आपकी बुद्धिमत्ता और व्यावसायिक विशेषज्ञता की सराहना करेंगे। व्यक्तिगत संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। सोच-समझकर कदम बढ़ाना बेहतर होगा। लोगों पर गहरी छाप छोड़ेंगे। अत्यधिक महत्वाकांक्षा या जिद करने से बचें। यात्रा के योग बनेंगे।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: टरक्वाइज

कर्क

भावनात्मक रूप से सुरक्षित रखना बेहतर होगा। रचनात्मक क्षमताओं से सृजनात्मक कार्य करेंगे। दूसरों का मार्गदर्शन करेंगे, जिससे अपने भीतर भी प्रेरणा की प्राप्ति महसूस होगी। घर और कार्यक्षेत्र में सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। साथी के साथ मिलकर जीवन की हर चुनौती का सामना करेंगे। अपने फैसले स्वयं लेने में सहज रहेंगे। लोगों या परिस्थितियों का आकलन करते समय अंतर्मन की सुनें।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: वाइन रेड

सिंह

नए व्यावसायिक साझेदारियां लाभकारी साबित होंगी।  जीवन में नई शुरुआत का योग बनेगा। रोमांचक लोग जीवन में नया उत्साह लेकर आएंगे। परिवार और कार्यक्षेत्र को लेकर आपके दृष्टिकोण में नवीनता आएगी। जीवन के अनुभवों से सीख लेकर नए अवसरों की ओर आगे बढ़ना सर्वश्रेष्ठ रहेगा। लघु यात्रा के योग हैं। संबंधों में प्रेम का अनुभव करेंगे।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: क्रीमी वाइट

कन्या

निजी मामलों को सुलझने में कुछ समय लग सकता है, इसलिए धैर्य और निरंतरता बनाए रखें। हर कदम पर पूर्ण ध्यान और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने से सफलता हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोध व संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। निजी व व्यावसायिक जीवन में प्रतिद्वंद्विता बढ़ सकती है। ऐसे क्रूर और उग्र स्वभाव के लोगों से दूरी बनाए रखें जो छोटी-छोटी बातों पर उलझने का प्रयास करते हैं। मित्र व स्वजन सहायक साबित होंगे। सिंह राशि का व्यक्ति व्यवसाय में संबल प्रदान करेगा।
शुभ अंक: 5 शुभ रंग: ओल्ड रोज

 यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।

तुला

रिश्तों में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। जीवन में सौभाग्य का आगमन होगा। अपनी प्रतिभा से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। विदेश से संबंध या व्यवसाय लाभकारी साबित होंगे। जीवन में प्रसन्नता और सफलता प्राप्त करेंगे। कला या रंगमंच के माध्यम से रचनात्मक भावनाओं को व्यक्त करेंगे। कार्य की अधिकता के चलतेसेहत का ध्यान रखना आवश्यक होगा। भागदौड़ भरी दिनचर्या के बाद प्रकृति के बीच समय बिताना लाभकारी होगा।
शुभ अंक: 19 शुभ रंग: यलो

वृश्चिक

परिवार व मित्रों के बीच मेजबान की भूमिका निभाएंगे। व्यक्तिगत संबंध स्थायी और सुखद बंधनों में बदल जाएंगे। कार्यक्षेत्र में तनावमुक्त होकर नए अवसरों का खुलकर स्वागत करेंगे। स्त्रियां जीवन में महत्वपूर्ण और सकारात्मक भूमिका निभाएंगी। घर व कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज-सज्जा करेंगे। बच्चों व माता-पिता को समय और सहयोग की आवश्यकता होगी। खरीदारी में अतिरेक से बचें। मित्रवत दृष्टिकोण अपनाकर पुराने
विवाद को आसानी से सुलझा लेंगे।
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: लोटस पिंक

फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

धनु

पेशेवर और कलात्मक क्षेत्रों में आपकी कार्यकुशलता और विशेषज्ञता की भरपूर सराहना की जाएगी। व्यवसाय में अपार सफलता प्राप्त होगी। व्यक्तिगत संबंधों और व्यावसायिक उपक्रमों में पूरी तरह प्रसन्न और संतुष्ट महसूस करेंगे। जीवन में कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिलेंगे जो शुरुआत में नकारात्मक प्रतीत होंगे, लेकिन अंततः अत्यंत लाभकारी साबित होंगे। जारी विवाद में मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे और शांति स्थापित करेंगे। खान-पान में अतिरेक से बचें। नए अनुभव और अवसर सकारात्मक दृष्टिकोण देंगे।
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: वाइन रेड

मकर

भविष्य के प्रति नई दृष्टि अपनाकर पेशेवर जीवन निर्णायक छलांग लगाएंगे। लंबे समय से अटकी परिस्थितियों में सफलता प्राप्त करेंगे। जीवन में कई अप्रत्याशित घटनाएं घटित होंगी। मित्रों और स्वजन के साथ बिना किसी पूर्व योजना के उत्सव में शामिल होंगे। नए व्यावसायिक अवसर प्राप्त होंगे। अतीत को पीछे छोड़कर भविष्य की ओर बढ़ेंगे। विरोधी भी मित्र बन जाएंगे। विदेश से मेहमानों के आने की संभावना है।यात्रा का योग है।
शुभ अंक: 13 शुभ रंग: मरून

कुंभ

कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय दिल व दिमाग अलग दिशाओं में खींचेंगे। विरोध और संघर्ष के एक दौर के बाद पेशेवर ताकत और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने में सफल रहेंगे। कुछ बदलाव जीवन में स्थिरता और संतुलन लेकर आएंगे। कार्य का अत्यधिक बोझ लेकर चलने के बजाय जिम्मेदारियों को साझा कर दें। व्यवसाय के क्षेत्र में धनु राशि का कोई व्यक्ति आपके लिए विशेष रूप से प्रभावशाली साबित होगा।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: टरक्वाइज

मीन

आसपास के लोगों को नई शुरुआत करने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करेंगे। जीवन में महिलाएं अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। परिवार व मित्रों के साथ जीवन का भरपूर उत्सव मनाएंगे। लंबे समय से बिछड़े मित्रों और परिजनों से पुनः भेंट होगी। घर और कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज-सज्जा करेंगे। छोटी-छोटी बातों और व्यस्त कार्यक्रमों में उलझकर बड़े मुद्दों की अनदेखी करने से बचें। स्वास्थ्य और धन से जुड़ी समस्याएं सुलझ जाएंगी। बच्चे अपने निर्णय स्वयं लेना चाहेंगे। खेल और जनसंचार से जुड़े क्षेत्र दिलचस्प और आकर्षक बने रहेंगे।
शुभ अंक: 17 शुभ रंग: साफ्ट ग्रीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।