विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साप्ताहिक टैरो राशिफल: कर्क को प्रमोशन, तो कुंभ को विदेश यात्रा का योग... आपकी राशि के लिए आज क्या है खास?

By Maa Prem RitambharaEdited By: Kaushik Sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 10:19 AM (IST)

कर्क राशि वालों को पदोन्नति और कुंभ राशि वालों को विदेश यात्रा का योग है, जबकि अन्य राशियों के लिए ...और पढ़ें

किस राशि का शुरू होगा गोल्डन टाइम? (Picture Credit- AI Generated)

किस राशि का शुरू होगा गोल्डन टाइम? (Picture Credit- AI Generated)

मां प्रेम ऋतंभरा। ओशो कहते हैं, प्रेम में कभी संदेह नहीं होता, न किसी की स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करता है और न ही किसी पर अपनी इच्छाएं थोपता है। प्रेम तो केवल मुक्ति और स्वतंत्रता देता है। यह तभी संभव है जब आपके साथ-साथ
संबंधों में पवित्रता हो।

मे

निजी और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में आपका प्रभाव स्पष्ट रूप से नजर आएगा। व्यावसायिक उपक्रम और प्रतिष्ठित कार्य में सफलता पाने के लिए एकाग्रचित्त होकर आगे बढ़ना बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। भविष्य की योजनाओं और निवेशों के सार्थक परिणाम हासिल करने के लिए निरंतरता बनाए रखें। प्राथमिकताओं को स्पष्ट रखते हुए मूल्यों पर कायम रहेंगे। बौद्धिक गतिविधियों में आपकी सक्रिय भागीदारी आपको समाज में मान- सम्मान और यश दिलाएगी।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: पीकाक ग्रीन

वृष

कठिन परिश्रम के बाद सफलता और यश की प्राप्ति होगी। भौतिक और सांसारिक पक्षों से आपको विशेष लाभ मिलेगा। आने वाले महीनों में व्यवसाय की सफलता और व्यक्तिगत संबंधों का प्रेम आपके जीवन और दृष्टिकोण को पूरी तरह बदल देगा। आपके रचनात्मक और व्यावसायिक लक्ष्य आगामी एक वर्ष में वास्तविकता का रूप लेंगे, इसलिए निरंतरता के साथ इनकी दिशा में आगे बढ़ते रहना ही श्रेष्ठ रहेगा। शरीर, मन और आत्मा सामंजस्य में रहेंगे, जिससे आप संतोष का अनुभव करेंगे।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

मिथुन

कार्यक्षेत्र में साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी रचनात्मक ऊर्जा, अनुभव और व्यावसायिक कौशल को साझा करने के लिए प्रेरित होंगे। घर और कार्यस्थल दोनों ही जगहों पर कई संघर्षों में विजय प्राप्त करेंगे। विरोध या बाधाओं के प्रति आपका स्वभाव थोड़ा अधीर हो सकता है। जीवन के किसी विशेष व्यक्ति के साथ प्रेम और आनंद के पल साझा करेंगे। सत्य को व्यक्त करते समय वाणी और व्यवहार में कोमलता बनाए रखें।
शुभ अंक: 13 शुभ रंग: स्कारलेट

कर्क

आपसी तालमेल और टीमवर्क के साथ कठिन लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। पदोन्नति या किसी प्रतिष्ठित पुरस्कार से जुड़ी सूचना करियर को नई ऊंचाइयां देगी। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को बांटकर काम करना बेहतर होगा। घर और व्यवसाय दोनों ही मोर्चों पर दो निष्ठावान सहयोगियों का समर्थन प्राप्त होगा। घर में किसी शुभ समाचार की प्राप्ति और मित्रों या अतिथियों का आगमन मन को प्रफुल्लित कर देगा।
शुभ अंक: 3 शुभ रंग: रस्टी रेड

सिंह

भौतिक मामलों में सौभाग्य और सफलता प्राप्त करेंगे। भविष्य में होने वाले विकास और विस्तार के लिए मजबूत नींव स्थापित करेंगे। व्यक्तिगत संबंध प्रतिबद्धताओं के रूप में विकसित होंगे। लोगों या परिस्थितियों को कभी भी हल्के में न लें। पुरानी आदतों और नकारात्मक वृत्तियों से सतर्क रहें। कन्या राशि का व्यक्ति सहयोगी साबित होगा। अपने अनुभव के बल पर कुशल सलाहकार की भूमिका निभाएंगे।
शुभ अंक: 10 शुभ रंग: चेरी रेड

कन्या

विदेश से आने वाला संदेश या व्यक्ति शुभ समाचार लेकर आएंगे। विभिन्न विकल्पों के सामने आने पर असमंजस और दुविधा में पड़ने के बजाय कोई भी निर्णय लेने से पहले प्राथमिकताओं को ध्यान में रखें। जटिल और कठिन परियोजनाओं को नवीन सोच के साथ सफलतापूर्वक संभालेंगे। बुद्धि और संवाद कौशल से लोगों को आकर्षित करेंगे। ऐसे विचारहीन मित्रों से सावधान रहें जो आपके अच्छे स्वभाव का गलत लाभ उठाने का प्रयास
कर सकते हैं।
शुभ अंक: 6 शुभ रंग: पिंक एंड ब्लू

यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।

तुला

व्यावसायिक सौदों और वित्तीय लेनदेन में लाभ प्राप्त होगा। कोई घनिष्ठ मित्र जीवन में सद्भावना और प्रसन्नता लेकर आएगा। पारिवारिक समस्याओं के प्रति सकारात्मक और रचनात्मक दृष्टिकोण लोगों का रवैया बदल देगा। खरीदारी व खान-पान में अतिरेक से बचें। किसी ऐसे अहंकारी और महत्वाकांक्षी व्यक्ति से सचेत रहें जो आपकी प्रतिष्ठा और सद्भावना का अनुचित लाभ उठा सकता है। प्रियजनों के साथ सुकून के पल बिताएंगे।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लोटस पिंक

वृश्चिक

नकारात्मक दृष्टिकोण से दूर रहने का प्रयास करें, ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मन शांत करना, एक समय में एक कदम बढ़ाना और सकारात्मक सोच रखना ही सबसे उत्तम मार्ग होगा। व्यर्थ की छोटी-छोटी बातों में अपनी ऊर्जा नष्ट करने से बचें। व्यक्तिगत या व्यावसायिक संबंधों और साझेदारियों में किसी भी प्रकार के समझौते से बचेंगे। मिथुन राशि का व्यक्ति मददगार साबित होगा।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: वाइट

धनु

भौतिक मामलों, व्यावहारिक कार्यों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुलझाने के लिए यह समय उत्तम है। आप उदारता का परिचय देते हुए अपनी समृद्धि, ज्ञान, अनुभव, भावनाओं और विशेषज्ञता को दूसरों के साथ साझा करेंगे। व्यावसायिक योजनाओं के साकार होने से भौतिक मामलों में सौभाग्य आपके साथ रहेगा। कार्यक्षेत्र में चोरी या धोखेबाजी से सावधान रहें, क्योंकि कोई अज्ञात व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र में बाधा बन सकता है।
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लोटस पिंक

मकर

कार्यक्षेत्र में न्याय और निष्पक्षता के लिए खड़े रहेंगे। भावनाओं में बहकर प्रतिक्रिया देने से बचें। निजी संबंधों में संवेदनशील रहेंगे। घर व कार्यक्षेत्र की नए सिरे से साज- सज्जा करेंगे। सामाजिक उत्सवों में व्यस्त रहेंगे। लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए चतुराई से पार करते हुए आगे बढ़ें। कानूनी उलझनों और रूढ़िवादी लोगों से टकराने के
बजाय उन्हें सहजता से टालना बेहतर होगा। अंतर्मन की सुनें।
शुभ अंक: 8 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल

कुंभ

जीवन को एक व्यापक व उदार दृष्टिकोण से देखेंगे। दूर-दराज के स्थानों से पुराने संबंध पुनः जीवंत होंगे। मुद्दों को स्पष्ट रूप से समझने और सुलझाने में सक्षम होंगे। किसी प्रियजन का मन अस्थिर या असमंजस में हो, तो धैर्य और संयम रखना आपके लिए सबसे बड़ा गुण साबित होगा। सामाजिक जीवन काफी व्यस्त रहेगा। नई जीवनशैली या रूटीन को अपनाएंगे। विदेश यात्रा के योग हैं।
शुभ अंक: 21 शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू

फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

मीन

पेशेवर मामलों और वित्तीय लेन-देन पर पूरी तरह से केंद्रित रहकर उनका स्पष्ट और दृढ़ता से सामना करेंगे। खान-पान, भोग-विलास या अन्य पुरानी लतों से बचें। पारिवारिक मामलों या विवादों में अत्यधिक भावुक होने और प्रतिक्रिया देने से सतर्क रहें। निजी व पेशेवर परिस्थितियों का डटकर सामना करना उचित रहेगा। वृश्चिक राशि का व्यक्ति लोगों के इरादों को समझने में सहायक साबित होगा। स्वार्थी लोगों से सावधान रहेंगे।
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सिल्वर ग्रे

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।