विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, आखिरी हफ्ते में बदलेंगे हालात; बस गुस्से और ईगो से बचें

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:00 AM (IST)

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रदेव मेष राशि में आपके छठे भाव में होंगे। 24 नवंबर को वे वृषभ राशि में सातवें भाव में पहुंचेंगे। 26 नवंबर को चंद्रदेव मिथुन राशि में आठवें भाव में और 28 नवंबर को कर्क राशि में नौवें भाव में प्रवेश करेंगे।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 नवंबर 2026

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 नवंबर 2026

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। यह सप्ताह आपके भीतर की आग को सही दिशा देने वाला है। सूर्यदेव आपकी राशि में रहकर आत्मबल बढ़ा रहे हैं और दसवें भाव में बैठे मंगलदेव करियर में कुछ बड़ा करने की ललक जगा रहे हैं।

शुक्रदेव बारहवें भाव में आकर मन को सुकून और एकांत की ओर ले जाएंगे। पांचवें भाव में वक्री शनिदेव धैर्य रखने और बच्चों या पढ़ाई से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करने की सलाह देते हैं। भावनाओं पर नियंत्रण ही इस सप्ताह आपकी असली जीत होगी।

स्वास्थ्य 

शरीर और ऊर्जा की बात करें तो सूर्यदेव आपकी राशि में रहकर उत्साह और जोश बढ़ाएंगे, लेकिन सिंह राशि के मंगलदेव मन में अधीरता भी पैदा कर सकते हैं। 23 नवंबर को छठे भाव के चंद्रदेव काम का बोझ बढ़ाएंगे, इसलिए भोजन और नींद को लेकर लापरवाही न करें।

छोटी बीमारी को नजरअंदाज करना बाद में परेशानी बढ़ा सकता है। शुक्रदेव बारहवें भाव में आकर आपको रोज की भागदौड़ से थोड़ी छुट्टी लेने के लिए प्रेरित करेंगे। किसी शांत जगह पर समय बिताना, सुबह की सैर और प्राणायाम आपको नई ऊर्जा देंगे। क्षमता से ज्यादा काम न लें और खाने में हल्की चीजें शामिल करें।

परिवार और रिश्ते 

रिश्तों में इस सप्ताह समझदारी दिखाने की जरूरत रहेगी। सूर्यदेव आपकी राशि में रहकर आपकी बातों में दृढ़ता लाएंगे, पर ध्यान रहे कि यह दृढ़ता कहीं अहंकार न लगने लगे। जीवनसाथी के मन की बात सुनने के बाद ही अपनी राय दें। 24 नवंबर को चंद्रदेव सातवें भाव में आएंगे और दांपत्य जीवन में बातचीत के रास्ते खुलेंगे।

शुक्रदेव बारहवें भाव में होने से आप अपनी भावनाएं मन में ही रखना पसंद करेंगे। अविवाहित जातकों का दिल किसी सहकर्मी या दूर देश में रहने वाले परिचित पर आ सकता है। 28 नवंबर को चंद्रदेव भाग्य भाव में आएंगे, तब मूड अच्छा रहेगा और परिवार के साथ किसी तीर्थ या धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

शिक्षा 

स्कूल-कॉलेज जाने वाले युवा इस सप्ताह लगातार मेहनत करते रहेंगे। 28 नवंबर को चंद्रदेव कर्क राशि में भाग्य भाव में आएंगे, जो उच्च शिक्षा, शोध और नई चीजें सीखने में मददगार रहेंगे। कॉम्पिटिशन की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों की सलाह से नई दिशा मिलेगी।

पांचवें भाव में वक्री शनिदेव कहते हैं कि मेडिकल, साइकोलॉजी, लॉ, रिसर्च या टेक्निकल विषय पढ़ने वाले छात्र कठिन चैप्टर पर ज्यादा समय लगाएं। काम को कल पर न छोड़ें और पढ़ाई का पक्का टाइम टेबल बनाएं। विदेश में दाखिले की इच्छा रखने वाले छात्र अभी से विश्वविद्यालयों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दें।

निष्कर्ष 

करियर, पार्टनरशिप और धन के मामलों में यह सप्ताह अहम रहेगा। दसवें भाव के मंगलदेव आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ाएंगे और शुक्रदेव मन को संतुलित रखने में मदद करेंगे। अगले सप्ताह शिक्षा, यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर फोकस रहेगा। आवेश में कोई निर्णय न लें।

उपाय

  • मंगलवार को मां दुर्गा के मंदिर में लाल चुनरी अर्पित करें और दुर्गा सप्तशती का कोई एक अध्याय पढ़ें।
  • शुक्रवार की संध्या महालक्ष्मी जी को श्वेत पुष्प और मिश्री का भोग लगाएं।
  • "ॐ अं अंगारकाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • मंगलवार को किसी मंदिर के बाहर जरूरतमंदों में गुड़-चना बांटें।
  • गुस्सा आने पर एक गिलास पानी पिएं और फिर बात करें।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक (astropatri.com), फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।