विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Shukra Gochar 2024: इन राशियों की टेंशन होगी खत्म, मां लक्ष्मी की कृपा से बैंक बैलेंस में होगी बढ़ोतरी

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Updated: Sun, 22 Dec 2024 07:54 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो सुखों के कारक (Shukra Nakshatra Parivartan) शुक्र देव जल्द राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को जीवन में विशेष बदलाव देखने को मिल सकता है। धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करने से कुंडली में सुखों के कारक शुक्र मजबूत होता है। साथ ही धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है।

Hero Image
Shukra Gochar 2024: शुक्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को सुखों का कारक माना जाता है। वर्तमान समय में सुखों के कारक शुक्र देव मकर राशि में विराजमान हैं। इस राशि में शुक्र देव 27 दिसंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन (Shukra Nakshatra Parivartan) करने से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव आएगा। उससे पूर्व शुक्र देव ने नक्षत्र परिवर्तन किया है। शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। उनके धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही धन-धन्य में मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ोतरी होगी। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें: Zodiac Signs: 4 राशियों पर हमेशा मेहरबान रहते हैं हनुमान जी, धन से भरी रहती है तिजोरी

शुक्र ग्रह नक्षत्र परिवर्तन (Shukra Nakshatra Parivartan 2024)

सुखों के कारक शुक्र देव ने धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर किया है। इस नक्षत्र में 03 जनवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के नक्षत्र परिवर्तन से नववर्ष में कई जातकों को लाभ मिल सकता है। वर्तमान समय में कई राशि के जातकों की टेंशन खत्म होगी। साथ ही धन में बढ़ोतरी होगी।  

शुक्र ग्रह गोचर 2024

शुक्र देव 28 दिसंबर को शुक्र देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 27 जनवरी तक रहेंगे। इसके अगले दिन शुक्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव मीन राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। अतः नव वर्ष में मीन राशि के जातकों को शुक्र देव की कृपा से विशेष लाभ मिल सकता है।

इन राशियों को होगा लाभ

शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। वहीं, मीन राशि में उच्च के होते हैं। अतः इन तीन राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से सभी मनोरथ या मनोकामना पूरी होगी। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। वहीं, शुक्र देव के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने से मकर एवं कुंभ राशि के जातकों को लाभ होगा। इन दोनों राशियों पर शुक्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है। करियर संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सुखों का आगमन होगा।

यह भी पढ़ें: अगले साल से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, धन की समस्या होगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।