विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Tarot Card Reading 18 July 2025: इन 2 राशि वालों की चमकेगी फूटी किस्मत, पढ़ें टैरो एक्सपर्ट की सलाह

By Jagran News Edited By: Pravin Kumar
Updated: Sat, 19 Jul 2025 08:54 AM (IST)

सिंह राशि में विराजमान मंगल देव आपकी दृढ़ता और प्रभाव में तेजी लाते हैं। वहीं कर्क राशि में वक्री बुध यह याद दिलाते हैं कि बोलने या निर्णय लेने से पहले ठहरकर विचार करना जरूरी है। ऐसे में ऐस्ट्रॉलजर तान्या सिंह से जानते हैं तुला से धनु राशि (Tarot Card Reading 18 July 2025) का टैरो राशिफल।

Hero Image
Tarot card reading 18 July 2025: कैसा रहेगा आज का दिन

तान्या सिंह, एस्ट्रोपत्री। आज यानी 18 जुलाई को कर्क राशि में वक्री अवस्था में चल रहे बुध देव यह संकेत दे रहे हैं कि दूसरों की बातों को सुनना और अपने भीतर की भावनात्मक सच्चाइयों से भी जुड़ना उतना ही जरूरी है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वृषभ राशि में विराजमान शुक्र देव हर उस रिश्ते को आशीर्वाद दे रहे हैं, जो सुरक्षित, सजीव और संवेदनशील हो। ऐसे में आइए जानते हैं तुला, वृश्चिक और धनु राशि का टैरो (tarot horoscope 18 July 2025) राशिफल।

तुला राशि – टैरो कार्ड रीडिंग आज – 18 जुलाई 2025

कार्ड्स: जस्टिस, द एम्प्रेस, सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आत्म-जांच का है। जस्टिस कहता है कि अपने उसूलों और सच्चाई से जुड़े रहें। द एम्प्रेस आपको खुद की और अपनों की केयर करने का संकेत देती है। किसी रिश्ते या क्रिएटिव आइडिया को पोषण देने की जरूरत है। लेकिन सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है। अगर कोई सच नहीं बोल रहा, चाहे आप खुद हों या दूसरा इंसान, तो वो असंतुलन जल्द सामने आ जाएगा।

  • शुभ रंग: सॉफ्ट पिंक
  • शुभ अंक: 8
  • आज का संदेश: सच्चाई हर बार आसान नहीं होती, लेकिन वही शांति लाती है।

वृश्चिक राशि – टैरो कार्ड रीडिंग आज – 18 जुलाई 2025

कार्ड्स: डेथ, नाइन ऑफ वांड्स, पेज ऑफ कप्स

वृश्चिक, आज का दिन आपके लिए ट्रांसफॉर्मेशन से भरा है। डेथ कार्ड बताता है कि आप किसी पुरानी आदत, रिश्ते या पहचान को छोड़ने के दौर में हैं। नाइन ऑफ वांड्स दिखाता है कि आपने बहुत कुछ झेला है, थकावट हो सकती है, लेकिन हार नहीं मानी। पेज ऑफ कप्स याद दिलाता है। चाहे जितनी भी एंडिंग्स हुई हों, आपका दिल फिर भी नई मासूम भावनाओं को महसूस कर सकता है।

  • शुभ रंग: गहरा मैरून
  • शुभ अंक: 5
  • आज का संदेश: असली बदलाव वहीं से शुरू होता है, जब आत्मा अपनी सच्चाई से बोलने लगे-धीरे, लेकिन ईमानदारी से।

धनु राशि – टैरो कार्ड रीडिंग आज – 18 जुलाई 2025

कार्ड्स: टेम्परेंस, टेन ऑफ पेंटाकल्स, ऐस ऑफ वांड्स

धनु, आज का दिन बैलेंस और विजन दोनों मांगता है। टेम्परेंस आपको कहता है कि जोश में होश बनाए रखें। पैशन को संयम से मिलाएं। टेन ऑफ पेंटाकल्स दर्शाता है कि जो भी आप आज शुरू करेंगे, वह लंबे समय तक प्रभाव डालेगा-चाहे वह फैमिली, करियर या खुद पर हो। ऐस ऑफ वांड्स कहता है कि आपके भीतर नया जोश उठ रहा है। इसे जल्दबाजी में न बुझाएं, धीरे-धीरे जलने दें।

  • शुभ रंग: टेराकोटा
  • शुभ अंक: 10
  • आज का संदेश: जब संतुलन साथ हो, तो आपके सबसे बड़े सपनों की भी जड़ें जम सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Weekly Tarot Horoscope 14 July to 20 July 2025: धनु राशि वालों की कोई बड़ी विश होगी पूरी, पढ़ें टैरो राशिफल

Note - यह टैरो रीडिंग Astropatri.com की टैरो रीडर तान्या सिंह द्वारा आंतरिक अंतर्ज्ञान से तैयार किया गया है। आज की टैरो रीडिंग आपको भावनात्मक स्पष्टता और आत्मिक संतुलन की ओर ले जाती है। हर दिन के लिए गहराई से जुड़ा ब्रह्मांडीय मार्गदर्शन पाने हेतु विजिट करते रहें। अगर आप अपने मन की बात साझा करना चाहते हैं या निजी टैरो रीडिंग लेना चाहते हैं, तो हमें hello@astropatri.com पर लिखें।