Weekly Tarot Horoscope 14 July to 20 July 2025: धनु राशि वालों की कोई बड़ी विश होगी पूरी, पढ़ें टैरो राशिफल
14 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक (Weekly Tarot Card Reading 2025) का यह सप्ताह तुला से धनु राशि वालों के लिए स्पेशल रहने वाला है। हफ्ते के बीच में धनु राशि वालों की कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। ऐसे में ऐस्ट्रॉलजर तान्या सिंह से जानते हैं तुला से धनु राशि (Weekly Tarot Card Reading 14 july To 20 July 2025) का टैरो राशिफल।

तान्या सिंह, एस्ट्रोपत्री। जुलाई के तीसरे सप्ताह में प्रवेश करते हुए टैरो कार्ड्स आपको यह सलाह देते हैं कि स्पष्टता हमेशा शोर नहीं करती वो अक्सर शांति में आती है, एक अंतरज्ञान के रूप में। जिस सच्चाई की आप तलाश कर रहे हैं, वो बाहर नहीं वो तो पहले से ही आपके भीतर फुसफुसा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं तुला, वृश्चिक और धनु राशि (Weekly Tarot Card Reading) का टैरो राशिफल।
साप्ताहिक टैरो राशिफल – तुला राशि (14 जुलाई से 20 जुलाई 2025)
कार्ड्स: पेज ऑफ स्वोर्ड्स, जस्टिस, टेन ऑफ कप्स
आप हाल के दिनों में बहुत जिज्ञासु रहे हैं। पेज ऑफ स्वोर्ड्स दर्शाता है कि आप नई बातें सीखने, सच्चाई को समझने और अपनी बात कहने की तैयारी में हैं।
अब जस्टिस कार्ड कहता है कि अगर आपको किसी ने गलत समझा या न्याय नहीं मिला, तो इस हफ्ते बैलेंस वापसी करेगा। सच्चाई के साथ खड़े रहें, अगर थोड़ी असहजता हो।
हफ्ते के अंत में टेन ऑफ कप्स सुकून, रिश्तों और भावनात्मक संतुलन की ओर इशारा करता है। चाहे वो परिवार हो, रिश्ता या खुद से शांति सब कुछ वापस अपनी जगह पर आता दिख रहा है।
- शुभ रंग: आइवरी
- शुभ दिन: शनिवार
- पावर टिप: सच्चाई को प्यार से बोलिए। संतुलन से ही सुकून आता है।
साप्ताहिक टैरो राशिफल – वृश्चिक राशि (14 जुलाई से 20 जुलाई 2025)
कार्ड्स: फोर ऑफ कप्स, द चेरियट, पेज ऑफ वांड्स
फोर ऑफ कप्स दिखाता है कि हाल ही में आप थोड़ा थक चुके हैं। मन उखड़ा हुआ है या चीज़ें बोरिंग लग रही हैं। ज़िंदगी में कुछ ‘स्पार्क’ मिसिंग लग सकता है।
द चेरियट कहता है। अब वक्त है अपनी दिशा खुद तय करने का। करियर हो या हेल्थ, रिश्ते हों या सपने। अब आगे बढ़ने का वक्त है। अपने जीवन की ड्राइविंग सीट वापस लीजिए।
पेज ऑफ वांड्स बताता है कि नए आइडियाज, मस्ती और उत्साह फिर से लौट रहे हैं। सीरियसनेस को वहीं छोड़ दीजिए जहां जरूरी नहीं, अब फिर से जीने का वक्त है।
- शुभ रंग: मैरून
- शुभ दिन: मंगलवार
- पावर टिप: आप फंसे नहीं हैं। बस आगे बढ़ने की हिम्मत अब जाग रही है।
साप्ताहिक टैरो राशिफल – धनु राशि (14 जुलाई से 20 जुलाई 2025)
कार्ड्स: टू ऑफ पेंटाकल्स, नाइन ऑफ कप्स, द फूल
टू ऑफ पेंटाकल्स दिखाता है कि आप बैलेंस बनाए रखने की कोशिश में हैं। काम और निजी जीवन के बीच, आराम और दौड़ के बीच।
हफ्ते के बीच में नाइन ऑफ कप्स एक ऐसी इच्छा पूरी होने की बात करता है, जो दिल में लंबे समय से थी। इसे ओपनली स्वीकार कीजिए। आप इसकी पूरी तरह से हकदार हैं।
हफ्ते के अंत में द फूल फुसफुसाता है, चलो अब आगे बढ़ते हैं। कुछ नया, कुछ अनदेखा इंतज़ार कर रहा है। ज़्यादा सोचिए मत-जो दिल कहे, उसे "हाँ" बोलिए।
- शुभ रंग: कोबाल्ट ब्लू
- शुभ दिन: गुरुवार
- पावर टिप: अगला चैप्टर भरोसे से शुरू होता है। खुशी को अपना रास्ता बनने दीजिए।
Note- यह टैरो रीडिंग Astropatri.com की टैरो रीडर तान्या सिंह द्वारा आंतरिक अंतर्ज्ञान से तैयार किया गया है। अगर आप अपने मन की बात साझा करना चाहते हैं या निजी साप्ताहिक टैरो रीडिंग लेना चाहते हैं, तो हमें hello@astropatri.com पर लिखें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।