Shani Gochar 2025: अगले साल इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन से भर जाएगी तिजोरी

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Updated: Sun, 08 Dec 2024 06:26 PM (IST)

ज्योतिषियों की मानें तो शनिदेव के राशि परिवर्तन (Shani Gochar 2025) से कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी। वहीं सिंह और ...और पढ़ें

Shani Gochar 2025: शनि देव को कैसे प्रसन्न करें?
Zodiac Wheel

वार्षिक राशिफल 2026

जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।

अभी पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राशिफल के अनुसार, साल 2025 कई राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होने वाला है। वहीं, कई राशि के जातकों को विषम परिस्थिति या उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। ज्योतिषियों की मानें तो आगामी वर्ष में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इनमें न्याय के देवता शनिदेव (Shani Gochar 2025) मार्च महीने में राशि परिवर्तन करेंगे। इससे पूर्व सुखों के कारक शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन 2 राशि के बारे में सबकुछ जानते हैं-

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें: अगले साल इन राशियों की बदलेगी फूटी किस्मत, धन से भर जाएगी तिजोरी

तुला राशि

शनिदेव के राशि परिवर्तन करने या मीन राशि में गोचर करने से तुला राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि में शनिदेव उच्च के होते हैं। अतः तुला राशि के जातकों को हमेशा शुभ फल देते हैं। वहीं, मीन राशि में गोचर के दौरान तुला राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जीवन में व्याप्त सभी प्रकार की परेशानियों का अंत होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। अदालती मामले में भी विजय प्राप्त होगी। दुखों से भी छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि

वर्तमान समय में मकर राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। मीन राशि में गोचर करने के साथ ही मकर राशि के जातकों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं, मकर राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं। अतः मकर राशि के जातकों पर शनिदेव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी। धन संबंधी परेशानी दूर होगी। नवीन कार्य की शुरुआत करेंगे। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। मानसिक परेशानी दूर होगी। परिवार के सदस्यों के मध्य संबंध मधुर होंगे। विवाह के लिए रिश्ते भी आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अगले साल 3 राशि के जातकों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।