विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pisces Yearly Horoscope 2025: साल 2025 में मीन राशि का भरपूर साथ देगी किस्मत, लेकिन रहना होगा सावधान

Published: Sat, 28 Dec 2024 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2024 03:51 PM (IST)

नए साल की शुरुआत कुछ ही दिन में हो रही है जो सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह साल ...और पढ़ें

मीन वार्षिक राशिफल 2025 (Pisces Horoscope Prediction 2025 in Hindi)
मीन वार्षिक राशिफल 2025 (Pisces Horoscope Prediction 2025 in Hindi)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Pisces Yearly Horoscope 2025: राशिफल के अनुसार, साल 2025 मीन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है, जबकि साल के अंत में यह साल लाभ देते हुए जाएगा। वहीं, कुछ राशि के लोगों के लिए यह साल हर मायनों में विशेष रहने वाला है, तो चलिए मीन राशि (Pisces horoscope 2025) का वार्षिक राशिफल यहां पढ़ते हैं।

मीन वार्षिक राशिफल 2025 (Pisces Horoscope Prediction 2025 in Hindi)

सामान्य - साल 2025 मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। हालांकि कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। वहीं, साल के आखिरी में लाभ के योग बनेंगे। इस साल गुरु के गोचर से शुरुआती समय में थोड़ी समस्या आएगी, लेकिन उतरते समय यह लाभ देकर जाएगा। इस साल शत्रु पक्ष से बचकर रहने की आवश्यकता है।

इसके अलावा नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूर रहें। वाहन चलाने में सावधानी रखें। पारिवारिक दृष्टि से यह साल ठीक-ठाक रहेगा।

स्वास्थ्य - साल 2025 स्वास्थ्य की दृष्टि से ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव आपके ऊपर रहेगा, जिस कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेगी। पत्नी और बच्चों के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पेट दर्द, एलर्जी, सिर दर्द आदि समस्याएं देखने को मिलेगी। वाहन चलाने में सावधानी रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें।

वित्त - साल 2025 मीन राशि के लोगों के लिए आर्थिक तौर से उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता व असफलता दोनों देखने को मिलेगी। इस साल आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। पार्टनरशिप से सावधान रहें। आपके पार्टनर धोखा दे सकते हैं। इस साल नए कार्य की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा। नौकरी वालों के लिए यह साल ठीक-ठाक रहेगा। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में बड़े निर्णय लेने से पहले सोच लें।

करियर - साल 2025 करियर की दृष्टि से ठीक-ठाक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी मुश्किलें देखने को मिलेंगी। नौकरी में प्रयास कर रहे लोगों के लिए कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस साल अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

लव - साल 2025 लव लाइफ के लिए मिलाजुला रहेगा। पार्टनर से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ेंगे, जिस कारण कुछ समय के लिए आप दोनों के बीच दूरियां रहेंगी। हालांकि साल के मध्य में स्थिति सामान्य होगी। पार्टनर के साथ समय व्यतीत न करना आपके लिए एक बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। अच्छा होगा अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें। मन में चल रहे भ्रम को दूर करें। साथ ही इस साल आप अपने पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।