विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तुला साप्ताहिक राशिफल: हर बात की फिक्र छोड़िए, इस हफ्ते आपकी ही चलने वाली है! बस कमर दर्द और खर्चों का रखें ध्यान

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:00 AM (IST)

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रदेव मेष राशि में आपके सातवें भाव में विराजमान रहेंगे। 24 नवंबर को वे वृषभ राशि में आठवें भाव में जाएंगे। 26 नवंबर को चंद्रदेव मिथुन राशि में नौवें भाव में और 28 नवंबर को कर्क राशि में दसवें भाव में प्रवेश करेंगे।

23 से 29 नवंबर 2026 का तुला साप्ताहिक राशिफल

23 से 29 नवंबर 2026 का तुला साप्ताहिक राशिफल

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। यह सप्ताह आपकी खोई हुई चमक लौटाने वाला है। शुक्रदेव का अपनी राशि में आना आपके चेहरे पर रौनक, बातों में आकर्षण और मन में भरोसा भरेगा। लोग आपकी राय को महत्व देंगे।

वहीं चंद्रदेव साझेदारी से शुरू होकर करियर तक का सफर तय करेंगे, तो हर दिन कुछ नया ध्यान मांगेगा। छठे भाव में वक्री शनिदेव दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखने की सलाह देते हैं। सोच-समझकर बोलेंगे तो हर बात आपके पक्ष में जाएगी।

स्वास्थ्य 

सेहत की बात करें तो शुक्रदेव आपकी राशि में आकर आपको अपने लुक और फिटनेस के प्रति सजग बनाएंगे। आप डाइट सुधारने, जिम जाने या मॉर्निंग वॉक शुरू करने का संकल्प ले सकते हैं। यह अच्छी शुरुआत है, बस इसे बीच में न छोड़ें।

शनिदेव मीन राशि में छठे भाव में वक्री हैं, जो ऑफिस और घर की जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ा सकते हैं। देर तक जागना और हर बात की फिक्र करना छोड़ दें। गुर्दे, कमर और पीठ के निचले हिस्से का ध्यान रखें, पानी खूब पिएं। 28 नवंबर को चंद्रदेव दसवें भाव में आएंगे, तब काम का दबाव थोड़ा बढ़ेगा, ऐसे में बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें।

परिवार और रिश्ते 

प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह सप्ताह सबसे सुनहरा रहेगा। शुक्रदेव आपकी राशि में आकर आपके आकर्षण को कई गुना बढ़ा देंगे। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा और जीवनसाथी रिश्ते को मधुर बनाने की आपकी कोशिशों की तारीफ करेंगे। 23 नवंबर को सातवें भाव के चंद्रदेव सप्ताह की शुरुआत में ही पार्टनर के साथ खास पल बिताने का मौका देंगे।

अविवाहित जातकों के लिए किसी समारोह, ऑफिस मीटिंग या कॉमन फ्रेंड के जरिए कोई नया मिल सकता है। मगर दिल देने से पहले सामने वाले के इरादे परख लें। 28 नवंबर को चंद्रदेव कर्क राशि में आएंगे, तब घर-परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और माता-पिता या घर से जुड़े विषयों पर बातचीत होगी।

शिक्षा 

पढ़ाई करने वाले जातक इस सप्ताह आगे की प्लानिंग करेंगे। 26 नवंबर को चंद्रदेव मिथुन राशि में भाग्य भाव में आएंगे, जो रिसर्च, नई चीजें सीखने और अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने में मदद करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों को इस दौरान किसी अनुभवी मेंटर की सलाह बहुत काम आएगी।

लॉ, मैनेजमेंट, जर्नलिज्म, साहित्य, फैशन डिजाइन या विदेश में पढ़ाई की चाह रखने वाले छात्र नए विकल्प खोज सकते हैं। शुक्रदेव आपकी राशि में रहकर कला और रचनात्मक विषयों में रुचि बढ़ाएंगे। तैयारी में लगातार बने रहें और मन भटकाने वाली चीजों से दूर रहें।

निष्कर्ष 

रिश्तों, साझेदारी और आत्मविश्वास में यह सप्ताह सुखद बदलाव लाएगा। शुक्रदेव का आपकी राशि में आना आपको निखारेगा और जरूरी संबंधों को मजबूती देगा। अगले सप्ताह संयुक्त धन, निवेश और खुद में बदलाव की ओर ध्यान रहेगा। बस रोज के कामों में ढील न दें और खर्च पर नजर बनाए रखें।

उपाय

शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और श्वेत पुष्प चढ़ाएं।

"ॐ शुं शुक्राय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।

घर और कार्यस्थल पर साफ-सफाई रखें और कटु वचन बोलने से बचें।

शुक्रवार को किसी जरूरतमंद को चावल, चीनी या सफेद वस्त्र दान करें।

घर में सुबह-शाम कपूर जलाएं।

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक (astropatri.com), फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।