Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 19 May 2024: इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जीवन में आएगी मिठास, पढ़ें राशिफल

ज्योतिषियों की मानें तो आज (Aaj Ka Rashifal 19 May 2024 Horoscope Today) का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। कुछ राशि के लोगों को आज उनका खोया हुआ प्यार मिलेगा। वहीं कुछ का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं -

By Jagran News Edited By: Vaishnavi Dwivedi Sun, 19 May 2024 04:00 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 19 May 2024: इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, जीवन में आएगी मिठास, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 19 May 2024 Horoscope Today -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 19 May 2024 Horoscope Today: आज रविवार का दिन है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आइए, 'पंडित हर्षित शर्मा जी' से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं -

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। पत्नी से मतभेद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। किसी परिचित से विवाद हो सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। कोई बड़ी रकम व्यापार में न लगाएं। साथ ही सोच-विचार कर निर्णय लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग हैं। व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में नए कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बेरोजगार जातक को आज रोजगार प्राप्त हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। साथ ही संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मन आध्यात्मिक भाव की ओर झुका रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। व्यापार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। न्यायालय पक्ष में पराजय का मुंह देखना पड़ सकता है। व्यापार में आज नुकसान होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज कोई परिवर्तन न करें। साथ ही परिवार में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों व मित्रों से व्यवसाय में सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपको नया कार्यक्षेत्र मिल सकता है। रुका हुआ धन मिलेगा। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रह सकता है। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती। व्यवसाय में चल रहा काम बाधित हो सकता है। साथ ही परिवार में धार्मिक आयोजन होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

 

आज आप वाहन का प्रयोग संभाल कर करें नहीं, तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।