Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 07 May 2024: आज मिलेगी नौकरी, कारोबार में भी होगी तरक्की, घर आएगा मेहमान, पढ़ें दैनिक राशिफल

ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन संघर्ष भरा रह सकता है। जबकि कई राशि के जातकों को आज नौकरी मिलेगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से सभी राशियों के लिए दैनिक राशिफल जानते हैं।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarTue, 07 May 2024 04:00 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 07 May 2024: आज मिलेगी नौकरी, कारोबार में भी होगी तरक्की, घर आएगा मेहमान, पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 07 May 2024: आज मिलेगी नौकरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 07 May 2024: राशिफल के अनुसार आज यानी 07 मई का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। गुरु के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को कारोबार में जबरदस्त लाभ देखने को मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों को आज जॉब मिल सकती है। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल जानते हैं-

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। सर्दी से अपना बचाव रखें, नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज कोई भी कार्य बिना सोच विचार के ना करें। प्रॉपर्टी आदि के संबंध में कार्य करते समय सजगता रखें। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। नए कार्य की शुरुआत करना आज ठीक नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कोई बहुत पुराना रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं। नौकरी संबंधी कार्य के चलते विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पत्नी बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज बिजनेस में बड़ा निवेश करना आपके लिए लाभदायक होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन कार्य क्षेत्र के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको कोई नया दायित्व नौकरी क्षेत्र में मिल सकता है। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने बीच में शातिर लोगों से सावधान रहें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। आज भूमि, भवन, वाहन आदि खरीदने का योग बन सकता है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। पत्नी और बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। आज कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। नौकरी वर्ग वाले व्यक्ति अधिकारी वर्ग से व्यर्थ का विवाद मोल ना लें, नहीं तो आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी हानि उठाना पड़ सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। आज पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कोई बनता हुआ कार्य आज आपका बिगड़ सकता है। पार्टनरशिप में अपने पार्टनर लोगों से मन की बात शेयर करना आज आपके लिए हानिकारक हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से दूर रहें। आज आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आज आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। पत्नी से झगड़ा होने की संभावना है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कहीं बाहर यात्रा आदि पर जाने के योग बन सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। साथ ही आज आप प्रॉपर्टी संबंधी कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में चली आ रही अड़चन दूर होगी। साथ ही आज आपको ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद भी मिल सकती है। कोई नया वाहन या मकान खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनरों से संबंध अच्छे होंगे। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी डील आपको प्राप्त हो सकती है। नौकरी वर्ग वालों के लिए पदोन्नति मिलने की संभावना है। प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। घर में किसी सदस्य की जॉब लग सकती है। आज के दिन आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त होगी। आज वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, नहीं तो दुर्घटना आदि का योग बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश करना आज अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में झगड़ा आदि हो सकते हैं। अतः वाणी पर संयम रखना आज के लिए बहुत जरूरी है। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी। शत्रु पक्ष प्रबल होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास अच्छा रहने वाला नहीं है। प्रॉपर्टी संबंधी निवेश में सावधानी रखें। कागजी कार्रवाई को देखकर ही कोई निर्णय लें, नहीं तो आज आप बड़े नुकसान में जा सकते हैं। प्रशासनिक क्षेत्र में चले आ रहे कार्य में आज अवरोध उत्पन्न होगा। शत्रु पक्ष प्रबल होंगे। पत्नी से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। संपत्ति आदि को लेकर कोर्ट कचहरी में जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग दिखाई नहीं दे रहा है। आज के दिन संभल कर चलना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। व्यापार व्यवसाय में चली आ रही गिरावट दूर होगी। निवेश करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। परिवार में आपसी प्रेम देखने को मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आज भूमि संबंधी कार्यों से लाभ के योग बनेंगे। बच्चों की पढ़ाई को लेकर मन चिंतित रह सकता है। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज पुराने किसी पर बात पर चल रहे केस में आपको विजय प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष पराजित होगा। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। पत्नी से चल रही अनबन दूर होगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलना होगा जो आपके जीवन की दिशा निश्चित करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में निवेश करना आज लाभदायक रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप भूमि संबंधी कार्यों में निवेश करने से बचें या निवेश करने से पहले सभी पहलुओं को अच्छे से समझ लें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के चलते परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है। न्यायालय पक्ष में विजय के चांस बन रहे हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।