तत्वों की शक्ति: आपकी राशि और उसका छुपा हुआ सार
ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति में एक विशेष तत्व की ऊर्जा होती है जैसे पृथ्वी वायु अग्नि और जल। पृथ्वी तत्व की राशियां स्थिर और भरोसेमंद होती हैं वायु तत्व की राशियां बुद्धिमत्ता और संवादशीलता से भरी होती हैं। अग्नि तत्व की राशियां ऊर्जावान और साहसी होती हैं जबकि जल तत्व की राशियां भावनात्मक और संवेदनशील होती हैं।

दिव्या गौतम, एस्ट्रोपत्री। हर व्यक्ति के भीतर एक खास तत्व की ऊर्जा बहती है। कोई ज़मीन की तरह स्थिर और भरोसेमंद होता है, कोई हवा की तरह आजाद और बातों में माहिर, कोई आग की तरह तेज़ और प्रेरक, तो कोई पानी की तरह भावनाओं से भरा और गहराई से जुड़ा। आपकी राशि सिर्फ आपकी पहचान नहीं बताती, बल्कि ये भी बताती है कि आपकी आत्मा किस तत्व से बनी है। यही तत्व तय करता है कि आप कैसे सोचते हैं, क्या महसूस करते हैं, और कैसे दुनिया से जुड़ते हैं,
तो आइए, चार तत्वों पृथ्वी, वायु, अग्नि और जल की इस रहस्यमयी यात्रा पर चलें और जानें कि आपकी राशि के पीछे छुपा है कैसा स्वभाव, कैसी शक्ति और कैसी कहानी।
पृथ्वी तत्व की राशियां।
- राशियां: वृषभ, कन्या, मकर
- गुण: स्थिरता, व्यावहारिकता, आत्मविश्वास
- इन राशियों का स्वभाव ठोस ज़मीन की तरह होता है स्थिर, सधा हुआ और भरोसेमंद।
- जब जीवन डगमगाने लगे, तो ये राशियां वो मजबूत आधार बनती हैं, जिन पर आप निश्चिंत होकर टिक सकते हैं।
- इन्हें बदलाव की जल्दी नहीं होती, लेकिन जब वक्त बुलाए, तो ये बिना शिकायत खुद को ढाल भी लेती हैं।
- इनकी सबसे बड़ी ताकत है इनका लगातार प्रयास करते रहना है बिना थके और बिना रुके।
- इन्हें पढ़ पाना मुश्किल है, लेकिन एक बार समझ गए तो इनका साथ साया बन जाता है।
वायु तत्व की राशियां
- राशियां: मिथुन, तुला, कुंभ
- गुण: बुद्धिमत्ता, संवादशीलता, स्वतंत्रता
- ये राशियां हवा की तरह हैं कभी हल्की फुहार, कभी तेज़ झोंका, और कभी सिर्फ एक खामोश मौजूदगी।
- इनके विचारों में गहराई होती है, लेकिन ये खुद को हर किसी के सामने जाहिर नहीं कर पातीं।
- इनके भीतर एक रहस्यमयी दुनिया बसती है, जिसमें सिर्फ वही लोग प्रवेश पा सकते हैं जो दिल से जुड़ते हैं।
- "ये जितनी बाहर दिखती हैं, उससे कहीं ज़्यादा भीतर की यात्रा में मग्न रहती हैं।"
अग्नि तत्व की राशियां
- राशियां: मेष, सिंह, धनु
- गुण: आत्मबल, साहसी, ऊर्जावान
- इनका स्वभाव अग्नि की तरह है तेज, प्रेरक और ऊष्मा से भरा हुआ।
- ये जहां जाती हैं, वहां ऊर्जा की एक लहर दौड़ जाती है।
- इनकी आत्मनिर्भरता और खुद पर विश्वास इन्हें हर चुनौती से लड़ने की ताकत देता है।
- कभी-कभी आवेग इनसे फैसले करवा लेता है, लेकिन यही आवेग उन्हें भीड़ से अलग और असाधारण बनाता है।
- इनके भीतर दया की एक लौ भी जलती है जो सिर्फ करीबी लोग देख पाते हैं।
- ये सिर्फ आग नहीं हैं ये वो रौशनी हैं जो अंधेरों को चीरकर राह दिखाती है।
जल तत्व की राशियां
- राशियां: कर्क, वृश्चिक, मीन
- गुण: भावनात्मकता, संवेदनशीलता, कल्पनाशीलता
- ये राशियां पानी की तरह हैं गहराई से भरी, बहती हुई, और रूप बदलने वाली।
- इनका अंतर्ज्ञान बहुत तीव्र होता है ये अक्सर वो महसूस कर लेती हैं जो कहा भी नहीं गया।
- इनकी दुनिया कल्पनाओं से सजी होती है, जहां हर भावना एक रंग बन जाती है।
- जब भी जीवन भारी लगे, ये अपने भीतर के संसार में लौट जाती हैं खुद को फिर से संतुलित करने के लिए।
- इनकी निस्वार्थ भावना इन्हें दूसरों के लिए वो सब कुछ करने को प्रेरित करती है, जो कई बार खुद के विरुद्ध भी जाता है।
लेखक: दिव्या गौतम, Astropatri.com अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए hello@astropatri.com पर संपर्क करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।