विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

9 नवंबर का राशिफल: दीवाली की रौनक के बाद आज कैसा रहेगा आपका दिन? रिश्ते, पैसा और सेहत बताएंगे आपके सितारे

Published: Mon, 09 Nov 2026 05:00 AM (IST)

दीपावली के बाद 9 नवंबर को सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग है, जिसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। चंद्रदेव के ...और पढ़ें

दीपावली के बाद 9 नवंबर का राशिफल: सोमवती अमावस्या पर जानें अपना भविष्य

दीपावली के बाद 9 नवंबर का राशिफल: सोमवती अमावस्या पर जानें अपना भविष्य

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। त्योहार की चकाचौंध के बाद आज का दिन थोड़ा थमकर हिसाब लगाने और मन को संभालने का है। चंद्रदेव के अस्त होने से कई लोगों का मन अनमना रहेगा और फैसलों में स्पष्टता कम होगी, इसलिए बड़े निर्णय आज टालें। मेष और मकर काम पर लौटते हुए सुस्ती से बचें, वृषभ और कन्या दीवाली के खर्च का हिसाब संभालें। कर्क और कुंभ को पितरों के नाम दान से सुकून मिलेगा, वृश्चिक का मन एकांत चाहेगा और धनु को दोस्तों से अपेक्षित साथ नहीं मिलेगा। मीन मन की बेचैनी पर काबू रखें और तुला अपनी थकान को नजरअंदाज न करें। 

मेष राशि

  • सकारात्मक पक्ष: त्योहार की भागदौड़ के बाद जीवनसाथी के साथ फुर्सत से बैठने का मौका मिलेगा। किसी पुराने परिचित का फोन आ सकता है, जो आगे किसी काम में मददगार साबित होगा।
  • नकारात्मक पक्ष: दुकान या दफ्तर में आज ग्राहकों और काम की रफ्तार धीमी रहेगी। साझेदार के सामने अपनी मेहनत का बखान करने या श्रेय लेने की कोशिश से मनमुटाव हो सकता है।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी से त्योहार की मीठी यादें शेयर करें और उनकी मेहनत की तारीफ करें। घर में मेहमानों के जाने के बाद माहौल शांत रहेगा, इस समय का इस्तेमाल आपसी बातचीत के लिए करें।
  • आर्थिक स्थिति: नया सौदा या बड़ा करार करने की जल्दी न करें। त्योहार पर हुई बिक्री का पूरा हिसाब और गोदाम में बचा माल आज मिला लें।
  • स्वास्थ्य: गर्दन और कंधों में अकड़न रहेगी। सोते समय बहुत ऊंचा तकिया न लें और सुबह गर्दन को धीरे धीरे घुमाएं।
  • करियर और कारोबार: कारोबारी दीवाली की बिक्री के बिल और यूपीआई से आई रकम का मिलान कर लें, ताकि महीने की जीएसटी फाइलिंग में दिक्कत न हो।
  • उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध मिला जल चढ़ाएं।
  • शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 11

वृषभ राशि

  • सकारात्मक पक्ष: पड़ोसी या किसी रिश्तेदार से पुराना मनमुटाव चल रहा है तो आज उसे भुलाने का अच्छा मौका है। काम की लिस्ट बनाकर चलेंगे तो धीरे धीरे गाड़ी लाइन पर लौट आएगी।
  • नकारात्मक पक्ष: छुट्टियां खत्म होते ही दफ्तर में ईमेल, फाइलें और अधूरे काम का ढेर मिलेगा। कुछ साथी छुट्टी पर होंगे तो उनका बोझ भी आप पर आएगा, ऐसे में झुंझलाने की बजाय सबसे जरूरी काम पहले उठाएं।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: बच्चे किसी नई चीज की मांग करें तो तुरंत हां न कहें। घर में पूजा के बाद का सामान और सजावट समेटने में परिवार की मदद लें।
  • आर्थिक स्थिति: दीपावली पर कितना खर्च हुआ, इसका हिसाब आज ही कागज पर उतारें। अगले दो हफ्ते फालतू खरीदारी पूरी तरह रोककर बजट वापस पटरी पर लाएं।
  • स्वास्थ्य: त्योहार के पकवानों के बाद त्वचा पर दाने या फुंसी निकल सकते हैं। अगले कुछ दिन तला भुना और मीठा कम करें और पानी ज्यादा पिएं।
  • करियर और कारोबार: सहकर्मियों से बात करते समय नुक्ताचीनी के बजाय मदद की भाषा रखें, तो काम जल्दी निपटेगा।
  • उपाय: शाम को पीपल की जड़ के पास सरसों तेल का दीपक प्रज्वलित करें।
  • शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 4

मिथुन राशि

  • सकारात्मक पक्ष: शाम को बच्चों के साथ बिताया समय आपको भी तरोताजा करेगा। सोमवती अमावस्या पर पूजा पाठ से मन को ठहराव मिलेगा।
  • नकारात्मक पक्ष: लेखन, डिजाइन या किसी प्लानिंग में दिमाग उलझा रहेगा और विचार साफ नहीं होंगे। आज कोई नया प्रोजेक्ट पेश करने के बजाय पुराने काम की कमियां सुधारने पर ध्यान दें।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: छुट्टियों के बाद बच्चों का मन स्कूल और होमवर्क में कम लगेगा, उन्हें डांटने के बजाय धीरे धीरे पुरानी दिनचर्या में लाएं। प्रेम संबंध में बातचीत कम होने से दूरी महसूस होगी, आप खुद पहल करें।
  • आर्थिक स्थिति: घर की लाइटें, झालर और सजावट उतारते समय ध्यान से समेटें, ताकि अगले साल फिर काम आएं और नया खर्च न करना पड़े।
  • स्वास्थ्य: आंखों में भारीपन और थकान रहेगी। स्क्रीन पर काम करते हुए हर आधे घंटे में आंखें बंद करके आराम दें।
  • करियर और कारोबार: काम में मन कम लगेगा। जो काम सबसे आसान है, उससे दिन की शुरुआत करें, धीरे धीरे रफ्तार आ जाएगी।
  • उपाय: तुलसी के पास दीपक जलाकर तीन बार परिक्रमा करें।
  • शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 7

 

कर्क राशि

 

  • सकारात्मक पक्ष: सोमवती अमावस्या पर पितरों के नाम किया गया दान घर में शांति और मन में हल्कापन लाएगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।
  • नकारात्मक पक्ष: त्योहार पर आए मेहमानों की विदाई के बाद घर में सूनापन और मन में थकान रहेगी। किसी छोटी बात पर घर के लोगों पर गुस्सा न निकालें, आज आपकी झुंझलाहट जल्दी भड़क सकती है।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: मां की सेहत और खानपान का ध्यान रखें। भाई बहनों के बीच मिले तोहफों की तुलना करना छोड़ें।
  • आर्थिक स्थिति: पैसों की फिजूलखर्ची से बचें। त्यौहारों पर मिले जो गिफ्ट्स आपके काम के नहीं हैं, उनकी पैकिंग खोले बिना ही उन्हें किसी और को आगे देने के लिए साइड रख लें। बस जांच लें कि उन पर किसी का नाम या कार्ड न हो।
  • स्वास्थ्य: छाती में जकड़न, सर्दी या जलन हो सकती है। ठंडी हवा से बचें, गुनगुना पानी पिएं और बची हुई ठंडी मिठाइयां न खाएं।
  • करियर और कारोबार: आज कामकाज में बहुत ज्यादा उम्मीद न रखें। घर से जुड़े जरूरी काम और पितरों के दान को प्राथमिकता दें।
  • उपाय: पितरों के नाम पर जल में काले तिल डालकर अर्पित करें।
  • शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 9

सिंह राशि

  • सकारात्मक पक्ष: घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह मन को सहारा देगी। छोटे भाई बहन या पड़ोसी का हालचाल पूछना रिश्तों में गर्माहट लाएगा।
  • नकारात्मक पक्ष: जबरदस्ती अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें। त्योहार के बाद वापसी का सफर है तो स्टेशन या बस अड्डे पर भारी भीड़ मिलेगी, इसलिए स्टेटस घर से निकलने से पहले देख लें।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: परिवार के साथ बैठकर हल्की फुल्की बातें करें। रिश्तों में अहम को आगे न आने दें, खासकर भाई बहनों के साथ।
  • आर्थिक स्थिति: सफर में खर्च बढ़ेगा। कैब या ऑटो लेते समय किराया पहले तय करें, त्योहारी भीड़ में मनमाने दाम मांगे जाते हैं।
  • स्वास्थ्य: पैरों में दर्द और थकान रहेगी। गुनगुने पानी से सिकाई करें और रात को जल्दी सो जाएं।
  • करियर और कारोबार: छुट्टी के बाद काम की रफ्तार पकड़ने में समय लगेगा। जरूरी कॉल और मेल पहले निपटाएं, बाकी काम कल पर टाल सकते हैं।
  • उपाय: सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें और 11 बार गायत्री मंत्र पढ़ें।
  • शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 10

कन्या राशि

  • सकारात्मक पक्ष: आज चुप रहना आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। जरूरतमंद की मदद या दान करने से मन को सच्ची खुशी मिलेगी।
  • नकारात्मक पक्ष: मन में उदासी या खुद से असंतोष रह सकता है। सोशल मीडिया पर दूसरों की दीवाली की तस्वीरें देखकर अपनी तुलना करना छोड़ें, हर किसी की कहानी अलग होती है।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर में किसी बात पर बहस की नौबत आए तो उस वक्त खामोश रहना बेहतर होगा। बिना वजह की बातचीत से भी बचें, आपकी कोई बात गलत मतलब में ली जा सकती है।
  • आर्थिक स्थिति: क्रेडिट कार्ड का बिल, तोहफों और पूजा पर हुआ खर्च लिखकर देखें और इसी के हिसाब से आने वाले महीने का खर्च तय करें। किसी को उधार देने से आज बचें।
  • स्वास्थ्य: मिठाई और तली चीजों की अधिकता से पेट गड़बड़ा सकता है। बची हुई पुरानी मिठाई खाने से बचें, खासकर खोए वाली।
  • करियर और कारोबार: काम में कोई गलती हुई हो तो उसे चुपचाप सुधार लें, उस पर बहस करने से बात बिगड़ेगी।
  • उपाय: किसी जरूरतमंद को चावल, दूध और चीनी का दान करें।
  • शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 12

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। दीपावली के बाद सोमवार को कार्तिक अमावस्या दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी, उसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा शुरू होगी। सोमवार को अमावस्या पड़ने से सोमवती अमावस्या का पुण्य संयोग बना है, इसलिए स्नान, दान और पितरों का स्मरण आज खास फल देगा।

त्योहार की चकाचौंध के बाद आज का दिन थोड़ा थमकर हिसाब लगाने और मन को संभालने का है। चंद्रदेव के अस्त होने से कई लोगों का मन अनमना रहेगा और फैसलों में स्पष्टता कम होगी, इसलिए बड़े निर्णय आज टालें। मेष और मकर काम पर लौटते हुए सुस्ती से बचें, वृषभ और कन्या दीवाली के खर्च का हिसाब संभालें। कर्क और कुंभ को पितरों के नाम दान से सुकून मिलेगा, वृश्चिक का मन एकांत चाहेगा और धनु को दोस्तों से अपेक्षित साथ नहीं मिलेगा। मीन मन की बेचैनी पर काबू रखें और तुला अपनी थकान को नजरअंदाज न करें। 


मेष राशि

सकारात्मक पक्ष: त्योहार की भागदौड़ के बाद जीवनसाथी के साथ फुर्सत से बैठने का मौका मिलेगा। किसी पुराने परिचित का फोन आ सकता है, जो आगे किसी काम में मददगार साबित होगा।

नकारात्मक पक्ष: दुकान या दफ्तर में आज ग्राहकों और काम की रफ्तार धीमी रहेगी। साझेदार के सामने अपनी मेहनत का बखान करने या श्रेय लेने की कोशिश से मनमुटाव हो सकता है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी से त्योहार की मीठी यादें शेयर करें और उनकी मेहनत की तारीफ करें। घर में मेहमानों के जाने के बाद माहौल शांत रहेगा, इस समय का इस्तेमाल आपसी बातचीत के लिए करें।

आर्थिक स्थिति: नया सौदा या बड़ा करार करने की जल्दी न करें। त्योहार पर हुई बिक्री का पूरा हिसाब और गोदाम में बचा माल आज मिला लें।

स्वास्थ्य: गर्दन और कंधों में अकड़न रहेगी। सोते समय बहुत ऊंचा तकिया न लें और सुबह गर्दन को धीरे धीरे घुमाएं।

करियर और कारोबार: कारोबारी दीवाली की बिक्री के बिल और यूपीआई से आई रकम का मिलान कर लें, ताकि महीने की जीएसटी फाइलिंग में दिक्कत न हो।

उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध मिला जल चढ़ाएं।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 11


वृषभ राशि

सकारात्मक पक्ष: पड़ोसी या किसी रिश्तेदार से पुराना मनमुटाव चल रहा है तो आज उसे भुलाने का अच्छा मौका है। काम की लिस्ट बनाकर चलेंगे तो धीरे धीरे गाड़ी लाइन पर लौट आएगी।

नकारात्मक पक्ष: छुट्टियां खत्म होते ही दफ्तर में ईमेल, फाइलें और अधूरे काम का ढेर मिलेगा। कुछ साथी छुट्टी पर होंगे तो उनका बोझ भी आप पर आएगा, ऐसे में झुंझलाने की बजाय सबसे जरूरी काम पहले उठाएं।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: बच्चे किसी नई चीज की मांग करें तो तुरंत हां न कहें। घर में पूजा के बाद का सामान और सजावट समेटने में परिवार की मदद लें।

आर्थिक स्थिति: दीपावली पर कितना खर्च हुआ, इसका हिसाब आज ही कागज पर उतारें। अगले दो हफ्ते फालतू खरीदारी पूरी तरह रोककर बजट वापस पटरी पर लाएं।

स्वास्थ्य: त्योहार के पकवानों के बाद त्वचा पर दाने या फुंसी निकल सकते हैं। अगले कुछ दिन तला भुना और मीठा कम करें और पानी ज्यादा पिएं।

करियर और कारोबार: सहकर्मियों से बात करते समय नुक्ताचीनी के बजाय मदद की भाषा रखें, तो काम जल्दी निपटेगा।

उपाय: शाम को पीपल की जड़ के पास सरसों तेल का दीपक प्रज्वलित करें।

शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 4


मिथुन राशि

सकारात्मक पक्ष: शाम को बच्चों के साथ बिताया समय आपको भी तरोताजा करेगा। सोमवती अमावस्या पर पूजा पाठ से मन को ठहराव मिलेगा।

नकारात्मक पक्ष: लेखन, डिजाइन या किसी प्लानिंग में दिमाग उलझा रहेगा और विचार साफ नहीं होंगे। आज कोई नया प्रोजेक्ट पेश करने के बजाय पुराने काम की कमियां सुधारने पर ध्यान दें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: छुट्टियों के बाद बच्चों का मन स्कूल और होमवर्क में कम लगेगा, उन्हें डांटने के बजाय धीरे धीरे पुरानी दिनचर्या में लाएं। प्रेम संबंध में बातचीत कम होने से दूरी महसूस होगी, आप खुद पहल करें।

आर्थिक स्थिति: घर की लाइटें, झालर और सजावट उतारते समय ध्यान से समेटें, ताकि अगले साल फिर काम आएं और नया खर्च न करना पड़े।

स्वास्थ्य: आंखों में भारीपन और थकान रहेगी। स्क्रीन पर काम करते हुए हर आधे घंटे में आंखें बंद करके आराम दें।

करियर और कारोबार: काम में मन कम लगेगा। जो काम सबसे आसान है, उससे दिन की शुरुआत करें, धीरे धीरे रफ्तार आ जाएगी।

उपाय: तुलसी के पास दीपक जलाकर तीन बार परिक्रमा करें।

शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 7


कर्क राशि

सकारात्मक पक्ष: सोमवती अमावस्या पर पितरों के नाम किया गया दान घर में शांति और मन में हल्कापन लाएगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा।

नकारात्मक पक्ष: त्योहार पर आए मेहमानों की विदाई के बाद घर में सूनापन और मन में थकान रहेगी। किसी छोटी बात पर घर के लोगों पर गुस्सा न निकालें, आज आपकी झुंझलाहट जल्दी भड़क सकती है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: मां की सेहत और खानपान का ध्यान रखें। भाई बहनों के बीच मिले तोहफों की तुलना करना छोड़ें।

आर्थिक स्थिति: पैसों की फिजूलखर्ची से बचें। त्यौहारों पर मिले जो गिफ्ट्स आपके काम के नहीं हैं, उनकी पैकिंग खोले बिना ही उन्हें किसी और को आगे देने के लिए साइड रख लें। बस जांच लें कि उन पर किसी का नाम या कार्ड न हो।

स्वास्थ्य: छाती में जकड़न, सर्दी या जलन हो सकती है। ठंडी हवा से बचें, गुनगुना पानी पिएं और बची हुई ठंडी मिठाइयां न खाएं।

करियर और कारोबार: आज कामकाज में बहुत ज्यादा उम्मीद न रखें। घर से जुड़े जरूरी काम और पितरों के दान को प्राथमिकता दें।

उपाय: पितरों के नाम पर जल में काले तिल डालकर अर्पित करें।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 9


सिंह राशि

सकारात्मक पक्ष: घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह मन को सहारा देगी। छोटे भाई बहन या पड़ोसी का हालचाल पूछना रिश्तों में गर्माहट लाएगा।

नकारात्मक पक्ष: जबरदस्ती अपनी बात मनवाने की कोशिश न करें। त्योहार के बाद वापसी का सफर है तो स्टेशन या बस अड्डे पर भारी भीड़ मिलेगी, इसलिए स्टेटस घर से निकलने से पहले देख लें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: परिवार के साथ बैठकर हल्की फुल्की बातें करें। रिश्तों में अहम को आगे न आने दें, खासकर भाई बहनों के साथ।

आर्थिक स्थिति: सफर में खर्च बढ़ेगा। कैब या ऑटो लेते समय किराया पहले तय करें, त्योहारी भीड़ में मनमाने दाम मांगे जाते हैं।

स्वास्थ्य: पैरों में दर्द और थकान रहेगी। गुनगुने पानी से सिकाई करें और रात को जल्दी सो जाएं।

करियर और कारोबार: छुट्टी के बाद काम की रफ्तार पकड़ने में समय लगेगा। जरूरी कॉल और मेल पहले निपटाएं, बाकी काम कल पर टाल सकते हैं।

उपाय: सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें और 11 बार गायत्री मंत्र पढ़ें।

शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 10


कन्या राशि

सकारात्मक पक्ष: आज चुप रहना आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। जरूरतमंद की मदद या दान करने से मन को सच्ची खुशी मिलेगी।

नकारात्मक पक्ष: मन में उदासी या खुद से असंतोष रह सकता है। सोशल मीडिया पर दूसरों की दीवाली की तस्वीरें देखकर अपनी तुलना करना छोड़ें, हर किसी की कहानी अलग होती है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर में किसी बात पर बहस की नौबत आए तो उस वक्त खामोश रहना बेहतर होगा। बिना वजह की बातचीत से भी बचें, आपकी कोई बात गलत मतलब में ली जा सकती है।

आर्थिक स्थिति: क्रेडिट कार्ड का बिल, तोहफों और पूजा पर हुआ खर्च लिखकर देखें और इसी के हिसाब से आने वाले महीने का खर्च तय करें। किसी को उधार देने से आज बचें।

स्वास्थ्य: मिठाई और तली चीजों की अधिकता से पेट गड़बड़ा सकता है। बची हुई पुरानी मिठाई खाने से बचें, खासकर खोए वाली।

करियर और कारोबार: काम में कोई गलती हुई हो तो उसे चुपचाप सुधार लें, उस पर बहस करने से बात बिगड़ेगी।

उपाय: किसी जरूरतमंद को चावल, दूध और चीनी का दान करें।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 12


तुला राशि

सकारात्मक पक्ष: घर के किसी अपने से दिल की बात बांटने पर भीतर का बोझ हल्का होगा। आज खुद के लिए थोड़ा समय निकालना सबसे अच्छा फैसला रहेगा।

नकारात्मक पक्ष: मन थका हुआ और खाली सा लगेगा, विचार उलझे रहेंगे। बात बात पर चिढ़ने या अहम दिखाने से बचें। सारा बोझ खुद उठाने की आदत छोड़ें और जरूरत हो तो मदद मांगें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी के साथ बैठकर शांति से वक्त बिताएं। आज बहुत ज्यादा मिलने जुलने या पार्टी के प्लान बनाने के बजाय घर पर आराम करना बेहतर रहेगा।

आर्थिक स्थिति: खर्चे बढ़े रहेंगे। त्योहार पर लिए गए सामान के ईएमआई की शुरुआती किस्त की तारीख अभी से फोन में नोट कर लें।

स्वास्थ्य: हल्की सैर या पसंद का संगीत मन को शांत रखेगा। कई शहरों में दीवाली के बाद हवा खराब रहती है, सुबह की सैर सूरज निकलने के बाद ही करें।

करियर और कारोबार: आज बड़े निर्णय टाल दें। काम की रफ्तार धीमी रखें और जो काम चल रहे हैं, उन्हें ही अंजाम तक पहुंचाएं।

उपाय: सफेद वस्त्र या सफेद मिठाई का दान करें।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 1


वृश्चिक राशि

सकारात्मक पक्ष: विदेश या दूर रहने वाले किसी परिचित से बात होगी। सोमवती अमावस्या पर किया गया दान मन को गहरा सुकून देगा।

नकारात्मक पक्ष: आज किसी से ज्यादा बातें करने की इच्छा नहीं होगी और सुबह देर तक सुस्ती महसूस होगी। दोस्तों से जिस मदद की उम्मीद थी, वह देर से मिलेगी, इस पर नाराज न हों।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर में लोग आपकी चुप्पी को नाराजगी न समझें, इसलिए उन्हें साफ कह दें कि आपको थोड़ी देर अकेले रहना है। शाम को परिवार के साथ हल्की बातचीत मन बहलाएगी।

आर्थिक स्थिति: दीवाली की यात्रा और खर्चों के बाद बैंक बैलेंस पर एक नजर डालें। अगले कुछ दिन गैर जरूरी ऑनलाइन ऑर्डर बंद रखें।

स्वास्थ्य: नींद बार बार टूट सकती है और पैरों में ऐंठन हो सकती है। सोने से पहले पैरों की हल्की स्ट्रेचिंग करें और केला खाएं।

करियर और कारोबार: आज एकांत में बैठकर आगे की योजना बनाना बेहतर रहेगा। मीटिंग और भीड़ वाले कामों को कल पर टाल दें।

उपाय: अमावस्या पर किसी गरीब को भरपेट भोजन कराएं।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8


धनु राशि

सकारात्मक पक्ष: पितरों के नाम दान करने से मन को शांति और घर में सुख का माहौल रहेगा। आज की चुप्पी आपको आने वाले हफ्ते की तैयारी का वक्त देगी।

नकारात्मक पक्ष: दीवाली के बाद दोस्तों के संदेश और मुलाकातें कम होंगी, इसे मन पर न लें। बड़े भाई बहन से उम्मीद के मुताबिक साथ न मिले तो शिकायत करने के बजाय खुद रास्ता निकालें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: दफ्तर में किसी महिला सहकर्मी की बात चुभे तो उसका बुरा न मानें। घर पर अपनों के साथ हंसी मजाक का माहौल बनाए रखें।

आर्थिक स्थिति: आमदनी में उतार चढ़ाव रहेगा। शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग के जोश में खरीदे गए शेयरों पर आज दोबारा सोचें और घबराकर तुरंत न बेचें।

स्वास्थ्य: पेट फूलना, गैस या अपच हो सकता है। भारी पकवान बंद करें और सादी खिचड़ी या दाल चावल खाएं।

करियर और कारोबार: किसी भी निवेश या बड़े फैसले को फिलहाल रोक दें। पुराने काम पूरे करें और नए वादे न करें।

उपाय: गुरुदेव के नाम पर चने की दाल या हल्दी जैसी पीली वस्तु का दान करें।

शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 3


मकर राशि

सकारात्मक पक्ष: सोमवती अमावस्या पर पितरों की याद में किया गया दान या सेवा आपके कामों की अड़चनें कम करेगा। बॉस के साथ बात करने का मौका मिलेगा।

नकारात्मक पक्ष: त्योहार के बाद दफ्तर या कारोबार में सुस्ती और उलझन के साथ दिन शुरू होगा। मेहनत के मुकाबले नतीजे कम मिलेंगे, इससे निराश न हों। बड़ो या सीनियर्स को अकड़ दिखाने से बचें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: पिता की सेहत और जरूरतों का ध्यान रखें। घर पर सबके साथ बैठकर त्योहार की बची मिठाइयां बांटें और बचे खाने को बर्बाद होने से पहले किसी जरूरतमंद को दे दें।

आर्थिक स्थिति: अगले महीने के लक्ष्यों पर बात होगी। अपनी बात रखने से पहले पिछले महीने के आंकड़े तैयार रखें।

स्वास्थ्य: हाथ पैरों में कमजोरी और थकान रहेगी। भोजन समय पर लें और लंच के बाद कुछ देर सुस्ता लें।

करियर और कारोबार: अधिकारियों के साथ बैठक हो सकती है। बड़े वादे करने के बजाय छोटे और पक्के लक्ष्य तय करें।

उपाय: पितरों की याद में पीपल की सात परिक्रमा करें।

शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 6


कुंभ राशि

सकारात्मक पक्ष: पितरों का तर्पण और बड़ों की सेवा आज खास पुण्य देगी। किसी बुजुर्ग की मदद करने पर उनका आशीर्वाद मिलेगा और मन शांत रहेगा।

नकारात्मक पक्ष: किस्मत का साथ आज कमजोर रहेगा और कुछ काम अटक सकते हैं। कोई जल्दी मुनाफे वाला प्रस्ताव लेकर आए तो उसके बहकावे में न आएं।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: पिता की सेहत पर ध्यान दें, उनकी दवाएं और जांच की तारीखें याद रखें। घर में पैसों से जुड़ी बात पर संयम से बोलें।

आर्थिक स्थिति: अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है या कोई पुरानी बात खुल सकती है। घर में अचानक जरूरत पड़ने वाले खर्चों के लिए थोड़ी नकदी अलग रखें।

स्वास्थ्य: कमर के निचले हिस्से में दर्द रह सकता है। सजावट का भारी सामान उतारने या बक्से उठाने का काम किसी और की मदद से करें।

करियर और कारोबार: आज कुछ नया शुरू करने से बचें। पुराने अधूरे काम ही निपटाएं।

उपाय: "ॐ नमः शिवाय" की एक माला जपें।

शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 5


मीन राशि

सकारात्मक पक्ष: शिव जी की पूजा मन को शांत करेगी। चुपचाप अपने काम पर ध्यान देंगे तो जिम्मेदारियां धीरे धीरे निपट जाएंगी।

नकारात्मक पक्ष: मन में अनजानी बेचैनी, चिंता या खालीपन रहेगा। अमावस्या की अंधेरी रात में वीरान रास्ते या अनजान जगह पर अकेले जाने से बचें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी भी बहस में उलझने से बचें, आज छोटी बात भी बड़ा रूप ले सकती है। अगर कोई बात खटक रही है तो उसे कल पर टाल दें।

आर्थिक स्थिति: साझेदारी के कामों में आज पैसों का कोई नया फैसला न करें। जो चल रहा है, उसे वैसे ही चलने दें।

स्वास्थ्य: चिंता के कारण भूख कम लगेगी, गैस या पाचन की शिकायत हो सकती है। नींद देर से आएगी, सोने से पहले फोन दूर रखें और गुनगुना दूध पिएं।

करियर और कारोबार: जिम्मेदारियों का बोझ और शरीर में भारीपन रहेगा। आज बड़ा काम हाथ में लेने के बजाय अपनी ऊर्जा बचाकर रखें।

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जाप करें।

शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 2


लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com


तुला राशि

  • सकारात्मक पक्ष: घर के किसी अपने से दिल की बात बांटने पर भीतर का बोझ हल्का होगा। आज खुद के लिए थोड़ा समय निकालना सबसे अच्छा फैसला रहेगा।
  • नकारात्मक पक्ष: मन थका हुआ और खाली सा लगेगा, विचार उलझे रहेंगे। बात बात पर चिढ़ने या अहम दिखाने से बचें। सारा बोझ खुद उठाने की आदत छोड़ें और जरूरत हो तो मदद मांगें।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी के साथ बैठकर शांति से वक्त बिताएं। आज बहुत ज्यादा मिलने जुलने या पार्टी के प्लान बनाने के बजाय घर पर आराम करना बेहतर रहेगा।
  • आर्थिक स्थिति: खर्चे बढ़े रहेंगे। त्योहार पर लिए गए सामान के ईएमआई की शुरुआती किस्त की तारीख अभी से फोन में नोट कर लें।
  • स्वास्थ्य: हल्की सैर या पसंद का संगीत मन को शांत रखेगा। कई शहरों में दीवाली के बाद हवा खराब रहती है, सुबह की सैर सूरज निकलने के बाद ही करें।
  • करियर और कारोबार: आज बड़े निर्णय टाल दें। काम की रफ्तार धीमी रखें और जो काम चल रहे हैं, उन्हें ही अंजाम तक पहुंचाएं।
  • उपाय: सफेद वस्त्र या सफेद मिठाई का दान करें।
  • शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशि

  • सकारात्मक पक्ष: विदेश या दूर रहने वाले किसी परिचित से बात होगी। सोमवती अमावस्या पर किया गया दान मन को गहरा सुकून देगा।
  • नकारात्मक पक्ष: आज किसी से ज्यादा बातें करने की इच्छा नहीं होगी और सुबह देर तक सुस्ती महसूस होगी। दोस्तों से जिस मदद की उम्मीद थी, वह देर से मिलेगी, इस पर नाराज न हों।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर में लोग आपकी चुप्पी को नाराजगी न समझें, इसलिए उन्हें साफ कह दें कि आपको थोड़ी देर अकेले रहना है। शाम को परिवार के साथ हल्की बातचीत मन बहलाएगी।
  • आर्थिक स्थिति: दीवाली की यात्रा और खर्चों के बाद बैंक बैलेंस पर एक नजर डालें। अगले कुछ दिन गैर जरूरी ऑनलाइन ऑर्डर बंद रखें।
  • स्वास्थ्य: नींद बार बार टूट सकती है और पैरों में ऐंठन हो सकती है। सोने से पहले पैरों की हल्की स्ट्रेचिंग करें और केला खाएं।
  • करियर और कारोबार: आज एकांत में बैठकर आगे की योजना बनाना बेहतर रहेगा। मीटिंग और भीड़ वाले कामों को कल पर टाल दें।
  • उपाय: अमावस्या पर किसी गरीब को भरपेट भोजन कराएं।
  • शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8

धनु राशि

  • सकारात्मक पक्ष: पितरों के नाम दान करने से मन को शांति और घर में सुख का माहौल रहेगा। आज की चुप्पी आपको आने वाले हफ्ते की तैयारी का वक्त देगी।
  • नकारात्मक पक्ष: दीवाली के बाद दोस्तों के संदेश और मुलाकातें कम होंगी, इसे मन पर न लें। बड़े भाई बहन से उम्मीद के मुताबिक साथ न मिले तो शिकायत करने के बजाय खुद रास्ता निकालें।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: दफ्तर में किसी महिला सहकर्मी की बात चुभे तो उसका बुरा न मानें। घर पर अपनों के साथ हंसी मजाक का माहौल बनाए रखें।
  • आर्थिक स्थिति: आमदनी में उतार चढ़ाव रहेगा। शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग के जोश में खरीदे गए शेयरों पर आज दोबारा सोचें और घबराकर तुरंत न बेचें।
  • स्वास्थ्य: पेट फूलना, गैस या अपच हो सकता है। भारी पकवान बंद करें और सादी खिचड़ी या दाल चावल खाएं।
  • करियर और कारोबार: किसी भी निवेश या बड़े फैसले को फिलहाल रोक दें। पुराने काम पूरे करें और नए वादे न करें।
  • उपाय: गुरुदेव के नाम पर चने की दाल या हल्दी जैसी पीली वस्तु का दान करें।
  • शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 3

मकर राशि

  • सकारात्मक पक्ष: सोमवती अमावस्या पर पितरों की याद में किया गया दान या सेवा आपके कामों की अड़चनें कम करेगा। बॉस के साथ बात करने का मौका मिलेगा।
  • नकारात्मक पक्ष: त्योहार के बाद दफ्तर या कारोबार में सुस्ती और उलझन के साथ दिन शुरू होगा। मेहनत के मुकाबले नतीजे कम मिलेंगे, इससे निराश न हों। बड़ो या सीनियर्स को अकड़ दिखाने से बचें।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: पिता की सेहत और जरूरतों का ध्यान रखें। घर पर सबके साथ बैठकर त्योहार की बची मिठाइयां बांटें और बचे खाने को बर्बाद होने से पहले किसी जरूरतमंद को दे दें।
  • आर्थिक स्थिति: अगले महीने के लक्ष्यों पर बात होगी। अपनी बात रखने से पहले पिछले महीने के आंकड़े तैयार रखें।
  • स्वास्थ्य: हाथ पैरों में कमजोरी और थकान रहेगी। भोजन समय पर लें और लंच के बाद कुछ देर सुस्ता लें।
  • करियर और कारोबार: अधिकारियों के साथ बैठक हो सकती है। बड़े वादे करने के बजाय छोटे और पक्के लक्ष्य तय करें।
  • उपाय: पितरों की याद में पीपल की सात परिक्रमा करें।
  • शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 6

कुंभ राशि

  • सकारात्मक पक्ष: पितरों का तर्पण और बड़ों की सेवा आज खास पुण्य देगी। किसी बुजुर्ग की मदद करने पर उनका आशीर्वाद मिलेगा और मन शांत रहेगा।
  • नकारात्मक पक्ष: किस्मत का साथ आज कमजोर रहेगा और कुछ काम अटक सकते हैं। कोई जल्दी मुनाफे वाला प्रस्ताव लेकर आए तो उसके बहकावे में न आएं।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: पिता की सेहत पर ध्यान दें, उनकी दवाएं और जांच की तारीखें याद रखें। घर में पैसों से जुड़ी बात पर संयम से बोलें।
  • आर्थिक स्थिति: अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है या कोई पुरानी बात खुल सकती है। घर में अचानक जरूरत पड़ने वाले खर्चों के लिए थोड़ी नकदी अलग रखें।
  • स्वास्थ्य: कमर के निचले हिस्से में दर्द रह सकता है। सजावट का भारी सामान उतारने या बक्से उठाने का काम किसी और की मदद से करें।
  • करियर और कारोबार: आज कुछ नया शुरू करने से बचें। पुराने अधूरे काम ही निपटाएं।
  • उपाय: "ॐ नमः शिवाय" की एक माला जपें।
  • शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 5

मीन राशि

  • सकारात्मक पक्ष: शिव जी की पूजा मन को शांत करेगी। चुपचाप अपने काम पर ध्यान देंगे तो जिम्मेदारियां धीरे धीरे निपट जाएंगी।
  • नकारात्मक पक्ष: मन में अनजानी बेचैनी, चिंता या खालीपन रहेगा। अमावस्या की अंधेरी रात में वीरान रास्ते या अनजान जगह पर अकेले जाने से बचें।
  • प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी भी बहस में उलझने से बचें, आज छोटी बात भी बड़ा रूप ले सकती है। अगर कोई बात खटक रही है तो उसे कल पर टाल दें।
  • आर्थिक स्थिति: साझेदारी के कामों में आज पैसों का कोई नया फैसला न करें। जो चल रहा है, उसे वैसे ही चलने दें।
  • स्वास्थ्य: चिंता के कारण भूख कम लगेगी, गैस या पाचन की शिकायत हो सकती है। नींद देर से आएगी, सोने से पहले फोन दूर रखें और गुनगुना दूध पिएं।
  • करियर और कारोबार: जिम्मेदारियों का बोझ और शरीर में भारीपन रहेगा। आज बड़ा काम हाथ में लेने के बजाय अपनी ऊर्जा बचाकर रखें।
  • उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जाप करें।
  • शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 2

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।