विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

31 अक्टूबर राशिफल : त्रिपुष्कर योग में चमकने वाली है इन 5 राशियों की किस्मत, शनि-गुरु की कृपा से होगा तीन गुना लाभ

Published: Sat, 31 Oct 2026 05:00 AM (IST)

शनिवार, 31 अक्टूबर को त्रिपुष्कर योग और गुरु के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए विशेष लाभ का दिन ...और पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 31 October 2026: कैसा रहेगा आज का दिन?

Aaj Ka Rashifal 31 October 2026: कैसा रहेगा आज का दिन? 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। शनिवार को कार्तिक कृष्ण षष्ठी शाम 4 बजकर 58 मिनट तक है, फिर सप्तमी लग जाएगी। चंद्रदेव पूरे दिन मिथुन में रहेंगे और आधी रात के आसपास कर्क में प्रवेश करेंगे। सुबह 7 बजकर 12 मिनट तक आर्द्रा, फिर पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। शाम 5 बजाकर 30 मिनट तक सिद्ध योग और फिर साध्य योग बनेगा।

शनिवार, सप्तमी और पुनर्वसु के मेल से शाम करीब 5 बजे से अगली सुबह तक त्रिपुष्कर योग रहेगा, जिसमें किए काम का फल तीन गुना माना जाता है। आज ही गुरुदेव कर्क छोड़कर सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां केतु पहले से बैठे हैं। तुला में नीच के सूर्यदेव के साथ वक्री बुधदेव और वक्री शुक्रदेव हैं। मंगलदेव कर्क में और शनिदेव मीन में वक्री हैं।

गुरु के राशि बदलने और त्रिपुष्कर योग के कारण यह शनिवार खास है। सिंह राशि वालों को मान सम्मान और नई शुरुआत का मौका मिलेगा, कुंभ के धंधे में तेजी रहेगी और मीन को जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। कर्क की कमाई बढ़ेगी, वृश्चिक के प्रॉपर्टी वाले काम बनेंगे, तुला को आमदनी और कन्या को कामकाज में दबदबा मिलेगा। वृषभ के हाथ नौकरी का ऑफर आ सकता है, पर कागजों पर ध्यान रखें। दूसरी ओर मेष को घर में बहस और चोट से, मकर को परिवार के मनमुटाव से और मिथुन को विरोधियों की चाल से बचना होगा। धनु धैर्य बनाए रखें। त्रिपुष्कर में उधार देने और नुकसान वाले फैसलों से सभी बचें।

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

पॉजिटिव पक्ष: व्यस्त रहते हुए भी मेहनत रंग लाएगी। प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की कोई अच्छी डील आगे बढ़ सकती है। अपनी पसंद की कोई चीज खरीदने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव पक्ष: घर में किसी पुरानी बात पर विवाद हो सकता है, खासकर चाचा या ताऊ के साथ। पुराने किस्से छेड़ने के बजाय बात को वहीं खत्म करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के साथ किसी घरेलू मुद्दे पर राय अलग हो सकती है। बहस बढ़ाने के बजाय उनकी बात पूरी सुनें, फिर अपनी रखें। धैर्य से काम लेंगे तो शाम तक माहौल ठीक हो जाएगा।
आर्थिक स्थिति: पैसा आएगा, पर फालतू खर्च भी साथ चलेगा। किसी भी बड़े जोखिम वाले निवेश से पहले कम से कम दो लोगों की राय लें।
स्वास्थ्य: जल्दबाजी में चोट लग सकती है। सीढ़ियां उतरते, रसोई में चाकू चलाते या गाड़ी चलाते समय फोन से ध्यान हटा कर रखें।
करियर और कारोबार: एक के बाद एक काम आते रहेंगे, पर परेशानियों के बाद राहत मिलेगी। शाम के बाद कोई जरूरी फैसला या सौदा करना हो तो दिन अच्छा है।
उपाय: मां दुर्गा के सामने दीपक जलाकर दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 9

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पॉजिटिव पक्ष: नौकरी की तलाश में लगे लोगों के हाथ आज ऑफर लेटर आ सकता है। घर की जिम्मेदारियों के साथ अच्छे लाभ का संयोग भी बन रहा है। संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आपके हक में जा सकता है।
नेगेटिव पक्ष: उत्साह में कागजों को हल्के में लेने की गलती हो सकती है। ऑफर लेटर में सीटीसी का ब्रेकअप, बॉन्ड और नोटिस पीरियड वाली शर्तें पढ़े बिना साइन न करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम संबंधों में मीठी बातें भी होंगी और हल्की नोकझोंक भी। ससुराल वालों से बातचीत बनाए रखें। बच्चे की सेहत या किसी जरूरत को लेकर चिंता हो तो घबराएं नहीं, डॉक्टर या जानकार से सलाह लें।
आर्थिक स्थिति: फिजूलखर्ची पर लगाम लगाना आज सबसे जरूरी है। वीकेंड की शॉपिंग से पहले तय करें कि कितने रुपये तक ही खर्च करेंगे।
स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी। किडनी से जुड़ी परेशानी वाले लोग नमक और पानी को लेकर डॉक्टर की बताई बातों पर पूरा ध्यान दें।
करियर और कारोबार: दफ्तर में समय का प्रबंधन ठीक रखें। सहकर्मियों से बात करते हुए शब्द तोलकर बोलें, छोटी बात भी बहस बन सकती है। सफर में आधार, पैन जैसे कागजों की डिजिटल कॉपी फोन में रखें।
उपाय: देवी दुर्गा को एक नारियल अर्पित करें और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करें।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 4

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

पॉजिटिव पक्ष: मेहनत और समझदारी के दम पर आप विरोधियों को पीछे छोड़ देंगे। कारोबार और प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई अच्छा मौका सामने आ सकता है। भाई बहन किसी जरूरी काम में हाथ बंटाएंगे।
नकारात्मक पक्ष: लोगों के साथ बेवजह की बहस में उलझ सकते हैं। ऑफिस का कोई साथी आपकी मेहनत का श्रेय लेने या कमियां गिनाने की कोशिश करेगा, इसलिए जरूरी काम की जानकारी मेल पर बॉस को सीसी करके भेजें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के साथ बैठकर घरेलू मामले आसानी से सुलझ जाएंगे। घर में किसी की पढ़ाई या सेहत को लेकर भागदौड़ रह सकती है। बड़ों के साथ धीरज से पेश आएं।
आर्थिक स्थिति: बजट पर खर्च का दबाव दिखेगा। महीने के आखिरी दिन बचे पैसों का हिसाब लगाएं और अगले महीने का बजट आज ही बना लें।
स्वास्थ्य: शरीर में पानी की कमी न होने दें। घर से निकलें तो बोतल में पानी भरकर रखें और भागदौड़ में भोजन टालना बंद करें।
करियर और कारोबार: करियर में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। बाजार की प्रतिस्पर्धा में आगे निकलने का मौका मिलेगा। जो लोग आपकी छवि बिगाड़ना चाहते हैं, उन्हें आपका काम ही जवाब देगा।
उपाय: लक्ष्मी नारायण मंदिर में हल्दी की गांठें दान करें।
शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 11

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पॉजिटिव पक्ष: कमाई बढ़ाने का मौका मिलेगा और कहीं से अचानक आय का नया जरिया बन सकता है। विदेश में काम कर रहे लोगों को तरक्की की खबर मिल सकती है। नौकरी ढूंढने वालों की खोज रंग लाएगी।
नेगेटिव पक्ष: किसी तकनीकी गड़बड़ी से काम या माल अटक सकता है, जैसे लैपटॉप हैंग होना या सर्वर डाउन होना। जरूरी फाइलों का बैकअप आज ही गूगल ड्राइव या पेन ड्राइव में ले लें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी साथ देंगे, पर दोनों की व्यस्तता से थोड़ी दूरी महसूस होगी। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से किसी बात पर उलझना छोड़ें। बच्चों के साथ समय बिताने और पसंद का खाना खाने से मन हल्का होगा।
आर्थिक स्थिति: पानी, केमिकल या ट्रैवल से जुड़े कारोबारियों को अच्छी कमाई होगी। मनोरंजन और शौक पर खर्च बढ़ेगा, वीकेंड प्लान बजट में रखें।
स्वास्थ्य: बैठने उठने के तरीके पर ध्यान दें, गलत पोश्चर से कमर दर्द हो सकता है। गाड़ी की रफ्तार काबू में रखें।
करियर और कारोबार: अफसरों के साथ लंबी मीटिंग होगी। बाहरी संपर्कों के जरिए कुछ सौदे हाथ आ सकते हैं। अपने जरूरी काम दूसरों के भरोसे छोड़ने के बजाय खुद पूरे करें।
उपाय: मंदिर में खीर का प्रसाद बांटें और शाम को हनुमान जी के आगे बैठकर चालीसा पढ़ें।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 10

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

पॉजिटिव पक्ष: आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। कामकाज में मान सम्मान मिलेगा और लोगों के बीच आपकी पहचान बढ़ेगी। किसी नई चीज से जुड़ने या कुछ नया शुरू करने का इरादा बनेगा।
नेगेटिव पक्ष: तारीफ मिलते ही बात बात पर अपनी राय थोपने की आदत उभर सकती है। दफ्तर में किसी बेवजह की बहस में न पड़ें और अपने काम पर टिके रहें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। जो लोग किसी रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए दिन अनुकूल है। घर में पूजा पाठ का माहौल रहेगा और पड़ोसियों से लंबी गपशप होगी।
आर्थिक स्थिति: मुनाफा बढ़ने की संभावना है। धनतेरस से पहले कोई बड़ी खरीद का मन हो तो आज से ही बजट और दुकानों की तुलना शुरू कर दें।
स्वास्थ्य: ऊर्जा और जोश भरपूर रहेगा, काम समय पर पूरे होंगे। रात को देर तक मोबाइल चलाकर अपनी नींद न बिगाड़ें।
करियर और कारोबार: कारोबार में नई योजनाओं पर काम शुरू होगा। दोस्तों के साथ किसी नई जगह जाने या घूमने का मौका मिल सकता है, जो काम के लिहाज से भी फायदेमंद रहेगा।
उपाय: सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें और 108 बार "ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः" का जाप करें।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 1

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पॉजिटिव पक्ष: अपनी काबिलियत दिखाने का अच्छा मौका है। लोगों के बीच आपकी साख बढ़ेगी और नए संपर्क काम आएंगे। राजनीति या सामाजिक काम से जुड़े लोगों को अपने प्रभाव का फायदा मिलेगा।
नेगेटिव पक्ष: निजी रिश्तों में जल्दी जवाब देने की आदत गलतफहमी पैदा कर सकती है। चैट पर गुस्से में टाइप करने के बजाय फोन करके बात साफ करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी से बात करते समय कड़े शब्दों से बचें और उनकी भावना समझें। घर के बड़ों का साथ आत्मविश्वास बढ़ाएगा। किसी जरूरी फैसले में मां की सलाह काम आएगी। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
आर्थिक स्थिति: घर से मिली आर्थिक मदद राहत देगी। जिससे भी पैसा लें, उसकी वापसी की तारीख अपने फोन के कैलेंडर में लिख लें।
स्वास्थ्य: पेट भारी रहने या अपच से परेशानी होगी। काम के चक्कर में खाना टालें नहीं और रात का भोजन हल्का रखें।
करियर और कारोबार: आपकी बातचीत का तरीका और अनुभव फायदा देगा। कारोबारी अपने काम का दायरा बढ़ा सकते हैं। काम के सिलसिले में किसी यात्रा की योजना भी बन सकती है।
उपाय: शनिवार को शनिदेव की आराधना करें और शनि स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 8

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)'

पॉजिटिव पक्ष: आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आपकी रचनात्मक सोच आपको आगे ले जाएगी। घरवालों के बीच अच्छा समय बीतेगा और कोई पूजा पाठ में हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
नेगेटिव पक्ष: आराम और शौक के सामान पर जेब ज्यादा ढीली होगी। नया सोफा, पर्दे या गैजेट लेने का मन हो तो ईएमआई की जगह जितनी नकद गुंजाइश है, उतने में ही खरीदें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: दांपत्य जीवन में सुकून रहेगा। ससुराल वालों के साथ समय बिताने से मन खुश होगा और घर में आपकी इज्जत बढ़ेगी। जीवनसाथी को उनकी पसंद का कोई तोहफा दें।
आर्थिक स्थिति: दिन फायदेमंद रहेगा, पर शाम को घरेलू जरूरतों पर पैसा जाएगा। किसी अनुभवी की सलाह पैसों के मामले में उलझन दूर करेगी।
स्वास्थ्य: जोखिम वाले काम से बचें, जैसे ऊंची सीढ़ी पर चढ़कर बल्ब बदलना या भारी सामान अकेले खिसकाना। अपने काम व्यवस्थित तरीके से करें।
करियर और कारोबार: आपकी कलात्मक समझ और नए विचार आपको भीड़ से अलग रखेंगे। पढ़ाने लिखाने से जुड़े लोगों को काबिलियत दिखाने का मंच मिलेगा। व्यापारी नए काम की योजना बनाकर फायदा ले सकते हैं।
उपाय: भगवान शिव के सामने घी में कपूर मिलाकर दीपक जलाएं।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पॉजिटिव पक्ष: काम में किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का साथ मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। संपत्ति खरीदने, बेचने या उससे जुड़े काम में आगे बढ़ने के लिए दिन अच्छा है। सरकारी नौकरी वालों की किसी जरूरी बैठक में भागीदारी होगी।
नेगेटिव पक्ष: अपनी बात मनवाने की जिद रिश्ते में तनाव ला सकती है। हर बहस जीतना जरूरी नहीं, कभी कभी चुप रहकर भी बात बन जाती है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, किसी नए व्यक्ति से मुलाकात या पुराने रिश्ते में नजदीकी आ सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखेंगे। दोस्तों संग घूमने निकलने की योजना पक्की होगी।
आर्थिक स्थिति: पैसों से जुड़े फैसले आज फायदा देंगे। प्लॉट या फ्लैट का सौदा अटका है तो रजिस्ट्री और नक्शा पास होने के कागज वकील से जरूर जंचवाएं।
स्वास्थ्य: मानसिक थकान और उदासी रह सकती है। पसंद का संगीत सुनें, ध्यान करें या किसी शौक में मन लगाएं। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
करियर और कारोबार: आप योजना के मुताबिक काम पूरा करने में लगे रहेंगे। साझेदारों के साथ तालमेल बनाकर चलें, सही फैसलों से कारोबार में अच्छे नतीजे आएंगे।
उपाय: सुबह पक्षियों को बाजरा या दाना डालें और छत पर पानी का बर्तन रखें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

पॉजिटिव पक्ष: लंबे समय से रुके मामलों में हलचल शुरू होगी। मेहनत में कमी न आने दें तो किस्मत भी साथ देगी। करियर और छवि दोनों पर अच्छा असर दिखेगा।
नेगेटिव पक्ष: कुछ हालात उम्मीद के उलट जा सकते हैं। जल्दबाजी में उठाया कदम काम बिगाड़ देगा, इसलिए कोई नया काम शुरू करना हो तो दोपहर बाद का समय चुनें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: मन की बातें दबाकर रखना उलझन बढ़ाएगा। सही मौका देखकर साथी से ईमानदारी से बात करें। बच्चों की शरारतों के बीच घर में दिन व्यस्त रहेगा।
आर्थिक स्थिति: हालत ठीक रहेगी, बस बजट पर नजर रखें। किसी दोस्त के कहने पर क्रेडिट कार्ड से उसकी खरीदारी करने से बचें।
स्वास्थ्य: पुरानी तकलीफ फिर उभर सकती है। दवा और जांच का समय न टालें, सुबह उठने और सोने का रूटीन तय रखें।
करियर और कारोबार: मेहनत और धैर्य की परीक्षा होगी। कोई भी फैसला पूरी जानकारी जुटाकर लें और अपनी योजना स्पष्ट रखें।
उपाय: सात तरह के अनाज का दान करें और भगवान विष्णु को चंदन अर्पित करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

पॉजिटिव पक्ष: बॉस और बड़े अफसरों का साथ मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कामकाज के सिलसिले में सफर होगा, जो नए संपर्क बनाने में मदद करेगा।
नेगेटिव पक्ष: घर वालों से उम्मीद के मुताबिक साथ न मिलने पर मन खिन्न रहेगा। गुस्से में जवाब देना या किसी की बात का उल्टा मतलब निकालना छोड़ें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर की किसी बात पर सदस्यों में मतभेद उभर सकते हैं। आपकी शांत प्रतिक्रिया माहौल संभाल लेगी। अपनी बात साफ और नरमी से रखें।
आर्थिक स्थिति: धन के लिहाज से दिन मिला जुला रहेगा। सफर के खर्च के बिल और टिकट संभालकर रखें, ताकि ऑफिस से रीइंबर्समेंट लेने में दिक्कत न हो।
स्वास्थ्य: जोड़ों और हड्डियों में दर्द परेशान कर सकता है। ठंड बढ़ रही है, सुबह की सैर पर गर्म कपड़े पहनकर निकलें और धूप जरूर लें।
करियर और कारोबार: व्यापारियों को दूसरे शहरों में नए ग्राहक और साझेदार मिल सकते हैं। अपनी योजना को अच्छे से पेश करें। टीम के साथ अच्छा तालमेल काम को आसान करेगा।
उपाय: मंदिर में चावल और सफेद तिल का दान करें।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 12

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

पॉजिटिव पक्ष: नए मौकों से जोश बढ़ेगा और अचानक किस्मत का साथ मिल सकता है। व्यापार में तेजी आएगी और अच्छा मुनाफा होगा। सफर में कुछ नए दोस्त बनेंगे।
नेगेटिव पक्ष: मुनाफा देखकर एक साथ कई नए काम हाथ में लेने की इच्छा जागेगी। विस्तार की योजना बनाएं, पर पहले मौजूदा काम का स्टॉक और नकदी का हिसाब मिला लें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी किसी काम में आपके साथ हाथ बंटाएंगे। घर में पूजा पाठ या किसी शादी की बात उठ सकती है। यारों के सहयोग से कई अधूरे काम पूरे होंगे।
आर्थिक स्थिति: आर्थिक नतीजे अच्छे रहेंगे और सुविधाएं बढ़ेंगी। बढ़ी हुई आमदनी का कुछ हिस्सा हेल्थ इंश्योरेंस या इमरजेंसी फंड में डालें।
स्वास्थ्य: पीठ दर्द या मांसपेशियों में खिंचाव मुमकिन है। घंटों तक एक ही मुद्रा में न बैठें और सोते वक्त सही तकिया इस्तेमाल करें।
करियर और कारोबार: नौकरी वालों को अपने संबंधों और मेहनत का फायदा मिलेगा। धंधे के फैलाव की योजना पर गंभीरता से सोचें।
उपाय: काले तिल बहते जल में प्रवाहित करें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 5

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पॉजिटिव पक्ष: जीवनसाथी का साथ भावनात्मक मजबूती देगा। लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और कारोबार में बिक्री बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार के करीब आने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव पक्ष: काम में कुछ बदलाव आएंगे, जिनसे चिड़चिड़ाहट हो सकती है। हर बदलाव पर तुरंत राय देने के बजाय पहले उसे शांति से समझें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: दांपत्य जीवन में शांति और समझ रहेगी। दोस्तों से मिलने का प्लान बन सकता है। घर के सदस्यों की जरूरतों और भावनाओं का सम्मान करेंगे तो दिन और अच्छा बीतेगा।
आर्थिक स्थिति: आमदनी बढ़ने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन में कोई आकर्षक ऑफर निकालकर बिक्री बढ़ाई जा सकती है, पर मार्जिन का हिसाब पहले लगा लें।
स्वास्थ्य: मन में विचार घूमते रहेंगे और तनाव हो सकता है। काम और परिवार के बीच दिन में आधा घंटा सिर्फ अपने लिए रखें।
करियर और कारोबार: आपके फैसले बेहतर रहेंगे। अपने सामान या सेवाओं को इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप बिजनेस या किसी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की योजना बनाएं।
उपाय: मंदिर में केसर का दान करें और माथे पर केसर का तिलक लगाकर गुरु मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 2

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।