24 नवंबर राशिफल: कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग! उच्च चंद्रमा चमकाएंगे 3 राशियों की किस्मत
मंगलवार, 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है, जो रात करीब साढ़े आठ बजे तक रहेगी। आज गंगा स्नान, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती एक साथ मनाई जाएंगी।

24 नवंबर आज का राशिफल: कैसा होगा 12 राशियों का भविष्य
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। चंद्रदेव सुबह करीब सवा सात बजे मेष से निकलकर अपनी उच्च राशि वृषभ में आएंगे। कृत्तिका नक्षत्र देर रात 11:24 बजे तक रहेगा और मंगलवार के साथ इसका मेल सर्वार्थ सिद्धि योग रच रहा है। परिघ योग शाम चार बजे तक, फिर शिव योग रहेगा। सूर्यदेव वृश्चिक में हैं, तुला में बुधदेव और शुक्रदेव साथ हैं, जबकि सिंह में मंगलदेव, गुरुदेव और केतु बैठे हैं। शनिदेव मीन में वक्री हैं।
आज शाम घाटों और घरों में दीयों की कतारें सजेंगी और गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व की रौनक रहेगी। उच्च के चंद्रमा का असर सिंह को करियर में बढ़त, मेष को बचत में बढ़ोतरी और कन्या को भाग्य का साथ दिलाएगा। वृश्चिक का फंसा पैसा लौट सकता है और मीन नई चीजें सीखेंगे। दूसरी तरफ तुला को अदालती और लेनदेन वाले कामों में, धनु को दफ्तर की होड़ और कर्ज से और मिथुन को बढ़ते खर्च से सतर्क रहना होगा।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
पॉजिटिव: दिन अनुकूल रहेगा और बचत बढ़ने के योग हैं। धन से जुड़े मामलों में लाभ के मौके मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह कोई पुराना सिरदर्द खत्म करेगी। नए लोगों से संपर्क करियर में काम आएगा।
नेगेटिव: छोटे बड़े फैसले आप पर सीधा असर डालेंगे, इसलिए सोचकर कदम उठाएं। रहन सहन पर खर्च बढ़ सकता है, जैसे नए कपड़े या जिम की सदस्यता। ऐसे खर्च करने से पहले देखें कि इसे लंबे समय तक निभा पाएंगे या नहीं।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम में अच्छी शुरुआत होगी और तालमेल बना रहेगा। घरवालों संग बैठकर बातें करने का वक्त निकलेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने के बीच घर के काम भी समय पर निपटा लेंगे। घर में कोई धार्मिक या मांगलिक काम हो सकता है।
आर्थिक स्थिति: हर महीने की बचत अपने आप कटकर जमा हो, इसके लिए बैंक में एक छोटी आरडी शुरू कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: सेहत अनुकूल रहेगी और आप घर के लोगों की देखभाल में भी सक्रिय रहेंगे।
करियर और कारोबार: नौकरी हो या कारोबार, मुनाफे के नए रास्ते खुलेंगे। कमाई के नए विकल्प सामने आएंगे।
उपाय: कार्तिक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को जल का अर्घ्य दें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
पॉजिटिव: सोच और व्यवहार में बदलाव दिखेगा। समाज में पहचान बनाने और कोई उपलब्धि पाने का मौका मिलेगा। कुछ लोगों का सहयोग मिलेगा और काम की सूचनाएं भी हाथ लगेंगी।
नेगेटिव: कामकाज के साथ निजी जिंदगी भी काफी प्रभावित रहेगी, दोनों में संतुलन रखें। बातों पर ज्यादा ध्यान रहेगा, कोई भी बात सोचकर ही बोलें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: अपनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी करीबी की बात आपको नया नजरिया देगी। हमसफर से किसी गंभीर विषय पर बात से तालमेल बेहतर होगा। प्रेम में बनी दूरी घटाने का मौका मिलेगा। कोई अजनबी जल्द ही दोस्त बन सकता है।
आर्थिक स्थिति: दिन अच्छा है। शेयर बाजार से अचानक कोई छोटा फायदा मिल सकता है।
स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी। सुबह कुछ देर खुली हवा में बिताएं।
करियर और कारोबार: दफ्तर हो या दुकान, दोनों जगह नई बातें सीखने का मौका मिलेगा। कोई ऑनलाइन कोर्स अधूरा पड़ा है तो उसे पूरा करके सर्टिफिकेट ले लें। नए काम की योजना आगे बढ़ेगी और कारोबारियों की नई जान पहचान बनेगी।
उपाय: सुबह सूर्य को जल में थोड़ा दूध मिलाकर अर्घ्य दें।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 3
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
पॉजिटिव: दिन की शुरुआत कुछ अच्छे मौकों के साथ होगी। नए काम को लेकर उत्साह रहेगा। पूर्णिमा पर धार्मिक कामों में हिस्सा लेने का समय मिलेगा।
नेगेटिव: दिन उतार चढ़ाव भरा है। खर्च पर काबू रखना होगा। अपने काम के साथ दूसरों की जिम्मेदारियां भी उठानी पड़ेंगी। बाहरी लोगों का दबाव रहेगा, किसी की बातों में आकर फैसला न लें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम में नयापन लाने की इच्छा होगा, पर कुछ बातें शक भी पैदा करेंगी। किसी करीबी की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। पति या पत्नी से बोलते वक्त जुबान का ध्यान रखें। बच्चों को हर बात पर टोकते रहने से नाराजगी बढ़ेगी, नियम बनाने हों तो उनसे बात करके बनाएं।
आर्थिक स्थिति: अचानक खर्च बढ़ने के संकेत हैं। लंबे सफर या कामकाज की किसी जरूरत पर पैसा जाएगा। यात्रा से पहले टिकट, रहने और खाने का पूरा बजट कागज पर लिख लें।
स्वास्थ्य: किसी एक बात में अटके रहने से मानसिक थकान और चिड़चिड़ापन होगा। सुबह दस मिनट आंखें बंद करके शांत बैठें।
करियर और कारोबार: कामकाज का दबाव बढ़ेगा, इसलिए समय का प्रबंधन न भूलें। बाहरी व्यक्ति से बात करते समय अपनी बात साफ रखें।
उपाय: "ॐ बुं बुधाय नमः" मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 1
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
पॉजिटिव: जोश और उत्साह भरा दिन है। कुछ लोग आपके हित में काम करेंगे। मेलजोल बढ़ाने में आप आगे रहेंगे और समाज सेवा में भी आप आगे दिखेंगे। लोगों से संपर्क का फायदा कामकाज में मिलेगा।
नेगेटिव: मेहनत के साथ अपने विचारों पर काबू रखें। हर काम नियम के हिसाब से करें, दफ्तर की प्रक्रिया में कोई शॉर्टकट न अपनाएं। जोखिम से दूर रहें। किसी जगह पैसा लगाने के बाद खर्च बढ़ता लगेगा।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम में जोश रहेगा और किसी से दिल का हाल बयां करने में झिझकेंगे नहीं। प्रेमी के साथ खुशी के पल मिलेंगे। बच्चों को माता पिता के साथ पिकनिक पर जाने का मौका मिल सकता है, बाहर जाएं तो घर का बना नाश्ता और पानी साथ रखें। घर के बड़ों के निर्देश काम आएंगे।
आर्थिक स्थिति: जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला न लें।
स्वास्थ्य: मौज मस्ती और मनपसंद खाने के चक्कर में सेहत को नजरअंदाज न करें। त्योहार की मिठाइयां सीमित मात्रा में ही खाएं। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
करियर और कारोबार: काम को लेकर भरपूर जोश रहेगा। जरूरी कामों को तेजी से पूरा करेंगे।
उपाय: भगवान विष्णु का कच्चे दूध से अभिषेक करें और उन्हें पीले वस्त्र अर्पित करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
पॉजिटिव: दिन काफी अच्छा रहेगा। लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और कामकाज में अच्छी डील या नया प्रस्ताव मिल सकता है। घर से काम करने वालों के लिए भी हालात अनुकूल हैं। नौकरी में खास लोगों से रिश्ते बेहतर होंगे।
नेगेटिव: कहीं आने जाने या सफर की वजह से थकान होगी। मेहमानों के आने से दिनचर्या बिगड़ सकती है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: दिल के रिश्ते में ताजगी रहेगी। हमसफर के साथ सैर या यात्रा का प्लान बनेगा। प्रेमी की किसी खुशखबरी से मन खुश रहेगा। देव दीपावली पर घर मेहमान आएंगे और पूजा पाठ की तैयारी होगी।
आर्थिक स्थिति: बैंक या किसी दूसरे निवेश में पैसा लगाने की योजना बनेगी। अलग अलग बैंकों की ब्याज दरें मिलाकर ही फैसला करें।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी।
करियर और कारोबार: लंबे समय से रोजगार ढूंढ रहे लोगों के लिए राहत भरा संदेश आ सकता है। वरिष्ठ अफसरों से संपर्क बढ़ाना फायदेमंद होगा। कारोबारियों पर सरकारी नीतियों या नए नियमों का असर पड़ेगा, जीएसटी या लाइसेंस से जुड़ी नई सूचनाओं पर नजर रखें।
उपाय: देव दीपावली पर चावल और आटे का दान करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 4
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
पॉजिटिव: नए अनुभव और बदलाव भरा दिन है। जानकारियां मिलेंगी और अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। भाग्य का साथ मिलेगा। बॉस की तरफ से नई जिम्मेदारी या पद से जुड़ा शुभ समाचार आ सकता है। मित्रों संग घूमने फिरने का समय निकलेगा।
नेगेटिव: अपनी बात रखने का उत्साह इतना ज्यादा होगा कि कभी कभी जरूरत से ज्यादा बोल जाएंगे। मीटिंग में बोलने से ज्यादा सुनने की कोशिश करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम सामान्य रहेगा। साथी पर शक करना रिश्ते में परेशानी बढ़ाएगा। पार्टनर के लिए उनकी पसंद की कोई चीज खरीद सकते हैं। शाम को मित्र मंडली के साथ सैर होगी। बच्चों से जुड़ी किसी बात की थोड़ी चिंता रहेगी।
आर्थिक स्थिति: बाहरी लोगों के संपर्क से कारोबार में फायदा होगा।
स्वास्थ्य: लगातार बोलने से गला बैठ सकता है। गुनगुना पानी पीते रहें और शाम को आवाज को थोड़ा आराम दें।
करियर और कारोबार: लोगों का साथ मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा का योग है। दूसरों की मदद से जरूरी काम पूरे होंगे।
उपाय: भगवान आशुतोष की पूजा से दिन की शुरुआत करें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 6
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
पॉजिटिव: आध्यात्मिक रूप से मन मजबूत रहेगा। देव दीपावली की पूजा मन को शांत करेगी।
नेगेटिव: कुछ मामलों में उलझन और परेशानी बढ़ेगी। अचानक के बदलाव आ सकते हैं। काम में स्थिरता बनाए रखना मुश्किल होगा और छोटी बातें मन पर असर डालेंगी।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: मामूली बातों पर राय टकरा सकती है। साथी के व्यवहार पर सवाल उठें तो अपनी जिद छोड़कर उनका मन टटोलें। जीवनसाथी से घर के किसी काम या जिम्मेदारी पर बहस हो सकती है। घर के किसी सदस्य की बात परेशान करे तो जवाब देने से पहले सोचें।
आर्थिक स्थिति: बड़ा निवेश या कोई अहम आर्थिक फैसला आज टाल दें।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव का असर दिखेगा। काम की उलझनों से थकान और बेचैनी होगी। दोपहर में दस मिनट अकेले टहलकर आएं।
करियर और कारोबार: कुछ काम उम्मीद के मुताबिक पूरे नहीं होंगे। बार बार ध्यान भटकने से एकाग्रता घटेगी। अफसरों के सामने अपनी बात सोचकर रखें। व्यापार में हर लेनदेन और कागजात की अच्छी तरह जांच करें।
उपाय: चंद्रदेव का ध्यान करते हुए "ॐ सों सोमाय नमः" का जाप करें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 5
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
पॉजिटिव: मन में उत्साह और जोश रहेगा। पुराने मामलों में धीरे धीरे सुधार दिखेगा। नई जान पहचान बनाने और समाज में नाम बनाने का अच्छा समय है। कुछ नए लोग आपके लिए काम के साबित होंगे।
नेगेटिव: कुछ पुराने मामले फिर से परेशान कर सकते हैं। उत्साह में आकर कोई काम तेजी में न करें। जरूरत से ज्यादा काम थका देगा।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: रिश्तों में अपनापन रहेगा। प्रेमी से कोई तोहफा या कोई मीठी बात सुनने को मिलेगी। प्रेम में लंबे समय से अधूरी कोई बातचीत पूरी होगी, जिससे नजदीकी बढ़ेगी। किसी ऐसे रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है जिनसे काफी समय से संपर्क नहीं था। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।
आर्थिक स्थिति: अटकी हुई रकम हाथ आने से राहत मिलेगी। जिनसे पैसा लेना है, उन्हें आज विनम्रता से एक संदेश भेज दें।
स्वास्थ्य: ऊर्जा बनी रहेगी, पर काम करते समय और वाहन चलाते हुए सावधान रहें।
करियर और कारोबार: पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। नए लोगों से मिलने से काम के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी में मेहनत बड़े साहब तक पहुंचेगी। व्यापारियों को नए सौदे का फायदा मिल सकता है।
उपाय: किसी धार्मिक स्थल पर खीर का दान करें।
शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 11
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
पॉजिटिव: कुछ नए काम मिलेंगे और नौकरी खोजने वालों को कहीं से बुलावा आ सकता है। अपनी शौक को कमाई का जरिया बनाने का रास्ता दिखेगा, जैसे अपने हाथ से बनी चीजें या हुनर ऑनलाइन बेचना। दोस्तों की सलाह किसी जरूरी काम में मदद करेगी।
नेगेटिव: कामकाज में चुनौतियां रहेंगी। होड़ और भागदौड़ बढ़ेगी। कुछ लोग आपके काम में कमियां निकालेंगे और बेवजह की बातें सुनने को मिलेंगी। एक साथ कई जिम्मेदारियां न उठाएं।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम में कुछ बातों पर मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी से किसी घरेलू बात पर बहस संभव है। रूठे साथी को मनाने में आपको ही पहला कदम बढ़ाना होगा। परिवार के किसी सदस्य को आपके समय और साथ की जरूरत होगी, उनकी बात अनसुनी न करें।
आर्थिक स्थिति: कर्ज और उधार की चिंता रहेगी। अपनी सारी किस्तों और उधारी की एक सूची बनाएं और सबसे महंगे ब्याज वाले कर्ज को पहले चुकाने की योजना बनाएं। लेनदेन में जल्दबाजी न करें।
स्वास्थ्य: दिनचर्या बिगड़ने से थकान और तनाव होगा। समय पर खाना खाएं, वरना पेट खराब होगा। घंटों एक जगह बैठने से कमर अकड़ सकती है।
करियर और कारोबार: मेहनत के साथ काम को सही ढंग से पूरा करना जरूरी है।
उपाय: सुबह भगवान विष्णु का स्मरण करके विष्णु मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
पॉजिटिव: कामकाज या निजी जिंदगी में नए बदलाव आएंगे। लीक से हटकर सोचने और काम का अंदाज बदलने का उत्साह रहेगा। दोस्तों और गुरुजनों से अच्छी सलाह मिलेगी। घूमने फिरने के लिए दिन अच्छा है। कुछ बदलाव फायदा देंगे।
नेगेटिव: दूसरों की परेशानियों की जरूरत से ज्यादा चिंता तनाव बढ़ाएगी। नौकरी में अचानक कोई बदलाव आ सकता है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम में मिला जुला दिन है, कोई नया रिश्ता जुड़ सकता है। साथी के साथ पसंद की जगह घूमने जाएंगे। बच्चों की तरफ से माता पिता का सिर ऊंचा होगा। घर की सजावट बदलने का विचार बनेगा। किसी शिक्षक या गुरुजन की सलाह फैसले में मदद करेगी।
आर्थिक स्थिति: स्थिति ठीक से बेहतर रहेगी। शौक पूरे करने पर पैसा लुटाने का दिल करेगा, जैसे कोई वाद्य यंत्र या कैमरा खरीदना। पहले देख लें कि उसे कितना इस्तेमाल करेंगे।
स्वास्थ्य: पीठ की मांसपेशियां अकड़ सकती हैं। झुककर भारी चीज न उठाएं।
करियर और कारोबार: पुराने तरीके छोड़कर कुछ नया करने की इच्छा बढ़ेगी। दफ्तर के रोज के काम के अलावा किसी अतिरिक्त गतिविधि में भी हिस्सा लेंगे। व्यापार के तरीके बदलने पड़ सकते हैं।
उपाय: केले के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 12
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
पॉजिटिव: धन और घर परिवार, दोनों मोर्चों पर दिन अहम है। मेहनत और संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में कुछ राहत मिल सकती है। रहन सहन और निजी जिंदगी में बदलाव करने का उत्साह रहेगा।
नेगेटिव: घर से जुड़े कामों में व्यस्तता बढ़ेगी। एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। अपनी बातों और फैसलों पर टिके रहें, बार बार राय बदलने से काम उलझेगा।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर में किसी पुराने सामान या उससे जुड़ी याद से मन भावुक होगा। जीवनसाथी आपकी व्यस्तता समझेंगे और साथ देंगे। प्रेम में पुरानी यादों पर बात होगी। मां बाबूजी के पास बैठकर सुकून के पल बिताएंगे।
आर्थिक स्थिति: घर या जमीन से जुड़ा खर्च सामने आएगा। पैसों के फैसलों में किसी अनुभवी की सलाह लें।
स्वास्थ्य: पैरों और कमर में थकान रहेगी। लंबे समय तक खड़े रहने से बचें।
करियर और कारोबार: नौकरी में मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। कानूनी काम से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। कारोबारियों का संपत्ति से जुड़ा कोई सौदा आगे बढ़ सकता है, सौदे से पहले बिल्डिंग प्लान की सरकारी मंजूरी के कागज मांग लें।
उपाय: शनिदेव को काले तिल अर्पित करें।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 8
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
पॉजिटिव: मेहनत और नए अनुभवों के लिए दिन अच्छा है। मुनाफे के योग हैं। अनजान लोगों से मेल जोल बढ़ेगा और नई सीख मिलेगी। आपकी प्रतिभा और काम का तरीका दूसरों को प्रभावित करेगा। खेल के मैदान और कला से जुड़े कामों में मन रमेगा।
नेगेटिव: कामों में बहुत सक्रिय रहेंगे, फिर भी भावनाओं पर काबू जरूरी है। छोटे भाई बहनों की जिम्मेदारियों में समय देना पड़ेगा, जैसे उनके दाखिले के फॉर्म या कागजी काम में मदद।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम में खुशियों के मौके मिलेंगे। दोस्तों या साथी संग किसी नजदीकी जगह जाने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम में नए रिश्ते की शुरुआत के योग हैं और कोई नया चेहरा दोस्त बनेगा। छात्रों को तैयारी के अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है।
आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं।
स्वास्थ्य: शरीर में फुर्ती रहेगी और खेलकूद में मन लगेगा। मैदान में उतरने से पहले शरीर को गर्म करें, वरना मोच आ सकती है।
करियर और कारोबार: मेहनत के बेहतर नतीजे मिलेंगे और काबिलियत की सराहना होगी। व्यापारी कारोबार बढ़ाने की नई योजनाओं पर काम करेंगे। नौकरी में किसी नए व्यक्ति से मिली जानकारी काम आसान करेगी।
उपाय: कार्तिक पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 10
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।