21 नवंबर राशिफल: तुलसी विवाह पर चंद्र-शनि संयोग, मिथुन के करियर को रफ्तार, कन्या को मिलेगा सम्मान
21 नवंबर को तुलसी विवाह के दिन चंद्र-शनि के दुर्लभ संयोग का सभी राशियों पर गहरा असर पड़ेगा। मिथुन को करियर में रफ्तार मिलेगी, कन्या को दफ्तर में सम्मान और कुछ राशियों को खर्च व उलझनों से बचने की सलाह दी गई है।

Aaj Ka Rashifal 21 November 2026: कैसा रहेगा आज का दिन?
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। शनिवार, 21 नवंबर को एकादशी सूर्योदय से पहले ही खत्म हो जाएगी और पूरे दिन कार्तिक शुक्ल द्वादशी रहेगी। देवउठनी एकादशी का पारण आज सुबह होगा और कई जगह तुलसी विवाह भी आज ही रचाया जाएगा।
चंद्रदेव पूरे दिन मीन राशि में शनिदेव के साथ हैं, जिसे विष योग कहा जाता है, और सामने कन्या से शुक्रदेव की दृष्टि भी पड़ रही है। रेवती नक्षत्र सुबह करीब पौने सात बजे से दिन भर है और सिद्धि योग भी पूरे दिन रहेगा। पंचक का आज आखिरी दिन है, जो रविवार तड़के खत्म होगा। सूर्यदेव वृश्चिक में और बुधदेव तुला में हैं, जबकि मंगलदेव, गुरुदेव और केतु सिंह में साथ हैं।
तुलसी विवाह की रौनक के बीच ग्रहों की चाल मन पर गहरा असर डालेगी। भावनाएं जल्दी बदलेंगी, इसलिए गुस्से या उदासी में कोई बड़ा फैसला न लें। सिंह के अटके काम दौड़ेंगे, मकर को अचानक फायदा मिलेगा और कन्या को दफ्तर में सम्मान। मिथुन के करियर में बात बनेगी। वहीं कर्क को खर्च और बहस से, मीन को मन की उलझन से और धनु को किसी अनजान पर भरोसे से बचना होगा।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: अपनी जिम्मेदारियों को लेकर आप गंभीर रहेंगे। अचानक कोई काम आमदनी का नया रास्ता बनेगा। साथी के साथ घूमने या मौज मस्ती का कार्यक्रम बनेगा।
नकारात्मक पक्ष: दफ्तर में लोगों की नजर आपकी हर गतिविधि पर रहेगी, बेवजह खुद को आगे दिखाने से बचें। निजी जरूरतों और शौक की चीजों पर पैसा खर्च होगा।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: मन थोड़ा गंभीर या भावुक रहेगा। छोटी बातों पर नाराजगी न बढ़ाएं। परिवार में किसी की जरूरत पूरी करने में समय और पैसा दोनों जाएंगे।
आर्थिक स्थिति: खर्च आमदनी पर भारी पड़ सकता है, बजट पर नजर रखें।
स्वास्थ्य: मानसिक थकान और सुस्ती रहेगी। त्वचा पर खुजली या मुहांसे हो सकते हैं, तकिये का कवर बदलें और चेहरा बार बार न छुएं।
करियर और कारोबार: नया काम शुरू करने के बजाय पुराने अधूरे काम निपटाएं। सुबह ऐसे तीन काम कागज पर लिखें जो आज हर हाल में पूरे करने हैं। अफसरों और सहकर्मियों से तालमेल के लिए व्यवहार में संयम रखें।
उपाय: सवेरे स्नान के बाद शिव चालीसा पढ़ें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: जोश रहेगा और आपका आकर्षण बढ़ेगा। नए लोगों से मिलने और जुड़ने के मौके मिलेंगे। शादी या किसी समारोह में ऐसे लोग टकराएंगे जो आगे काम में मदद करेंगे।
नकारात्मक पक्ष: निजी रिश्तों में किसी बात से मन परेशान रहेगा। पार्टी या समारोह में दूसरों के कहने पर खानपान या नशे की आदतों में ढील न दें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: दिल के रिश्ते खास रहेंगे। रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा सोचेंगे और साथी का व्यवहार समझने में दिक्कत हो सकती है। नाराजगी हो तो बातचीत से सुलझाएं। अपनी चलाने के बजाय उनकी भावनाएं समझें।
आर्थिक स्थिति: आमदनी और खर्च सधे रहेंगे।
स्वास्थ्य: आदतों पर काबू रखें। देर रात की दावत के बाद अगले दिन हल्का खाना खाएं।
करियर और कारोबार: पहचान का फायदा मिलेगा। सहकर्मियों का साथ रहेगा। सबके साथ मिलकर किए प्रोजेक्ट में बढ़िया प्रगति दिखेगी, टीम की तारीफ करने में कंजूसी न करें।
उपाय: जल में थोड़े काले तिल मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 12
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: करियर में अच्छे अनुभव होंगे। बोलचाल और रचनात्मक सोच बेहतर रहेगी, मार्केटिंग से जुड़े कामों में अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरी में बात बनेगी और लीक से हटकर सोचने की इच्छा जागेगी।
नकारात्मक पक्ष: मन में असमंजस और जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। मौज मस्ती और महंगे सामान की तरफ दिल खिंचेगा।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेमियों के लिए दिन दिलचस्प है। आपकी बातों का अंदाज आकर्षक रहेगा और किसी नए व्यक्ति से नजदीकी बढ़ सकती है। सिर्फ आकर्षण के दम पर बड़ा फैसला न लें। बाहर की व्यस्तता में घर के लोगों की जरूरतें न भूलें।
आर्थिक स्थिति: खरीदारी और निजी चीजों पर खर्च ज्यादा रहेगा।
स्वास्थ्य: आंखों में थकान और गर्दन में दर्द हो सकता है। बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का भी ध्यान रखें।
करियर और कारोबार: व्यापारी नए संपर्क बनाएं और पुराने ग्राहकों से रिश्ते मजबूत करें।
उपाय: गणपति की आराधना करें और बाहर निकलने से पहले थोड़ा गुड़ मुंह में डालें।
शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 10
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: इच्छा शक्ति मजबूत रहेगी। धार्मिक और घरेलू दृष्टि से दिन खास है। परिवार के साथ बैठकर पुरानी बातें करने का मौका मिलेगा, पुराना फोटो एल्बम निकालें, सबके चेहरे खिल उठेंगे।
नकारात्मक पक्ष: मन में कभी उदासी, कभी छोटी बातों पर गुस्सा रहेगा। अपने व्यवहार और फैसलों पर काबू रखें। कुछ काम उम्मीद से ज्यादा समय लेंगे। अचानक का खर्च बजट हिला सकता है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: भावनाएं हावी रहेंगी। साथी के बर्ताव पर दिमाग बार बार अटकेगा। घर में पूर्वजों से जुड़ी यादें ताजा होंगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और उनकी जरूरतों का ख्याल रखें। पूजा पाठ से मन को शांति मिलेगी।
आर्थिक स्थिति: पैसे के हर फैसले को दो बार तौलें।
स्वास्थ्य: गैस, पेट में भारीपन या नींद की दिक्कत हो सकती है। रात का खाना आठ बजे तक हल्का ले लें।
करियर और कारोबार: काम का दबाव और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। योजनाएं आगे बढ़ाने का मौका है, पर अफसरों से तालमेल बनाकर चलना होगा। बात रखते समय शब्द ध्यान से चुनें, किसी से बेवजह बहस काम बिगाड़ेगी।
उपाय: सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर स्वच्छ जल अर्पित करें।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 9
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: कामकाज और कमाई, दोनों मोर्चों पर अवसर बनेंगे। अटके कामों को गति मिलेगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आपकी कार्यक्षमता लोगों के सामने आएगी। पैसों से जुड़ी राहत मिल सकती है।
नकारात्मक पक्ष: मन में विचारों की हलचल रहेगी। किसी पुरानी बात को बार बार सोचने से साथी के साथ बातचीत में तनाव आ सकता है। स्वभाव में तीखापन रहेगा, बोलते समय संयम रखें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम की तलाश में हैं तो किसी पुराने परिचित की याद आ सकती है या उनसे दोबारा बात शुरू हो सकती है। घर का कोई पुराना अधूरा काम पूरा करने की जिम्मेदारी आएगी। घरवालों से बातचीत कई समस्याएं सुलझाएगी और किसी अनुभवी की सलाह काम आएगी।
आर्थिक स्थिति: हालत सुधरेगी।
स्वास्थ्य: दिनचर्या पर ध्यान दें। आज बाहर के खाने के बजाय घर का बना भोजन ही लें।
करियर और कारोबार: नेतृत्व क्षमता से लोगों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। बड़े अधिकारियों के सामने प्लान पेश करने का अवसर आएगा, पूरी योजना एक पन्ने में साफ लिखकर ले जाएं ताकि बात जल्दी समझ आए।
उपाय: विष्णु मंदिर में घी का दान करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 5
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: समझदारी और काम करने की क्षमता मजबूत रहेगी। काम में योग्यता साबित करने और सम्मान पाने का दिन है। कारोबार में अपनी बुद्धि से कोई उलझा मामला सुलझा लेंगे।
नकारात्मक पक्ष: मन में कुछ बातों का दबाव और असमंजस रहेगा। किसी बात का दोबारा जिक्र होने पर मन में सवाल उठेंगे, मामूली बातों को तूल न दें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी के व्यवहार पर ज्यादा सोचेंगे। जो नए रिश्ते की तलाश में हैं, उनकी जिंदगी में कोई खास दस्तक दे सकता है। घर का कोई सदस्य जरूरी मामले में आपकी सलाह लेगा। सफर के मौके भी बन सकते हैं।
आर्थिक स्थिति: बचत बनाए रख पाएंगे।
स्वास्थ्य: मूड और ऊर्जा में उतार चढ़ाव रहेगा। ज्यादा सोचने से थकान होगी, कुछ देर अपनी पसंद का कोई काम करें, जैसे गाना सुनना या बागवानी।
करियर और कारोबार: मुश्किल हालात में भी समझदारी से रास्ता निकाल लेंगे। दोस्तों की मदद मिलेगी और कोई खास काम सौंपा जा सकता है, जो आगे पद और प्रतिष्ठा बढ़ाएगा।
उपाय: श्री विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: बातचीत और तालमेल बेहतर रहेगा। आपकी समझदारी दफ्तर में लोगों को प्रभावित करेगी। काम से छोटी या लंबी यात्रा हो सकती है। व्यापारियों के पुराने खरीदार फिर काम आएंगे।
नकारात्मक पक्ष: अपनी जरूरतों और दूसरों की उम्मीदों के बीच उलझेंगे। किसी करीबी के व्यवहार पर सवाल उठेंगे। जोखिम वाले सौदों में सावधान रहें, सुनी सुनाई सलाह पर रकम न लगाएं।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम में पुराना मनमुटाव दूर करने का मौका मिलेगा। जिस बात को लंबे समय से टाल रहे थे, उस पर साथी से खुलकर बात होगी। घर में किसी की बात का तुरंत गलत मतलब न निकालें। दोस्तों से मन की बातें साझा करेंगे।
आर्थिक स्थिति: समझदारी से लिया गया फैसला लाभ देगा।
स्वास्थ्य: पेट या त्वचा की छोटी परेशानी हो सकती है। पौष्टिक खाना लें और पानी की बोतल पास रखें।
करियर और कारोबार: हालात अनुकूल रहेंगे और मेहनत का फल मिलेगा।
उपाय: देवी मंदिर में मिठाई का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 11
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: मन जोश से भरा रहेगा और कुछ अलग करने की ललक जागेगी। मेहनत अफसरों की नजर में आएगी और किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपका कद बढ़ेगा। कारोबारियों का रुका काम फिर गति पकड़ेगा।
नकारात्मक पक्ष: काम का अंबार लगा रहेगा और दिमाग पर दबाव भी। बेचैनी और भावनात्मक उलझन को रिश्तों पर हावी न होने दें। नए सौदे या निवेश में जल्दबाजी न करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम में उत्साह बना रहेगा। साथी के साथ कुछ हटकर करने या घूमने का कार्यक्रम तय होगा। परिवार का साथ कई मामलों को आसान करेगा। किसी बड़े की सलाह ध्यान खींचेगी।
आर्थिक स्थिति: धन और नौकरी के मोर्चे पर आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य: क्षमता से ज्यादा काम न करें। कसरत के दौरान एकदम से भारी वजन उठाने की गलती न करें, पैरों या मांसपेशियों में खिंचाव का डर है।
करियर और कारोबार: नई ऊर्जा से काम बेहतर तरीके से पूरा करेंगे और मेहनत से हालात संभाल लेंगे।
उपाय: किसी जरूरतमंद को लाल मसूर की दाल या लाल वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 8
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: कामकाज में नए अवसर बनेंगे और हौसला बढ़ेगा। जिन कामों के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, उनमें आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। फंसी रकम लौटने के आसार हैं।
नकारात्मक पक्ष: कुछ लोगों के व्यवहार पर शक रहेगा। आज हर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। नए कारोबारी साथी के साथ सौदा करने से पहले उसका जीएसटी नंबर, पता और पुराने ग्राहकों की राय जरूर जांच लें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: दिल के रिश्ते में भावनात्मक उतार चढ़ाव रहेगा। जीवनसाथी या प्रेमी से छोटी बात पर मतभेद हो तो उसे बढ़ाएं नहीं। किसी नए व्यक्ति के करीब जाने से पहले उसके इरादे समझें और भावनाओं में बहकर बड़ा फैसला न लें।
आर्थिक स्थिति: पैसों की आवक की उम्मीद रहेगी, पर लेनदेन लिखित में रखें।
स्वास्थ्य: मानसिक दबाव और थकान रहेगी। जरूरत से ज्यादा काम न करें।
करियर और कारोबार: मेहनत रंग लाएगी और अनुभव काम आएगा। किसी खास सौदे के लिए बड़े लोगों से बातचीत करनी पड़ेगी।
उपाय: भगवान काल भैरव का पूजन करें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 1
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: अचानक फायदा मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से अटके कामों में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। दफ्तर में आपकी उपयोगिता बढ़ेगी और कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसे दूसरे लेने से बच रहे थे। इसे मौका मानें, यही काम आपकी पहचान बनाएगा।
नकारात्मक पक्ष: जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा। अपने और दूसरों के काम एक साथ संभालने पड़ेंगे। मन गंभीर रहेगा और छोटी बातों पर ज्यादा सोचेंगे।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: काम की अधिकता से साथी और परिवार को समय कम दे पाएंगे। जीवनसाथी आपकी व्यस्तता समझेंगे, पर उनकी भावनाएं और जरूरतें नजरअंदाज न करें। अपनों के साथ पास की किसी जगह घूमने की बात तय होगी।
आर्थिक स्थिति: आमदनी बनी रहेगी, योजनाओं में संतुलन रखें।
स्वास्थ्य: काम के दबाव और थकान पर ध्यान दें। दिन की शुरुआत हल्की सैर से करें।
करियर और कारोबार: कोई पुराना प्रोजेक्ट फिर शुरू हो सकता है। अफसरों के बीच आपकी चर्चा होगी।
उपाय: मंदिर में दीपक जलाएं और घर में कपूर का धुआं करें।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 3
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: धन के मोर्चे पर शुभ संकेत हैं और कामों में गति आएगी। धन से जुड़ा कोई नया मौका सामने आ सकता है। कारोबार में सरकारी काम या ठेके मुनाफा दे सकते हैं।
नकारात्मक पक्ष: नौकरी में समय का प्रबंधन ध्यान से करें, आपका फायदा इसी पर टिका है। शेयर बाजार में ज्यादा पैसा लगाने से बचें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: काम की व्यस्तता का असर रिश्तों पर दिखेगा। भावनाएं आसानी से जाहिर नहीं कर पाएंगे, जिससे साथी से बातचीत में कमी रहेगी। काम के साथ रिश्तों के लिए भी समय निकालें। घर में पूजा पाठ में शामिल होने का मौका मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: बचत को लेकर उठाया कदम फायदेमंद रहेगा। हर महीने तय रकम जमा करने वाला कोई रेकरिंग खाता शुरू करने पर विचार करें।
स्वास्थ्य: अच्छा भोजन और समय पर नींद जरूरी है।
करियर और कारोबार: काम के सिलसिले में जरूरी यात्रा होगी और उसका फायदा मिलेगा। मेहनत और अनुशासन से आगे बढ़ेंगे।
उपाय: मंदिर में पंचमुखी रुद्राक्ष का दान करें।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 7
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: मेहनत और गंभीरता दफ्तर में आपकी अलगपहचान बनाएगी। प्रेम में लगाव बढ़ेगा और बड़ों का सहयोग मिलता रहेगा।
नकारात्मक पक्ष: मन में बेचैनी, असमंजस और चिंता रहेगी। दिमाग में ख्यालों की भीड़ लगी रहेगी और एक जगह ध्यान लगाना मुश्किल होगा। हर बात का फौरन जवाब देना जरूरी नहीं। किसी की बात दिल पर लेने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: मन में असुरक्षा और पुरानी बातों की नाराजगी रह सकती है। साथी से उम्मीदें ज्यादा रहेंगी। कोई अपना कुछ ऐसा कह सकता है जो दिल को लगे। जिद के बजाय समझदारी से काम लें।
आर्थिक स्थिति: दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी में काम करने वाले जल्दबाजी से बचें।
स्वास्थ्य: मौसम का असर सेहत पर दिखेगा। सुबह शाम की ठंड में सिर और कान ढककर निकलें।
करियर और कारोबार: काम करने के तरीके पर असर दिखेगा और सोच विचार ज्यादा रहेगा। जरूरी कामों की सूची बनाकर एक एक करके निपटाएं।
उपाय: धर्म स्थल पर गुड़ और चने का दान करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 6
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।