Aaj Ka Rashifal 21 April 2025: इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, फैमिली ट्रिप का बनेगा प्लान, पढ़िए राशिफल
राशिफल के अनुसार आज यानी 21 अप्रैल (Aaj Ka Rashifal) का दिन सभी लोगों के लिए शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वहीं कुछ राशि के जातकों का फैमिली ट्रिप का प्लान बन सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 21 April 2025: राशिफल के अनुसार, 21 अप्रैल यानी सोमवार का दिन भगवान शिव की कृपा से सभी राशियों का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कुछ राशि के लोग नए काम शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों को सेहत से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए लोगों से संपर्क करना आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी के असर से आज आप अपने बिगड़े हुए काम को भी बनाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार के मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा है। नए काम की शुरुआत होगी। पुराना रुका हुआ धन आज आपको मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी विशेष काम को लेकर लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कोई बड़ा काम पूरा होने वाला है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का आज सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपके अपने लोग आपका विरोध कर सकते हैं। किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। वाणी पर कंट्रोल रखें। व्यापार-व्यवसाय में किसी पर भी अधिक विश्वास करना आज आपके लिए अच्छा नहीं होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परंतु परिवार में कोई दुखद घटना या सूचना आपको मिल सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों को लेकर आप कोई बड़ा डिसीजन आज ले सकते हैं, जिससे आपको लाभ होगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सिंह राशि के लिए अच्छा कहा जा सकता है। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को जॉब में प्रमोशन हो सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।
यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope April 2025: फिर से रफ्तार पकड़ेगा काम, जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए और आपके परिवार के लिए बेहद अच्छा रहेगा। आप जिसका कार्य को लेकर बहुत दिनों से तनाव ग्रस्त हैं। आज आपका वह काम पूरा होगा, जिससे मन प्रसन्न दिखाई देगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। आज वाणी के सर से आप अपने रुके हुए काम को पूरा करने में सफल होंगे। पैतृक संपत्ति में आपको आपका अधिकार प्राप्त होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति संबंधी विवादों से दूर रहें। आज पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में लोग आपके व्यवहार से परेशान नजर आएंगे। अच्छा होगा व्यापार- व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम आज न उठाएं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज पैसे का लेनदेन सोच विचार कर करें। नए काम की शुरुआत करने से पहले सभी बातों को समझ लें। नहीं तो आने वाले समय में आपको नुकसान हो सकता है।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक है। घर में मांगलिक कामों के योग बनेंगे। आज रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में किसी से आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे आगामी समय में आपको लाभ प्राप्त होगा। भूमि, भवन और वाहन खरीदने का आज योग बन सकता है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा। आज आपके मन की बात पूरी हो सकती है। पत्नी के साथ आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में चल रहा तनाव खत्म होगा। व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आज स्थिति ठीक नहीं रहेगी। किसी को धन उधार के रूप में देना आज आपके लिए नुकसानदायक होगा।आज लंबी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। आज आपके किसी बड़े काम में रुकावट आ सकती है, जिस कारण आप परेशान नजर आएंगे। परिवार में आपसी तनाव बढ़ सकता है। आज आप किसी नए काम की शुरुआत सोच विचार कर करें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।