Monthly Horoscope April 2025: फिर से रफ्तार पकड़ेगा काम, जानिए सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल
अप्रैल की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में यह महीना कुछ राशियों के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। जहां कुछ जातकों के लिए यह महीना परिवार के साथ मौज-मस्ती भरा होगा तो वहीं कुछ जातक शारीरिक समस्या से जूझ सकते हैं। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों (Monthly Horoscope April 2025) के लिए अप्रैल का महीना कैसा रहने वाला है?
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राशिफल के मुताबिक, अप्रैल के महीने में कई महत्वपूर्ण ग्रह गोचर करने जा रहे हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर किसी-न-किसी रूप में देखने को मिलने वाला है। इस महीने जहां कुछ जातकों के लिए करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं, तो वहीं कुछ जातक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करेंगे। ऐसे में आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं अप्रैल का मासिक राशिफल।
मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope April 2025)
यह महीना आपके लिए शानदार रहने वाला है, आपके पुराने बिगड़े हुए संबंध सुधरेंगे। परिवार में आपसी माहौल शानदार होगा, बहुत दिन से चल रहे खराब स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। इस महीने कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप और आपका परिवार सुखद अनुभव करेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं, नई पार्टनरशिप आदि का भागीदार बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नौकरी वर्ग वाले के लिए यह महीना ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा, आप अपने जीवन के लिए कोई बड़ा निर्णय इस महीने ले सकते हैं। इस महीने नए मित्र बनेंगे, आप किसी मांगलिक यात्रा पर जा सकते हैं।
वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope April 2025)
हिंदू नव वर्ष का पहला महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस महीने आप कार्यक्षेत्र में नए प्रयोग करेंगे, जिसमें आप सफल होंगे। इस महीने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, साथ ही आर्थिक तौर से यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको हर जगह से सपोर्ट मिलेगा, कार्यक्षेत्र में नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में चल रहा तनाव खत्म होगा, इस महीने आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। साथ ही आप नए लोगों के संपर्क में आएंगे। इस महीने में प्रॉपर्टी संबंधी बड़ा निवेश करने का प्लान आपके मन में बन सकता है। वाहन आदि के खरीदने के योग हैं। इस महीने विवादों से दूर रहें, वाणी में संयम रखें और कुछ बातों को इग्नोर करें।
मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope April 2025)
यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेगी, लेकिन आर्थिक तौर से यह महीना आपके लिए लाभकारी रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, कार्यक्षेत्र में आपसी लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए संबंध स्थापित होंगे, यात्रा आदि में सावधानी बरतें। इस महीने किसी पुराने विवाद के चलते मन अशांत रह सकता है। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। महीने के उतरते समय लाभ के योग बनेंगे। इस महीने किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस महीने विवादों से आप और आपका परिवार दूर रहें, नहीं तो व्यर्थ के कार्यों में उलझ सकते हैं।
कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope April 2025)
यह महीना आपके लिए ठीक है, इस महीने आज अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे। इस महीने कुछ विशेष कार्यों को लेकर आपको विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। साथ ही इस महीने घर में कोई खुशखबरी प्राप्त होगी, रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे, आप अपनी फैमिली के साथ इस महीने किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही आप किसी पर्सनल बातों को किसी से साझा न करें, नहीं तो आप परेशान हो सकते हैं। इस महीने किसी को आर्थिक मदद करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे।
सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope April 2025)
यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है, आपके पुराने विवाद खत्म होंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में अपनों का सहयोग मिलेगा, प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। इस महीने किसी अपने से दूर जाना पड़ सकता है, जिस कारण मन उदास रहेगा। यह महीना आर्थिक तौर से अच्छा रहेगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। इस महीने कार्य क्षेत्र में नए परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नौकरी वालों के लिए यह महीना ठीक-ठाक रहेगा, आपको तरक्की मिल सकती है। इस महीने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आप अपने किसी विशेष कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें। यात्रा आदि में सावधानी रखें।
कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope April 2025)
यह महीना आपके कार्यक्षेत्र में अच्छा रहेगा, किसी पुरानी उलझन से आप मुक्त हो सकते हैं। साथ ही इस महीने परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। किसी मांगलिक कार्य के योग घर में बनेंगे, जिससे घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नए कार्य का प्लान मन में चल सकता है, इस महीने आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिलकर प्रसन्न होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त होगा, नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आपको किसी विशेष दायित्व की प्राप्ति हो सकती है। इस महीने अपने किसी नजदीकी व्यक्ति से आपका विवाद हो सकता है, जिस कारण मन थोड़ा उदास रहेगा। इस महीने अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope April 2025)
यह महीना आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या परिवार में देखने को मिलेगी। आपके स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। इस महीने किसी कार्य को लेकर आप परेशान रहेंगे, कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तौर से यह महीना ठीक-ठाक रहेगा, हालांकि आपको कहीं से बड़ी आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। इस महीने आप नए कार्य की शुरुआत करें, तो संभाल कर रहे, उसके परिणाम अभी ठीक नहीं आएंगे। इस महीने अपने मन की बात शेयर न करें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। परिवार में मतभेद बढ़ेंगे, छोटी-छोटी बातों को लेकर आपसी झगड़ा हो सकता है। यात्रा आदि में सावधानी रखें।
वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope April 2025)
इस महीने आप आर्थिक तौर से कुछ परेशान रहेंगे, व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। इस महीने कोई भी बड़ा डिसीजन लेने से पहले अच्छी तरह से सोच लें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है, इस महीने आप पारिवारिक समस्या में उलझे रहेंगे। इस महीने भूमि भवन या वाहन आदि के कार्य में संभाल कर रहे हैं, नहीं तो नुकसान की संभावना है। आप किसी कार्य को लेकर असमंजस में रहेंगे, नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना परेशानी भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष प्रबल होगा।
धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope April 2025)
यह महीना आपके लिए कार्यक्षेत्र में अच्छा रहेगा, नए-नए लोगों से संबंध जोड़ेंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इस महीने आप परिवार के साथ मांगलिक कार्य में संलग्न रहेंगे, आप किसी कार्य को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। इस महीने आप अपनी दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं, अधिकारी आपके एक व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। इस महीने प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश कर सकते हैं। साथ ही आप परिवार में चल रहे विवादों को खत्म करने में सफल होंगे। इस महीने आप अपने अंदर एक पॉजिटिव ऊर्जा महसूस करेंगे, रुके हुए कार्यों को पूरा कर लेंगे। आर्थिक तौर से यह महीना लाभकारी रहेगा, परिवार और दोस्तों का सपोर्ट प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन तक वार्षिक राशिफल 2025
मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope April 2025)
यह महीना ठीक-ठाक रहेगा, स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं देखने को मिलेंगी। परिवार में आपसी तालमेल की कमी रहेगी। इस महीने आपका डिसीजन खराब होंगे, जिस कारण आर्थिक नुकसान की संभावना है। हालांकि महीने के अंत में लाभ के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई भी डिसीजन सोच समझ कर लें। आर्थिक तौर से यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, कार्यक्षेत्र में विरोधी बढ़ेंगे। इस महीने यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आपको कोई विशेष दायित्व समाज में दिया जा सकता है। इस महीने कुछ बातों को इग्नोर करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। विवादों से दूर रखें, वाणी पर संयम रखें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।
कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope April 2025)
यह महीना आपकी राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आपके ऊपर कोई आरोप-प्रत्यारोप हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। इस महीने सामाजिक तौर से कुछ लोग आपकी विरोध में नजर आएंगे, जिस कारण आप परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। इस महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी परिवार में देखने को मिलेगी। यात्रा आदि में सावधानी रखें। इस महीने अपने मन की बात किसी से शेयर न करें, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। साथ ही परिवार में आपसी तनाव की स्थिति रहेगी, संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ेंगे। आपके विरोधी इस महीने आपके खिलाफ कोई बड़ा षड्यंत्र रह सकते हैं, जिस कारण नुकसान की संभावना है।
मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope April 2025)
यह महीना आपका अच्छा रहेगा आर्थिक तौर से यह महीना ठीक रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे, इस महीने अच्छे लोगों की संपर्क में आने से लाभ के योग निर्मित होंगे। यात्रा आदि पर जाने के योग बन रहे हैं। इस महीने परिवार में मांगलिक कार्य के योग निर्मित होंगे। हालांकि आपसी मतभेदों के कारण कुछ तनाव की स्थिति बनी रहेगी। परिवार में इस महीने आप अपने डिसीजन सोच विचार कर लें, किसी भी दबाव में कोई कार्य न करें। इस महीने परिवार बच्चों को लेकर आप स्थान बदल सकते हैं, जो आगे आपके लिए लाभकारी रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बनेंगे। इस महीने भूमि, भवन या वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।