विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

11 नवंबर का राशिफल: भाई दूज पर चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मकर और तुला को मिलेगा किस्मत व साझेदारी का साथ

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:00 AM (IST)

बुधवार को भाई दूज और यम द्वितीया का पर्व मनाया जाएगा। कार्तिक शुक्ल द्वितीया दोपहर 3:55 बजे तक रहेगी, उसके ...और पढ़ें

11 नवंबर 2026 का राशिफल मेष से मीन के लिए

11 नवंबर 2026 का राशिफल मेष से मीन के लिए

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। भाई बहन के प्यार का यह दिन ज्यादातर घरों में मेलजोल और रौनक लेकर आया है। मकर को साझेदारी से फायदा और नए संपर्क मिलेंगे, मीन के लिए सफर और दोस्ती का दिन है और तुला को किस्मत का साथ मिलेगा।

कन्या के रुके कामों को बड़े अधिकारियों का सहारा मिलेगा, धनु की मेहनत को पहचान मिलेगी, कर्क को दूर बैठे लोगों से जुड़कर फायदा होगा और सिंह को बड़े भाई से मदद मिल सकती है। वहीं मेष को बोलचाल में संयम, मिथुन को सेहत पर ध्यान, कुंभ को साथी से बहस और छोटी लापरवाही से बचना होगा। वृषभ का मन आज डांवाडोल रहेगा। 

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: आमदनी बढ़ाने के कुछ नए रास्ते दिखेंगे और कोई ऐसा पैसा हाथ आ सकता है जिसकी उम्मीद नहीं थी। दफ्तर में आपकी काबिलियत सामने आएगी और कारोबारी सौदे की बात आगे बढ़ेगी।

नकारात्मक पक्ष: मन में कई तरह के विचार उमड़ेंगे और बोलचाल में तीखापन आ सकता है। टीके की रस्म के दौरान रिश्तेदारों के बीच पुरानी बातें छेड़ना या किसी की कमाई पर टिप्पणी करना छोड़ें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: रिश्ते को लेकर आप गंभीर रहेंगे और जरूरत पर साथी के साथ खड़े होंगे। मां या घर की किसी महिला से भावनात्मक सहारा मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से बात होगी।

आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार की हलचल का असर कारोबार पर दिख सकता है। बहन को तोहफे में नकद देने की जगह उसके नाम पर कोई छोटी बचत योजना या गोल्ड बॉन्ड भी अच्छा विकल्प है।

स्वास्थ्य: किसी दावत में जाएं तो गला और पेट दोनों संभालकर रखें। आइसक्रीम और ठंडी कोल्ड ड्रिंक से आज दूर रहें।

करियर और कारोबार: मेहनत में ढील न आने दें। लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए दूसरों की सलाह सुनें, फायदा होगा।

उपाय: यम द्वितीया पर चित्रगुप्त जी का स्मरण करें और अपनी कलम, डायरी या बही की पूजा करें।

शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 5

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: घर में किसी मांगलिक काम में शामिल होने का मौका मिलेगा। खुद का धंधा चलाने वालों को नए खरीदारों तक पहुंचने या कारोबार का दायरा बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। 

नकारात्मक पक्ष: मन कभी एक बात की तरफ खिंचेगा तो कभी दूसरी तरफ, ऐसे में किसी के कहने पर अपनी राय बदलना छोड़ें। सुबह ही पसंद की चीजें खरीदने का मन होगा, कार्ट भरने से पहले बजट याद रखें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: दिल की बातें जुबान पर आएंगी और किसी खास के सामने भावनाएं जाहिर करने का मन होगा। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा और किसी के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी।

आर्थिक स्थिति: बीमा और टैक्स से जुड़े पुराने काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। जिस पॉलिसी का प्रीमियम बाकी है, उसकी आखिरी तारीख आज ही देख लें। शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले उतार चढ़ाव पर नजर रखें।

स्वास्थ्य: शरीर की छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। आंखों में जलन या सिरदर्द हो तो मोबाइल कम देखें और दिन भर पानी पीते रहें।

करियर और कारोबार: काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलना पड़ेगा। किसी दोस्त के साथ मिलकर अतिरिक्त कमाई का रास्ता तलाशने का विचार आएगा, पहले उसके हर पहलू पर बात करें।

उपाय: यम द्वितीया पर तिल से बनी मिठाई लोगों में बांटें।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 9

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: सुबह के समय कई रुके कामों में तेजी आएगी। कुछ नया करने का जोश रहेगा और मेहनत से आप दूसरों का ध्यान खींचेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात जीवन में खास जगह बना सकती है।

नकारात्मक पक्ष: कुछ लोग आपके रास्ते में रोड़े अटकाने की कोशिश करेंगे। उनसे सीधे टकराने के बजाय अपने काम का रिकॉर्ड साफ रखें। जेब खर्च भी आज उम्मीद से ज्यादा होगा।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी की कोई बात आपका ध्यान खींचेगी, उसे हल्के में न लें। भाई बहनों के साथ भाई दूज मनाने का मौका मिलेगा। घर के छोटे बच्चे दिन भर व्यस्त रखेंगे।

आर्थिक स्थिति: खरीदारी और कुछ जरूरी कामों में पैसा लगेगा। बड़ी रकम का भुगतान लंच से पहले कर दें, बाद में काम अटक सकता है।

स्वास्थ्य: तबीयत सुस्त रह सकती है, बुखार या गैस की परेशानी भी हो सकती है। बुखार दो दिन से ज्यादा रहे तो खुद दवा लेने के बजाय खून की जांच करवाएं, इस मौसम में डेंगू तेजी से फैलता है।

करियर और कारोबार: अफसरों की नजर आपके काम करने के तरीके पर रहेगी। पुराने लटके काम निपटाने में वक्त का सही उपयोग करें।

उपाय: मंदिर जाकर हनुमान जी के चरणों में लाल फूल अर्पित करें और गुड़ का भोग लगाएं।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 12

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: आज आपके व्यक्तित्व में अलग चमक दिखेगी और लोग आपकी ओर खिंचेंगे। दूर रहने वाले लोगों से जुड़ने के मौके मिलेंगे। 

नकारात्मक पक्ष: भावनाओं में ज्यादा बहने से कोई गलत वादा कर बैठ सकते हैं। बच्चों की उछल कूद पर नजर रखें, घर में त्योहार की भीड़ में चोट लगने का डर है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम जीवन में भावनात्मक हलचल रहेगी। साथी का परिचय अपने घरवालों से करवाने का कदम उठा सकते हैं। घर में मेहमान आएंगे और दूर बसे भाई या बहन से फोन पर देर तक गपशप होगी।

आर्थिक स्थिति: पैसों की हालत सामान्य से अच्छी रहेगी। अपनी पसंद की चीजें खरीदने का मन होगा, पर बड़ी खरीद दोपहर से पहले ही निपटा लें।

स्वास्थ्य: शरीर में सुस्ती रहे तो सुबह हल्की कसरत करें। देर तक बैठे रहने के बजाय बीच बीच में टहलें।

करियर और कारोबार: ऑनलाइन मीटिंग से नए काम की जानकारी मिलेगी। दफ्तर में अपनी अलग पहचान बना पाएंगे। किसी दूसरे शहर के अफसर या सहकर्मी का काम आपको सौंपा जा सकता है।

उपाय: भगवान शिव को चंदन अर्पित करें।

शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 4

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: बड़े भाई की ओर से पैसों की मदद मिल सकती है और कहीं से रुका धन भी लौटने की उम्मीद है। व्यापारियों के लिए नए ग्राहक कमाई का जरिया बनेंगे। घर के अधूरे काम पूरे होंगे।

नकारात्मक पक्ष: दफ्तर में जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी और समय पर पहुंचना जरूरी होगा। त्योहार के बाद सड़कों पर भीड़ रहेगी, घर से थोड़ा जल्दी निकलें, वरना देरी से छवि पर असर पड़ेगा।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: दिल के रिश्ते में आपको थोड़ा ज्यादा समय देना होगा। किसी खास से मुलाकात उत्साह भरेगी। दूसरे शहर में रहने वाले किसी रिश्तेदार के घर आने की खबर मिल सकती है।

आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में निवेश का विचार आएगा। किसी दोस्त की टिप के भरोसे पैसा लगाने से पहले कंपनी के बारे में खुद पढ़ें।

स्वास्थ्य: भोजन में अनियमितता न करें। भाई दूज के चक्कर में देर तक खाली पेट रहने से सिरदर्द और चक्कर आ सकता है, समय पर कुछ खाते रहें और पानी पीते रहें।

करियर और कारोबार: सूझबूझ से काम के दबाव को संभाल लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी भागीदारी बढ़ेगी।

उपाय: सुबह तुलसी के पौधे के पास घी का दीया रखकर देवी सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 6

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: काफी समय से अटका कोई काम दोबारा रफ्तार पकड़ेगा। बड़े अफसरों का साथ मिलने से कामकाज की परेशानियां कम होंगी। किसी नए साथी के संग काम करने से आगे आमदनी बढ़ सकती है।

नकारात्मक पक्ष: दिन का बड़ा हिस्सा जिम्मेदारियां निभाने में निकलेगा और भागदौड़ से थकान होगी। हर काम खुद ही करने की आदत छोड़ें, कुछ काम टीम के दूसरे लोगों को सौंपें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर में पूजा पाठ और भाई दूज की रौनक रहेगी। परिवार में किसी शुभ काम की तैयारी शुरू हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मन को सुकून देगा।

आर्थिक स्थिति: आर्थिक हालत में सुधार के संकेत हैं। मुनाफा बढ़ाने के लिए नए तरीके आजमाने का मन हो तो पहले छोटे स्तर पर आजमाएं।

स्वास्थ्य: जांघों और पैरों में भारीपन या दर्द रह सकता है। सुबह बिस्तर छोड़ने के बाद कुछ मिनट पैरों की स्ट्रेचिंग करें।

करियर और कारोबार: कारोबार में मेहनत ज्यादा लगेगी और सफर भी होगा। काम के जरिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।

उपाय: भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाएं।

शुभ रंग: केसरिया | शुभ अंक: 1

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से बनेंगे। लंबे समय से चल रहे काम में मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा से फायदा होने के संकेत हैं।

नकारात्मक पक्ष: काम के उत्साह में घर के बड़ों की बात अनसुनी न करें। भाई बहन के बीच किसी पुरानी जायदाद या लेनदेन की बात उठे तो त्योहार के दिन उस पर फैसला करने से बचें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: परिवार का पूरा साथ मिलेगा और पति पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। संतान की ओर से कोई खुशी मिलेगी। अपनों के साथ बैठकर भोजन करने या बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा।

आर्थिक स्थिति: आमदनी के नए साधन बनेंगे और पुराने प्रयासों से भी पैसा आने की उम्मीद है। बिजनेस तेजी का रुख पकड़ेगा।

स्वास्थ्य: शरीर में पानी की कमी न होने दें। एक ही जगह घंटों बैठकर काम करने के बजाय बीच में थोड़ा टहलें।

करियर और कारोबार: दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा और अधिकारियों का सहयोग उत्साह बढ़ाएगा। अपनी प्रतिभा सामने लाने का मौका मिलेगा।

उपाय: स्नान के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 11

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: किसी ऐसे रास्ते से रकम आ सकती है जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को फायदा मिलने के संकेत हैं। किसी पुरानी चिंता से छुटकारा मिलने पर मन हल्का होगा।

नकारात्मक पक्ष: मन में हलचल और अचानक बदलती योजनाएं आपको उलझा सकती हैं। अचानक बाहर निकलना पड़े तो घर के जरूरी कामों की लिस्ट किसी को सौंपकर निकलें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा। आप जिसे पसंद करते है, उसकी तरफ से कोई संकेत मिल सकता है, जिससे मन की उलझन दूर होगी। भाई बहन का रिश्ता आज और गहरा होगा।

आर्थिक स्थिति: व्यापारियों को माल की बिक्री से अच्छी कमाई होगी और किसी सौदे से मोटा मुनाफा मिल सकता है। घर की सुख सुविधा पर भी कुछ पैसा खर्च होगा।

स्वास्थ्य: ज्यादा मसालेदार खाने से पेट भारी लगेगा या खाना ठीक से नहीं पचेगा। भाई दूज के पकवानों के बीच सलाद और दही को भी थाली में जगह दें।

करियर और कारोबार: काम में अच्छी उपलब्धियां मिलेंगी। नए ग्राहक जुड़ने से कारोबार में रौनक बढ़ेगी और सामाजिक दायरा भी फैलेगा।

उपाय: मां काली की आराधना करें और शाम को कपूर जलाकर उसकी खुशबू हर कमरे में घुमाएं।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 2

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: करियर में आपकी प्रतिभा और मेहनत को पहचान मिल सकती है। वेतन बढ़ने या आमदनी से जुड़ी कोई खुशखबरी आ सकती है। बिक्री बढ़ाने के नए तरीके कारोबार में अच्छे नतीजे देंगे।

नकारात्मक पक्ष: दिन भर कई जिम्मेदारियां आपको घेरे रहेंगी और फिजूल का फिक्र मन में घुमड़ेगा। शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें और हर बात का बोझ खुद पर न लें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार चढ़ाव रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य है, जीवनसाथी के साथ घर के कामों में हाथ बंटाएं। दूसरे शहर में रहने वाले रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

आर्थिक स्थिति: बाहरी बाजारों से जुड़ने पर व्यापार फैलेगा। नए खरीदारों से आमदनी बढ़ेगी, पर उधारी में सामान भेजने से पहले उनकी साख जांच लें।

स्वास्थ्य: काम के बीच आराम का समय जरूर निकालें। रात को सात घंटे की नींद पूरी करें।

करियर और कारोबार: आपकी कुशलता अफसरों का ध्यान खींचेगी। पुराने परिचितों के साथ नए दोस्त भी बनेंगे।

उपाय: भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 10

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। कारोबारी साझेदारों से नई जानकारियां मिलेंगी और किसी के साथ मिलकर काम शुरू करने का मौका सामने आ सकता है। 

नकारात्मक पक्ष: मनपसंद चीजों और घर के सामान पर खूब खर्च होगा, जेब का ध्यान रखें। नई साझेदारी की बात आगे बढ़े तो मुनाफे का बंटवारा और जिम्मेदारी लिखित में तय किए बिना हाथ न मिलाएं।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम जीवन में आपसी लगाव बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। घर में किसी शुभ काम की तैयारी हो सकती है। बच्चों का शोरगुल बढ़ेगा, भाई बहनों से मिलकर मन खुश होगा।

आर्थिक स्थिति: कारोबार बढ़ाने की सोच रहे हैं तो शुरुआत के लिए हालात अनुकूल हैं, बस बड़ा कदम सुबह के शुभ समय में ही उठाएं।

स्वास्थ्य: अपनों के कामों में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। बाहर का खाना कम खाएं और दिनचर्या ज्यादा न बिगाड़ें।

करियर और कारोबार: किसी नए व्यक्ति से मुलाकात के बाद कमाई का रास्ता खुलेगा। कामकाज में आ रही अड़चनें कम होंगी। दूसरे शहर के लोगों के जरिए भी काम मिलेगा।

उपाय: गाय को रोटी के साथ सफेद बर्फी खिलाएं।

शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 8

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: जिन कामों में आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उनमें प्रगति दिखेगी। दोपहर के समय कोई शुभ सूचना राहत देगी। किसी का सहयोग मुश्किल काम आसान करेगा।

नकारात्मक पक्ष: काम में छोटी सी लापरवाही भी परेशानी खड़ी कर सकती है। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में भागदौड़ रहेगी, अगली तारीख और जरूरी कागज वकील से पहले ही पक्के कर लें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी या प्रेमी से छोटी बात पर कहासुनी हो सकती है, बेवजह बहस से बचें। घर के बड़ों के सामने अपनी भावनाएं रखने का मौका मिलेगा और उनकी बातें राहत देंगी।

आर्थिक स्थिति: कारोबार या बाजार से जुड़े किसी काम में बड़ी रकम लगानी पड़ सकती है। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों की वजह से मुश्किल आए तो दाम घटाने की होड़ में न पड़ें।

स्वास्थ्य: आंखों में थकान और जलन हो सकती है। लगातार फोन पर वीडियो देखने से बचें और आंखों को ठंडे पानी से धोएं।

करियर और कारोबार: कुछ नया करने का मौका मिलेगा, पर उसमें पूरी सतर्कता रखें। अपने काम की हर डिटेल दोबारा जांचें।

उपाय: शाम को घर से बाहर किसी सुरक्षित जगह, चौराहे के पास तेल का दीपक जलाएं।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 7

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

सकारात्मक पक्ष: मन में नया उत्साह रहेगा और कहीं घूमने या नई जगह की सैर का मौका मिलेगा। दोस्तों से मेलजोल बढ़ेगा और किसी दोस्त की सलाह उलझी समस्या सुलझा देगी।

नकारात्मक पक्ष: रोजमर्रा के कामों से हटकर कुछ अलग करने का मन होगा, पर जरूरी काम अधूरे न छोड़ें। सफर पर निकलें तो रास्ते का मौसम और ट्रैफिक पहले देख लें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। बच्चों से कोई शुभ समाचार मिलेगा। भाई दूज पर भाई बहनों से मिलकर मन खुश होगा और घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

आर्थिक स्थिति: आर्थिक हालत सुधरेगी और पैसों से जुड़े कुछ रुके काम पूरे होंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए दिन नई उम्मीदें लाएगा।

स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी। थकान कम करने के लिए हल्की स्ट्रेचिंग करें और खाने में ताजे फल शामिल करें।

करियर और कारोबार: दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा और वरिष्ठ आपके काम के तरीके से सहमत रहेंगे।

उपाय: घर की दहलीज पर थोड़ा चावल का आटा और चीनी चींटियों के लिए रखें।

शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 3

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।