मेष से मिथुन Aaj Ka Rashifal 07 जुलाई 2025: मेष राशि को बेहतर मिलेंगे नतीजे, जानें बाकी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 07 जुलाई 2025 के अनुसार आज भी चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित हैं जिससे भावनाएँ गहराई में बह सकती हैं। यह गोचर सतही बातचीतों को चुनौती दे सकता है और आत्ममंथन की आवश्यकता जगा सकता है। ऐसे में आइए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि आज का राशिफल।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। Aaj Ka Rashifal 07 जुलाई 2025 के अनुसार, चंद्रमा आज भी वृश्चिक राशि में भ्रमण कर रहे हैं, जो इनकी नीच राशि मानी जाती है। इसका असर आपकी भावनाओं को तीव्र बना सकता है और कंट्रोल की इच्छा बढ़ा सकता है। ऐसे में मेष, वृषभ और मिथुन राशि के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 07 जुलाई का दिन मेष, वृषभ और मिथुन राशि (Horoscope Today 07 July 2025) के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज वृश्चिक राशि में स्थित चंद्रमा की तीव्रता आपके शेयर्ड एसेट्स पर फोकस ला सकती है। भावनात्मक नजदीकियां या आपके भीतर छुपे कुछ राज सामने आ सकते हैं। यह समय है भीतर झाँकने और आत्म-मंथन का। आज का राशिफल कहता है किसी भी प्रतिक्रिया से पहले ठहरिए, सोचिए। आर्थिक मामलों में भी बारीकी से ध्यान देने की ज़रूरत है। आज नियंत्रण से अधिक जरूरी है भरोसा करना।
शुभ रंग: क्रिमसन
शुभ अंक: 8
दिन की सलाह: भावनात्मक दबाव या ताकत आजमाने की बजाय सहयोग का रास्ता अपनाएं। बेहतर नतीजे मिलेंगे।
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज चंद्रदेव आपके सप्तम भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे जीवनसाथी या किसी करीबी सहयोगी से जुड़े भावनात्मक विषय सामने आ सकते हैं। आपकी ही राशि में विराजमान शुक्रदेव आपको आकर्षक और शांत बनाते हैं। इसका संतुलित उपयोग करें। आज का राशिफल बताता है कि प्रेम और समझदारी के माध्यम से पुराने मतभेदों को सुलझाया जा सकता है।
शुभ रंग: ब्लश पिंक
शुभ अंक: 6
दिन की सलाह: सिर्फ कानों से नहीं, दिल से भी सुनें।
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में आपके षष्ठ भाव से गोचर कर रहे हैं, जिससे आपकी डेली रूटीन और सेहत थोड़ी डगमगा सकती है। थकावट या मानसिक उलझन बढ़ सकती है, इसलिए बैलेंस बनाए रखना ज़रूरी है। बृहस्पति देव और सूर्यदेव आपकी ही राशि में विराजमान हैं, जिससे स्पष्टता और आत्मबल मिलेगा। आज का राशिफल आपको कोई भी फ़ैसला लेने से पहले सोच-विचार करने की सलाह देता है।
शुभ रंग: लाइट ग्रे
शुभ अंक: 5
दिन की सलाह: अपने वर्कस्पेस की सफाई करें। दिमाग भी साफ हो जाएगा।
यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हे hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।