Aaj Ka Rashifal 05 March 2025: इन राशियों को मिलेगा काम का ऑफर, परिवार में माहौल रहेगा खुशनुमा
राशिफल के अनुसार आज यानी 05 मार्च का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों को कारोबार में लाभ मिलेगा। वहीं कुछ राशि के जातकों को किसी बड़े काम का ऑफर मिल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों (Today Rashifal in Hindi 05 March 2025) के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 05 March 2025: राशिफल के अनुसार, 05 मार्च का दिन सभी राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातक नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातकों के परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अच्छा रहेगा। विरोधी भी आपके पक्ष में नजर आएंगे, जिस कारण आपका हर काम सरलता से पूरा होने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्गों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। कोई पुराना बड़ा काम हाथ से छूट सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों से मतभेद हो सकते हैं। आज कोई भी डिसीजन न लें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन मकान आदि आजकल खरीद सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आप किसी खास काम के लिए बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परंतु वाहन चलाने में सावधानी बरतें। नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके अच्छा नहीं रहेगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। घर में मांगलिक काम के योग बनेंगे। किसी विशेष गेस्ट का घर पर आना होगा। व्यापार-व्यवसाय में बना आर्थिक परिवर्तन आज आप कर सकते हैं। शेयर मार्केट में पैसे लगाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद खत्म होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आप अपने किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे आपको जीवन में नई दिशा मिल सकती है। स्वास्थ्य के चलते आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें। नहीं तो नुकसान होने के चांस ज्यादा है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिवार में पैतृक संपत्ति के कारण आपसी झगड़े की स्थिति निर्मित हो सकती है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका कोई विशेष निर्णय आपकी लाइफ में बड़ा परिवर्तन कर सकता है। आर्थिक स्थिति के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आज भविष्य के लिए आपको एक बड़ी किसी चीज में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन होगा। पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे और आपका मन आज प्रसन्न होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज अधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई खास व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा इन्वेस्टमेंट आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।
यह भी पढ़ें: Monthly Horoscope March 2025: फिर से चल निकलेगा बिजनेस, इन राशियों के लिए खुशियां लेकर आएगा मार्च
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपका सभी लोग साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको अपना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ बचत कर सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने वाला है, जिससे आपको सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा सम्मान मिल सकता है। व्यापार और व्यवसाय में किसी बड़े व्यक्ति के साथ समझौता हो सकता है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। पत्नी और बच्चों के लिए आज स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपका काम जो अधूरा पड़ा है उसके पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने किसी परिचित से आज मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के लिए आज कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका आने वाले समय में लाभ मिलेगा। परिवार में चल रहे वाद-विवाद के माहौल में परिवर्तन होगा। परिवार के लोगों का आपके प्रति झुकाव हो सकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज किसी बड़े काम को शुरू करने का मन में विचार बना सकते हैं। आज किसी खास व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना आपकी बड़ी भूल होगी। घर में स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आएंगी। पत्नी और बच्चों से मतभेद की स्थिति बन सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।