Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Monthly Career Horoscope March 2025: इन राशियों को करियर में मिलेगी मनचाही सफलता, पढ़ें राशिफल

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 11:02 AM (IST)

    मार्च मास की शुरुआत जल्द होने जा रही है। ज्योतिष दृष्टि से यह महीना सभी राशियों के लिए विशेष माना जा रहा है। करियर की बात करें तो अप्रैल में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है तो वहीं कुछ राशियों को करियर में मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मासिक करियर राशिफल।

    Hero Image
    Monthly Career Horoscope March 2025: मासिक करियर राशिफल।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Career Horoscope March 2025: कुछ ही दिनों में मार्च का महीना शुरू होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह महीना सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। मासिक करियर राशिफल के अनुसार, अप्रैल मास में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र क्षेत्र में सफलता मिलेगी। तो वहीं, कुछ के लिए यह महीना चुनौतियों से भरपूर रहेगा। आइए ''पंडित हर्षित शर्मा जी'' से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कार्यक्षेत्र में कैसा रहेगा अप्रैल का महीना?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष मासिक करियर राशिफल (Aries Monthly Career Horoscope)

    करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को यह महीना बहुत मेहनत वाला रहेगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से अपना भाग्य बदल सकते हैं। इस महीने आपको मनचाही जॉब का ऑफर मिल सकता है। महीने के उत्तरार्ध में वाणी पर संयम रखें नहीं, तो आपका अपने अधिकारियों से मतभेद हो सकता है।

    वृषभ मासिक करियर राशिफल (Taurus Monthly Career Horoscope)

    करियर को लेकर यह महीना वृष राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं उसमें सफलता मिलने में अभी आपको समय लगेगा। अच्छा होगा अपने प्रयास को जारी रखें। मन में नेगेटिव विचारों को न आने दें। आगामी समय में सफलता प्राप्त होगी। महीने के उत्तरार्ध में कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

    मिथुन मासिक करियर राशिफल (Gemini Monthly Career Horoscope)

    करियर को लेकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। साथ ही आपका मनपसंद कार्यक्षेत्र आपको मिल सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ मधुर संबंध रखें, इससे कार्य में सफलता मिलेगी। पदोन्नति आदि भी मिलने के योग हैं।

    कर्क मासिक करियर राशिफल (Cancer Monthly Career Horoscope)

    करियर को लेकर यह महीना तुला राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं लोगों को सफलता मिलेगी। अच्छा होगा अपने प्रयास को जारी रखें। मन में नेगेटिव विचारों को न आने दें। आगामी समय में सफलता प्राप्त होगी। महीने के उत्तरार्ध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

    सिंह मासिक करियर राशिफल (Leo Monthly Career Horoscope)

    करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए यह महीना लाभदायक रहेगा। अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। वह आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण आपको पदोन्नति मिल सकती है। यह महीना आपके लिए सुखद रहेगा। कार्य के प्रति आप का समर्पण आपको सफलता दिलाएगा।

    कन्या मासिक करियर राशिफल (Virgo Monthly Career Horoscope)

    करियर के हिसाब से यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा, जिस परीक्षा के लिए आप तैयारी कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। इस माह आप जिस क्षेत्र में जाने के लिए सोच रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी।

    तुला मासिक करियर राशिफल (Libra Monthly Career Horoscope)

    करियर को लेकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं उसमें बड़ी सफलता मिलेगी। पदोन्नति हो सकती है। विदेश जाने के योग हैं। कार्यक्षेत्र का चुनाव करने में इस महीने आपको दिक्कत नहीं होगी। आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही मनचाहा करियर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

    वृश्चिक मासिक करियर राशिफल (Scorpio Monthly Career Horoscope)

    करियर को लेकर इस महीने आप कुछ परेशान हो सकते हैं। आप अपनी योग्यता के अनुसार, डिसीजन नहीं ले पाएंगे, जिस कारण आप मानसिक रूप से काफी परेशान रह सकते हैं। इस समय डिप्रेशन से खुद को बचाएं। किसी अच्छे सलाहकार से मिलकर अपने जीवन के लिए सही निर्णय लें।

    धनु मासिक करियर राशिफल ( Sagittarius Monthly Career Horoscope)

    करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों के लिए यह महीना लाभदायक रहेगा। अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण आपको पदोन्नति मिल सकती है। यह महीना आपके लिए सुखद रहेगा। कार्य के प्रति आपका समर्पण आपको सफलता दिलाएगा।

    मकर मासिक करियर राशिफल (Capricorn Monthly Career Horoscope)

    करियर में प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको बहुत संघर्ष अपने करियर के लिए इस महीने करना पड़ेगा। अधिकारी वर्ग आपके विरोध में जा सकते हैं, जिस कारण आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अच्छा होगा अपने अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर रखें। साथ ही सफलता के लिए भरपूर मेहनत करें।

    कुंभ मासिक करियर राशिफल (Aquarius Monthly Career Horoscope)

    करियर के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह महीना सफलता भरा रहेगा। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। इस महीने परिवार व मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलने से आप अपना मनचाहा काम पूरा कर सकते हैं।

    मीन मासिक करियर राशिफल (Pisces Monthly Career Horoscope)

    आर्थिक स्थिति के कारण इस महीने आपको करियर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर की दृष्टि से यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका कोई गलत डिसीजन आपकी सारी मेहनत को खत्म कर सकता है। इसलिए नेगेटिव बातों से निकलकर करियर के लिए प्रयास करें।