विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2 नवंबर राशिफल: कर्क राशि में चंद्र-मंगल की युति, इन 5 राशियों की जेब और सेहत पर हो सकती है भारी

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:00 AM (IST)

आज 2 नवंबर को कार्तिक कृष्ण अष्टमी पर चंद्रदेव कर्क राशि में मंगल के साथ युति बना रहे हैं, जिससे ...और पढ़ें

2 नवंबर का राशिफल: चंद्र-मंगल युति का आपकी राशि पर क्या होगा असर?

2 नवंबर का राशिफल: चंद्र-मंगल युति का आपकी राशि पर क्या होगा असर?

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री।  सोमवार को कार्तिक कृष्ण अष्टमी दोपहर 1:12 बजे तक रहेगी, फिर नवमी तिथि शुरू होगी। चंद्रदेव अपनी राशि कर्क में हैं और देर रात 3:46 बजे सिंह में प्रवेश करेंगे। सुबह 4:30 बजे से आश्लेषा नक्षत्र लगा है, जो पूरे दिन रहेगा।

आश्लेषा गंडमूल नक्षत्रों में गिना जाता है। दोपहर 12:05 बजे तक शुभ योग, फिर शुक्ल योग रहेगा। कर्क में चंद्रदेव और मंगलदेव साथ हैं। तुला में सूर्यदेव नीच के हैं और वक्री बुधदेव उनके बेहद करीब होने से अस्त हैं, वक्री शुक्रदेव भी इसी राशि में हैं। गुरुदेव सिंह में और शनिदेव मीन में वक्री चल रहे हैं।

हफ्ते का पहला दिन कई राशियों के लिए कमाई की खबर लाया है। वृषभ की बिक्री बढ़ेगी और प्रॉपर्टी का कोई बड़ा सौदा बन सकता है। वृश्चिक की आमदनी और इज्जत दोनों बढ़ेंगी, मकर को नए ऑर्डर और मिथुन को करियर में अच्छी खबर मिलेगी। कर्क नई योजना बनाएंगे, कन्या को ससुराल से खुशखबरी और धनु को मेहनत का मुनाफा मिलेगा।

वहीं मेष को लेन देन पर बहस से, कुंभ को अटके भुगतान से और मीन को मशीनों की खराबी से सावधान रहना होगा। तुला के धंधे में उतार चढ़ाव रहेगा और सिंह खर्च के साथ दांत की सेहत पर ध्यान दें।

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

पॉजिटिव:  पुराना उधार चुकाने का इंतजाम हो सकता है, जिससे सिर का बोझ हल्का होगा। नए लोगों से जान पहचान काम के नए रास्ते खोलेगी। सोशल सर्कल में आपकी पहचान बढ़ेगी।

नेगेटिव:  मन में किसी बात को लेकर शक और उलझन बनी रहेगी। ग्राहक माल वापस करने आए या ऑनलाइन ऑर्डर का रिटर्न अटके, तो बिल और नियम सामने रखकर बात करें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेमी से बात होगी, पर साथ में कुछ शिकायतें भी सुनने को मिलेंगी। बच्चों की किसी हरकत से माता पिता परेशान हो सकते हैं। भाइयों से अनबन हो तो घर के किसी बुजुर्ग को बीच में बिठाकर बात सुलझाएं।

आर्थिक स्थिति: पैसों में राहत रहेगी। जिसका कर्ज लौटा रहे हैं, उससे रसीद या ऑनलाइन ट्रांसफर का स्क्रीनशॉट जरूर रख लें।

स्वास्थ्य: कमर और पीठ में दर्द रह सकता है। कुर्सी पर पीठ टिकाकर बैठें, हर घंटे थोड़ा स्ट्रेच करें और सोफे पर लेटकर फोन चलाना कम करें।

करियर और कारोबार: किसी साझेदार या सरकारी अफसर से राय न मिलने पर तू तू मैं मैं हो सकती है। फाइल या आवेदन जमा करने जाएं तो सारे कागजों की दो कॉपी साथ रखें।

उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध मिलाकर जल चढ़ाएं।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पॉजिटिव: दफ्तर हो या दुकान, आज लोगों का आना जाना बना रहेगा और बिक्री बढ़ेगी। आपकी सामाजिक छवि की तारीफ होगी। जिन छात्रों ने किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, उन्हें नतीजा मिल सकता है।

नेगेटिव: घर में किसी बात को लेकर गलतफहमी बन सकती है। किसी के कहे सुने पर भरोसा करके घरवालों पर इल्जाम लगाना छोड़ें, सीधे उसी से पूछ लें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी के साथ सब सामान्य रहेगा, बस अपनी ही बात आगे रखने की आदत पर लगाम लगाएं। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी।

आर्थिक स्थिति:  पैसों को लेकर तसल्ली रहेगी। बिजली, सोलर पैनल या इन्वर्टर के धंधे वालों को अच्छा काम मिलेगा।

स्वास्थ्य: एसिडिटी और पेट में जलन हो सकती है। खाली पेट चाय पीना और रात को देर से खाना छोड़ें, गुनगुना पानी पिएं।

करियर और कारोबार: प्रॉपर्टी डीलिंग करने वालों को कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। नौकरी में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। सामाजिक संस्था से जुड़े लोग हिसाब किताब में ढील न दें।

उपाय: सुबह और शाम शिव मंदिर में बैठकर शिव चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग:  सिल्वर | शुभ अंक: 11

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

पॉजिटिव: करियर के मोर्चे पर कोई शुभ समाचार आ सकता है। मुश्किल हालात को भी अपनी सूझबूझ से अपने पक्ष में मोड़ लेंगे। आपके काम करने का तरीका लोगों को भाएगा।

नेगेटिव: किसी सहकर्मी का काम भी आपकी मेज पर आ सकता है। मना करने में झिझक हो तो बॉस को साफ बताएं कि पहले कौन सा काम निपटाना है, ताकि दोनों काम अधूरे न रहें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  जीवनसाथी के साथ किसी शादी या शुभ समारोह में जाने का मौका बनेगा। मन में चल रही दुविधा पार्टनर के सामने रख पाएंगे। घर के कामों में बड़े भाई साथ देंगे और रिश्तेदारों से शुभकामनाएं मिलेंगी।

आर्थिक स्थिति: मुनाफा बना रहेगा। किसी फंक्शन में जा रहे हैं तो शगुन और तोहफे का बजट पहले तय कर लें।

स्वास्थ्य: सुबह शाम की ठंड से गला खराब हो सकता है। रात को गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें और ठंडा पानी पीना छोड़ें।

करियर और कारोबार: एक साथ कई काम पकड़ने के बजाय एक एक करके निपटाएं। मीटिंग में सही और गलत का फर्क साफ शब्दों में रखेंगे और अफसर आपकी बात मानेंगे।

उपाय: भगवान शिव को पान का पत्ता अर्पित करें।

शुभ रंग:  हरा | शुभ अंक: 5

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पॉजिटिव:  कारोबार की नई योजना बनाने के लिए दिन बढ़िया है। नए लोगों से जुड़ेंगे और आपके व्यक्तित्व में निखार दिखेगा। शाम को संतान की ओर से कोई अच्छी खबर घर में खुशी लाएगी।

नेगेटिव:  अभी चल रहा धंधा बदलने का मन हो तो जल्दबाजी में दुकान या स्टॉक न बेचें। कुछ महीने और नई लाइन को परखें, फिर फैसला करें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: दिन में साथी के लिए समय कम मिलेगा, पर शाम एक साथ बीतेगी। त्योहार से पहले घर की साज सज्जा, नए पर्दे या लाइट्स पर ध्यान रहेगा। दोस्त घर आ सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई का दबाव कम होगा।

आर्थिक स्थिति:  पैसों की हालत ठीक रहेगी, पर घर सजाने पर खर्च होगा। झालर और सजावटी सामान लेते समय सस्ते और बिना आईएसआई वाले बिजली के सामान से बचें।

स्वास्थ्य:  मांसपेशियों में खिंचाव या नस चढ़ने की शिकायत हो सकती है। अलमारी खिसकाना या भारी गमले उठाना आज दूसरों पर छोड़ें। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।

करियर और कारोबार: किसी पार्टी के काम से भागदौड़ बढ़ेगी। मीडिया के पेशे वालों को फायदा होगा, जबकि कम्युनिकेशन का काम करने वालों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

उपाय: मां दुर्गा के सामने बैठकर दुर्गा कवच का पाठ करें।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

पॉजिटिव:  बाहर के लोगों से संपर्क आपकी योजना को आगे बढ़ाएगा। व्यापार बढ़ाने या पूंजी जुटाने को लेकर किसी से बात होगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

नेगेटिव:  खर्चे आज ज्यादा रहेंगे। सरकारी टेंडर या किसी योजना में पैसा लगाने का प्रस्ताव आए तो शर्तें, पेनल्टी और भुगतान की तारीखें किसी जानकार से पढ़वाएं।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: दांपत्य जीवन में कुछ बातें चुभेंगी, फिर भी हालात संभल जाएंगे। घर के लोग अपने कामों में लगे रहेंगे, ऐसे में खुद पहल करके साथ बैठें। बड़े भाई या करीबी रिश्तेदार के साथ बातचीत में संयम रखें।

आर्थिक स्थिति: खर्च के साथ फायदे के दरवाजे भी खुलेंगे। बिजनेस लोन की बात चल रही हो तो ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस दो बैंकों में मिलाकर देखें।

स्वास्थ्य: दांत में दर्द, मसूड़ों में सूजन या कोई पुरानी तकलीफ है तो डेंटिस्ट के पास जाना और न टालें। बहुत ठंडा या बहुत गर्म खाने से बचें।

करियर और कारोबार:  दिन की शुरुआत कामकाज के लिहाज से अच्छी रहेगी। कारोबार में बेवजह की बहस छोड़ें और बदलते मौसम में काम के साथ सेहत भी संभालें।

उपाय: सुबह घर से निकलने से पहले माता पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 9

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पॉजिटिव: ससुराल की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई या किसी उपलब्धि पर आपको गर्व होगा। समाज में आपकी स्थिति मजबूत रहेगी।

नेगेटिव:  कारोबार में छोटी सी बात पर अड़ने से पुराने ग्राहक नाराज हो सकते हैं। दस रुपये के फर्क पर किसी नियमित ग्राहक से बहस करना छोड़ें, रिश्ता पैसे से बड़ा है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: दिल के मामलों में अच्छे पल बीतेंगे। घर के सभी लोग अपने अपने काम में व्यस्त रहेंगे, ऐसे में एक दूसरे की जरूरत समझना जरूरी है। शाम को घर के लोगों संग टहलने निकलें या घर पर ही साथ बैठकर खाना खाएं।

आर्थिक स्थिति:  किसी नई योजना पर सोच विचार होगा। उधार लेने या देने से पहले अपनी जेब और लौटाने की क्षमता दोनों का हिसाब लगा लें।

स्वास्थ्य:  काम की अधिकता में आराम का समय निकालें। सुबह बीस मिनट की तेज चाल या योग पूरे दिन फुर्ती बनाए रखेगा।

करियर और कारोबार: काम से जुड़ा कोई अच्छा संदेश उत्साह बढ़ाएगा। अपनी साख बनाए रखने के लिए हर किसी से शांति से बात करें।

उपाय:  मंदिर में भगवान के आगे माथा टेकें और कबूतरों या चिड़ियों को ज्वार बाजरा डालें।

शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 10

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

पॉजिटिव:  आपका नरम स्वभाव और अच्छा बर्ताव आसपास के लोगों का दिल जीत लेगा। कुछ ग्राहक या सौदे अच्छी कमाई देंगे। हालात के हिसाब से योजना बदलने की समझ आपको आगे रखेगी।

नेगेटिव:   धंधे में कभी नफा तो कभी खर्च वाली स्थिति रहेगी। कुछ माल कम मुनाफे पर भी बेचना पड़ सकता है, स्टॉक ज्यादा दिन रोककर रखने के बजाय उसे घुमाते रहें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी से बात करते हुए लहजा नरम रखें। पैसों का कोई अहम निर्णय हो तो माता पिता से राय लें। छात्रों को प्रोजेक्ट या असाइनमेंट के लिए टीचर की मदद लेनी पड़ेगी, झिझकें नहीं।

आर्थिक स्थिति:   शेयर बाजार में रोज की खरीद बिक्री के बजाय लंबे समय के निवेश पर ध्यान दें। किसी टिप पर पूरी रकम एक ही शेयर में न डालें।

स्वास्थ्य: हड़बड़ी में हाथ पैर में चोट लगने का डर है। ड्रिल मशीन, कटर या कोई भी औजार इस्तेमाल करें तो दस्ताने पहनें, और गाड़ी चलाते वक्त फोन पर बात करना छोड़ें।

करियर और कारोबार: दफ्तर समय पर पहुंचें, सोमवार की सुबह देरी बॉस की नजर में आ सकती है। नौकरी और कारोबार दोनों में योजनाओं में सुधार की जरूरत है।

उपाय:  पांच बेलपत्रों पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

शुभ रंग:  गुलाबी | शुभ अंक: 12

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पॉजिटिव:  लंबे समय से की जा रही मेहनत का नतीजा मिलने वाला है। आमदनी और इज्जत दोनों में बढ़ोतरी के संकेत हैं। जीवनसाथी के जरिए भी कोई फायदा हो सकता है।

नेगेटिव:  अचानक किसी काम से दूसरे शहर भागना पड़ सकता है। बैग में चार्जर, जरूरी दवा और कागज हमेशा तैयार रखें, ताकि आखिरी पल की भागदौड़ में कुछ छूट न जाए।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: घरवालों की रजामंदी मिलने से प्रेम का रिश्ता अगले पड़ाव तक पहुंच सकता है। ससुराल से पैसों या किसी और तरह की मदद मिलेगी। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार का फोन खुशखबरी देगा। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

आर्थिक स्थिति:  इंपोर्टेड या विदेशी सामान बेचने वालों की बिक्री बढ़ेगी। नई पार्टी से ऑर्डर की बात हो तो पहला सौदा छोटा रखकर भरोसा परखें।

स्वास्थ्य: मोबाइल और लैपटॉप पर घंटों नजर गड़ाने से आंखें थकेंगी। हर बीस मिनट बाद बीस सेकंड के लिए दूर किसी चीज को देखें।

करियर और कारोबार:  नौकरी वाले अपने काम समय पर पूरे करेंगे, जिससे अफसरों की नजर में छवि अच्छी बनेगी। घर में पूजा पाठ और आध्यात्मिक माहौल रहेगा।

उपाय:  शिवलिंग के सामने बैठकर 21 बार "ॐ त्र्यंबकं यजामहे" वाले मंत्र का पाठ करें।

शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 1

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: काम का बोझ ज्यादा रहेगा, पर आप उसे अच्छे से निपटा भी लेंगे। मेहनत का मुनाफा दिखेगा। समाज के किसी काम में आपकी कोशिश की सराहना होगी।

नेगेटिव:  छोटी छोटी बातों पर तनाव लेना आपकी आदत बन रही है। जरूरी काम पहले खत्म करें और बाकी चीजों को दिल पर लेना छोड़ें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर में किसी मामूली बात पर मतभेद हो सकता है। हर बात का जवाब देने के बजाय धैर्य रखें। छोटे बच्चे नया फोन, साइकिल या कोई खिलौना मांग सकते हैं, हर जिद तुरंत पूरी करने की बजाय कोई शर्त रखें।

आर्थिक स्थिति: किसी को दिया उधार लौटने की बात आगे बढ़ेगी। बच्चों की मांगों पर खर्च होगा, महीने का हिसाब बिगड़ने न दें।

स्वास्थ्य: गर्दन और कंधों में अकड़न हो सकती है। भारी बैग एक कंधे पर टांगना छोड़ें और गर्म पानी की सिकाई करें।

करियर और कारोबार: कई मोर्चे एक साथ संभालने होंगे और आसपास के कस्बे या शहर का चक्कर लगेगा। दवा या मेडिकल सामान के कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा, बस दाम सही रखें और ग्राहकों का भरोसा न टूटने दें।

उपाय:  भगवान विष्णु के सामने चौमुखी दीपक जलाएं और गरीबों में मिठाई बांटें।

शुभ रंग:  सुनहरा | शुभ अंक: 3

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

पॉजिटिव:   बाजार में आपकी अच्छी छवि और पुराने रिश्ते नए ऑर्डर दिलाएंगे। बेहतरीन काम के लिए किसी संस्था या कंपनी से सम्मान मिल सकता है। घर का लंबे समय से रुका काम पूरा होगा।

नेगेटिव: सम्मान की बात पक्की होने से पहले ही सबको बताना छोड़ें, अपने काम की क्वालिटी पर टिके रहें। दूसरों का काम भी आपके सिर आएगा, ना कहना सीखें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  जीवनसाथी के साथ अच्छी पटरी बैठेगी। घर के किसी बड़े के लिए सरप्राइज पार्टी की तैयारी होगी। बच्चे बड़ों की मदद करेंगे और घर में अपनापन बढ़ेगा।

आर्थिक स्थिति:  नई स्कीम में रकम डालने से पहले उसका जोखिम समझें। पार्टी के खर्च के लिए घर के सदस्यों में पहले ही हिस्सा तय कर लें।

स्वास्थ्य:  सेहत सामान्य रहेगी। अपनी और जीवनसाथी की जांचों की तारीख याद रखें, खासकर बीपी या शुगर की रिपोर्ट समय पर दिखाएं।

करियर और कारोबार: पुरानी योजनाओं में जान फूंकने का यही वक्त है। ऑफिस में अधूरे काम समय पर पूरे करेंगे, जिससे बॉस का भरोसा बढ़ेगा।

उपाय:  भैरव बाबा का पूजन करें और उन्हें इमरती या जलेबी का भोग लगाएं।

शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 7

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

पॉजिटिव:  मुश्किल वक्त के बीच भी कहीं न कहीं से राहत मिलेगी। शेयर बाजार या किसी पुराने निवेश से अचानक कुछ मुनाफा हाथ आ सकता है। शाम को दोस्तों के साथ घूमना मन हल्का करेगा।

नेगेटिव: किसी पार्टी का भुगतान अटकने से धंधे की गाड़ी धीमी पड़ सकती है। बकाया बिलों की लिस्ट बनाएं और हर पार्टी को आज ही विनम्र रिमाइंडर भेजें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  जीवनसाथी से किसी घरेलू काम पर मतभेद होगा। छोटी बात पर गुस्सा करने से माहौल बिगड़ेगा। काम कितना भी हो, घरवालों की बात सुनने का समय निकालें।

आर्थिक स्थिति: पैसों की तंगी परेशान करेगी। जो पैसा हाथ में है, उसे पहले कर्मचारियों की तनख्वाह और जरूरी सप्लाई पर लगाएं, बाकी खर्चे टालें।

स्वास्थ्य:  पैसों की चिंता से दिमाग थका रहेगा। दिन खत्म होते ही हिसाब की फाइलें बंद करें और कोई पसंदीदा गाना या किताब के साथ दिन खत्म करें।

करियर और कारोबार: किसी ग्राहक या साझेदार से बातचीत उलझ सकती है। ठंडे दिमाग से बात करें और जरूरी कामों को प्राथमिकता के हिसाब से निपटाएं।

उपाय: किसी गरीब को भरपेट भोजन कराएं।

शुभ रंग:  पीला | शुभ अंक: 4

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पॉजिटिव: अपनों का साथ मुश्किल में भी रास्ता दिखाएगा। किसी से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है और अचानक कोई फायदा भी हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात काम के संपर्क बनाएगी।

नेगेटिव:   मशीन, कंप्यूटर या किसी उपकरण में खराबी से काम रुक सकता है। जिन मशीनों की सर्विस बाकी है, उनका एएमसी या मैकेनिक आज ही बुलवाएं।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी किसी जरूरी खर्च में हाथ बंटाएंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा। सिंगल लोग किसी से मिलकर जल्दी आकर्षित हो सकते हैं, पर डेटिंग ऐप पर मिले नए व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसे परख लें।

आर्थिक स्थिति:  अचानक हुए लाभ से राहत मिलेगी। इस पैसे को मशीन की मरम्मत जैसे जरूरी काम पर पहले लगाएं।

स्वास्थ्य:  सेहत सामान्य रहेगी। खाने में मौसमी फल, हरी सब्जियां और साबुत अनाज बढ़ाएं।

करियर और कारोबार:  उलझन हो तो दूसरों की राय भी सुनें, कई गुत्थियां खुद सुलझ जाएंगी। नौकरी वाले अपना काम समय पर निपटाकर शाम दोस्तों के साथ बिता पाएंगे।

उपाय:  मां लक्ष्मी की पूजा करें और मंदिर में नारियल दान करें।

शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 6

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।