यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aaj Ka Rashifal 01 February 2025: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का पहला दिन, राशिफल से जानें
फरवरी माह की शुरुआत हो चुकी है। राशिफल (Aaj Ka Rashifal) की मानें तो आज का दिन सभी राशि के ...और पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 01 February 2025: राशिफल के मुताबिक, आज यानी शनिवार, 01 फरवरी 2025 का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है, तो वहीं कुछ जातक सेहत में चल रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए परेशान रह सकते हैं। चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
(312).jpg)
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है, सेहत ठीक रहेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे, जिससे मन खुश होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा, कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कोई नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, किसी अपने प्रिय व्यक्ति से मिलना होगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
(151).jpg)
आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के विवाद में आज आप पड़ सकते हैं। आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं, पर अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
(225).jpg)
आज आप भी किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी खास काम के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से विवाद बढ़ सकता है, परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में यदि लगाएं, तो सोच विचार कर फैसला लें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
.jpg)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा, मान सम्मान बढ़ेगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
.jpg)
आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे, आपसी मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके पक्ष में हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
(60).jpg)
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है, विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें, वाणी पर संयम रखें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
(59).jpg)
आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें, दुर्घटना हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकता है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, पार्टनर से संबंध अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
.jpg)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए काम आपके पूरे होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, जिससे मन खुश होगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है, व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
(56).jpg)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, कोई नया वाहन भवन मकान आदि खरीद सकते हैं। नए कार्य के विषय में सोच रहे हैं वह कार्य आपका आज शुरू होगा। अपने मित्रों संबंधियों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में संबंध मधुर होंगे, मतभेद खत्म होंगे।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
.jpg)
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज न लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति बनेगी, पार्टनर से अनबन हो सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
.jpg)
आज आप आंतरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। परिवार या व्यापार को लेकर आ आप चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है, विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस करेंगे, वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार के लोगों का आपके साथ व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
.jpg)
आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है, कोई बड़ी डील मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।
