Move to Jagran APP

Weekly Numerology Horoscope 21 April To 27 April 2024: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल

Weekly Numerology Horoscope 21 April To 27 April 2024 अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार भविष्यवाणी की जाती है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर स्वास्थ्य शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarSun, 21 Apr 2024 08:55 PM (IST)
Weekly Numerology Horoscope 21 April To 27 April 2024: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह? पढ़िए राशिफल
Weekly Numerology Horoscope 21 April To 27 April 2024: कैसा रहेगा सभी मूलांक के लिए यह सप्ताह?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Numerology Horoscope 21 April To 27 April 2024: ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इनका आकलन ग्रह एवं नक्षत्रों की चाल और जातक की जन्म तिथि के आधार पर किया जाता है। अब जब नया सप्ताह शुरू हो चुका है तो आइए ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से जानते हैं कि करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मूलांक 01 (जन्म तिथि 01, 10, 19 या 28)

कार्य: इस वीक आधे-अधूरे मन से काम करना शर्मनाक हो सकता है। बात को समझने की कोशिश करें। अपने माता-पिता और साथी से फोन या इंटरनेट के माध्यम से संपर्क करें। नए निवेश की तलाश करें। कारोबार से जुड़े लोग बिना पढ़े किसी भी फाइल पर हस्ताक्षर न करें। पार्टनरशिप संबंधी काम बन सकते हैं।

सेहत: इस वीक अधिक फास्ट फूड खाने से पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। हार्मोनल संबंधी परेशानी हो सकती है। अज्ञानता से बचें। बीमार होने पर डॉक्टर से सलाह लें या उचित दवा लें। सही दिनचर्या और उचित खानपान का ख्याल रखें।

शिक्षा: इस वीक दूसरों के मुद्दे पर ध्यान देने से आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। काम को सही समय पर करने के लिए लिए आलस से बचें।

रिलेशनशिप: इस वीक मानसिक शांति या तनाव दूर करने के लिए उपचार का सहारा लें। इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। प्रियजनों के लिए प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करें। आपके प्रयासों का सम्मान और सराहना की जाए। इस बात का अवश्य ही ख्याल रखें।

मूलांक 02 (जन्म तिथि 2, 11, 20 या 29)

कार्य: इस वीक आपको परम पिता परमेशवर का आशीर्वाद प्राप्त होगा। इससे आपका काम आसान हो जाएगा। मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं। इससे आपको काम में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े लोग निवेश की योजना बना सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक तन्हाई और तनाव चिंता का कारण बन सकता है। इससे बचाव के लिए परिवार या डॉक्टर की मदद लें। पॉजिटिव रहें और अपने आसपास के अच्छे लोगों के संपर्क में रहें। योग और ध्यान का सहारा लें।

शिक्षा: इस वीक सही दिनचर्या और रूटीन को फॉलो करें। अपने कामों को समय पर पूरा करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें। जिम्मेदारी से पीछे हटने से डिप्रेशन की समस्या हो सकती है। नए कोर्स में दाखिला लिया जा सकता है और इसके लिए काफी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

रिलेशनशिप: इस वीक जल्दी गुस्सा होना, बात-बात पर गुस्सा होने की समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। इससे कई नई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी को जवाब देने से बचने की कोशिश करें। निवेश और म्यूचुअल फंड पर पैसा खर्च हो सकता है।

मूलांक 03 ( जन्म तिथि 03, 12, 21 या 30)

कार्य: इस वीक काम और परिवार की जिम्मेदारी आपको व्यस्त रख सकती हैं। हालांकि, परिवार द्वारा सहायता करना आपके लिए वरदान साबित होगा। नौकरीपेशा लोग फैमिली हॉलिडे की प्लानिंग कर सकते हैं। नए निवेश के लिए अच्छा समय है। प्रतिभा को निखारने के लिए उत्तम समय है। कारोबार से जुड़े लोग परिवार के साथ व्यावसायिक सफलता का जश्न मनाएंगे।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह सेहत संबंधी परेशानी को दूर करने में परिवार के लोग मददगार हो सकते हैं। परिवार के लोगों द्वारा प्यार पाने से नकारात्मक विचार दूर होंगे। रोजाना ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

शिक्षा: यह सप्ताह पढ़ाई की नई संभावनाएं तलाशने का बेहतरीन समय है। इसके लिए परिवार के लोगों के साथ विचार-विमर्श अवश्य करें। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। व्यावसायिक पाठ्यक्रम लेने की योजना बना सकते हैं। नई परियोजनाओं की प्लानिंग का सही समय है।

रिलेशनशिप: यह समय परिवार के साथ उत्सव और आनंद मनाने के लिए उत्तम है। अतः परिवार और प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। इस सप्ताह आप जो भी करेंगे उसमें परिवार पहली प्राथमिकता रहेगी। बाहर घूमने या निवेश की प्लानिंग कर सकते हैं।

मूलांक 04 (जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31)

कार्य: इस वीक टीम मेंबर से मदद न मिलने से आप निराश हो सकते हैं। काम के बोझ से आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। रोजाना ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें। इससे मानसिक और शारीरिक परेशानी दूर होगी। कारोबार से जुड़े लोग वित्तीय तंगी महसूस कर सकते हैं और अनावश्यक खर्चों को रोक सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक आपकी सेहत बिगड़ सकती है। अत्यधिक तनाव लेने से मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

शिक्षा: इस वीक संभलकर प्लानिंग करें। अनदेखी करने से समय बर्बाद हो सकता है। विषयों पर पकड़ बनाने के लिए विभिन्न प्रकाशनों की पुस्तकों का अध्ययन करें। समय का सदुपयोग करें। इसके लिए डेली रूटीन (शेड्यूल) बनाएं।

रिलेशनशिप: इस वीक आप अपने पार्टनर के व्यवहार से परेशान और दुखी हो सकते हैं। किसी से बात करने की इच्छा न होने से आप उदास महसूस कर सकते हैं। इसके लिए योग और ध्यान करें। इससे आप आंतरिक रूप से शांति प्राप्त कर सकते हैं।

मूलांक 05 (जन्म तिथि 05, 14 या 23)

कार्य: इस वीक काम के प्रति समर्पण से आप शीर्ष पर पहुंच सकते हैं। किसी की सराहना से आप सुखद अनुभव कर सकते हैं। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। कारोबार से जुड़े लोग बिजनेस बढ़ाने के लिए निवेश कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक बीमा के लिए स्वीकृति मिल सकती है। साथ ही सेहत में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। सेहतमंद रहने के लिए छोटे-छोटे उपाय और प्रयास करें।

शिक्षा: काम के प्रति डेडिकेशन लाभकारी साबित हो सकता है। अपनी पसंदीदा चीजों या कार्यों पर समय व्यतीत करना संतोषजनक हो सकता है। ध्यान केंद्रित करने के लिए रोजाना छोटी-छोटी चीजें जरूर करें।

रिलेशनशिप: इस वीक आपसी समझदारी बढ़ेगी। नई जगहों की यात्रा या घूमने की प्लानिंग बन सकती है। पार्टनर से अधिक उम्मीद करने से आप निराश और हताश हो सकते हैं।

मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15 या 24)

कार्य: इस वीक आप ऑफिस में अकेला महसूस कर सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। इससे आपके सहयोगी निराश हो सकते हैं। लंबे समय तक काम करने की समस्या से निजात मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोग कुछ भावनात्मक निर्णय लेने का प्रयास कर सकते हैं जो बड़े मुद्दों का कारण बन सकते हैं। बिना जांचे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें।

स्वास्थ्य: इस वीक डिप्रेशन के मरीज उदास और निराश हो सकते हैं। मधुमेह के मरीजों का नया इलाज शुरू होगा। निराश और हताश होने से समय और ऊर्जा नष्ट हो सकती है। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें। मंदिर में रोजाना केले दान करें।

शिक्षा: प्रोफेशनल लाइफ में किसी से भी इमोशनली न जुड़ें। इससे आपको दुख और दर्द मिल सकता है। कुछ लोगों को बैक बेंचर दोस्तों की वजह से स्टडी करने में दिक्कत आ सकती है। उच्च शिक्षा के लिए यात्रा करने की योजना बना रहे लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

रिलेशनशिप: इस वीक किसी से ज़्यादा उम्मीद करने से आपका दिल टूट सकता है। अनावश्यक नाटक और बहस में पड़ने से बचें। अनदेखी करने से झगड़े हो सकते हैं। पास्ट के अनुभव के प्रति सतर्क रहें और दोहराने की कोशिश न करें।

मूलांक 7 (जन्म तिथि 7, 16 या 25)

कार्य: इस सप्ताह काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। इस वजह से आप पूरे सप्ताह व्यस्त रह सकते हैं। मौसम के बदलने की वजह से आप बीमार हो सकते हैं। इस वीक टीम वर्क करना लाभप्रद होगा। इससे आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कारोबार से जुड़े लोग प्रदर्शनी में भाग लेने की प्लानिंग कर सकते हैं।

स्वास्थ्य: इस वीक अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। सेहतमंद रहने पर आप जीवन का आनंद उठा सकते हैं। नई दवा लेने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। खानपान और दिनचर्या में व्यापक बदलाव किया जाएगा।

शिक्षा: इस वीक पढ़ाई के लिए यात्रा हो सकती है। पाठ्यक्रम का प्रतिनिधित्व करने के लिए आपको प्रभारी नियुक्त किया जा सकता है। नए दोस्त बन सकते हैं। अपनी पसंद के पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करें। संशय की स्थिति को दूर करने के लिए केसर का तिलक लगाएं।

रिलेशनशिप: हर रिश्ते को दोनों तरफ से प्रयास की आवश्यकता होती है। इस वीक आप अपने पार्टनर के साथ यात्रा कर सकते हैं। यात्रा पूर्व से नियोजित होगी। अपने पार्टर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मूलांक 8 (जन्म तिथि 8, 17 या 26)

कार्य: इस वीक आपको कार्यस्थल पर सम्मानित किया जा सकता है। साथ ही पुरस्कार दिये जा सकते हैं। इसके अलावा, प्रमोशन के भी योग हैं। ऑफिस का शेड्यूल आपको व्यस्त रख सकता है। कारोबार से जुड़े लोग को पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नई परियोजनाओं पर चर्चा और निवेश करने की योजना बन सकती है।

स्वास्थ्य: इस वीक सेहत में सुधार होगा। प्रकृति से जुड़े रहें। प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह का अनुसरण करें।

शिक्षा: इस वीक वरिष्ठों से मदद लेना काफी मददगार हो सकता है। आलस के चलते कई काम बिगड़ सकते हैं। अपने काम को सही समय पर करने के लिए एक कार्य सूची बनाएं। अनावश्यक शेखी बघारने या दिखावा करने में पैसा खर्च हो सकता है।

रिलेशनशिप: साथी को लाड़-प्यार करने से लव लाइफ बेहतर हो सकती है। माँ से जुड़ना बहुत संतोषजनक होगा। एक दूसरे के प्रति आदर और सम्मान आपके रिश्ते को बेहतर बना सकता है।

मूलांक 9 (जन्म तिथि 9, 18 या 27)

कार्य: इस वीक आपको काम से आराम मिल सकता है। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। इससे जीवन पर बुरा असर पड़ता है। कारोबार से जुड़े लोग बिना जांचे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें।

स्वास्थ्य: इस वीक अत्यधिक तनाव न लें। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। डायबिटीज के मरीज नए सिरे से इलाज शुरू करा सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए सही दिनचर्या का पालन करें। साथ ही उचित खानपान करें।

शिक्षा: इस वीक किसी भी अनजान से इमोशनली न जुड़ें। अनजान व्यक्ति धोखा दे सकता है। इससे आपको दुख और दर्द मिल सकता है। बैक बेंचर दोस्तों की वजह से ध्यान भंग हो सकता है। उच्च शिक्षा की योजना बना रहे लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

रिलेशन: इस वीक किसी बात को लेकर पार्टनर से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। इससे आपका दिल टूट सकता है। अनावश्यक नाटक और बहस में पड़ने से बचें। पास्ट को दोहराने की कोशिश न करें।

डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।