विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑफिस में 'आस्तीन का सांप' होते हैं ये 2 मूलांक, पलक झपकते ही चुरा लेते हैं आपके काम का पूरा क्रेडिट

Published: Sun, 27 Sep 2026 02:55 PM (IST)

ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसे मूलांक हैं जो वर्कप्लेस पर पर दूसरों की मेहनत का श्रेय खुद ले लेते हैं। ...और पढ़ें

इन मूलांकों के लोग वर्कप्लेस पर ले लेते हैं दूसरों के काम का क्रेडिट (Picture Credit: AI Generated)

इन मूलांकों के लोग वर्कप्लेस पर ले लेते हैं दूसरों के काम का क्रेडिट (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. मूलांक 3 वाले महत्वाकांक्षी होते हैं, नेतृत्व करना पसंद करते हैं।

  2. मूलांक 4 वाले जिद्दी स्वभाव के, अपनी जिद पूरी करते हैं।

  3. ये लोग कार्यस्थल पर दूसरों की मेहनत का श्रेय लेते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वर्कप्लेस पर आगे बढ़कर अपनी एक अलग पहचान भला कौन नहीं बनाना चाहता है? इसके लिए हम सभी बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन हमारी मेहनत तब बेकार हो जाती है जब काम का क्रेडिट कोई और ले जाता है।

मान लीजिए आपने बहुत ज्यादा मेहनत करके कोई प्रेजेंटेशन तैयार की और आपका ही कोई कलीग उसे बॉस के सामने ऐसे प्रेजेंट करे जैसे पूरी मेहनत उसकी है।

आपमें से कई लोगों के साथ अक्सर ऐसा होता होगा। ऑफिस में कई ऐसे लोग होते हैं जो दूसरों के काम का क्रेडिट लेकर ही आगे बढ़ते हैं और सामने वाले को आगे बढ़ने से रोकते हैं।

इनके पीछे का कारण इनके मूलांक का प्रभाव भी हो सकता है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही मूलांकों के बारे में जो दूसरों के काम का क्रेडिट खुद लेकर ऑफिस में अपनी अलग पहचान बना लेते हैं।

मूलांक-3

मूलांक 3 उन लोगों का होता है जिसका जन्म किसी भी महीने की 03, 12, 21 या 30 तारीख को होता है। ये लोग जन्म से ही महत्वाकांक्षी होते हैं और हमेशा दूसरों से आगे बढ़ने के बारे में सोचते हैं।

इन लोगों को कभी भी यह पसंद नहीं आता है कि वर्कप्लेस या किसी और जगह इनसे कोई आगे बढ़े। इसके लिए ये अपनी पूरी मेहनत भी करते हैं। ये लोग बोलने में बहुत माहिर होते हैं और कई बार सामने वाले को तीखे शब्द भी बोले देते हैं।

इनके स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं जिसके प्रभाव से इनका स्वभाव हमेशा लीडर बनने का होता है, फिर चाहे किसी और के काम का क्रेडिट ही खुद क्यों न लेना पड़े ये पीछे नहीं हटते हैं। कई बार ये खुद आगे बढ़ने के लिए सामने वाले की मेहनत पर भी अपनी मुहर लगा सकते हैं और बॉस के सामने अपनी अच्छी छवि बना लेते हैं।

मूलांक-4

ये वो मूलांक है जिसका स्वामी ग्रह राहु को माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 होता है।

अपने स्वामी ग्रह के प्रभाव से इस मूलांक के लोग बहुत ज्यादा जिद्दी होते हैं और हर हाल में अपनी जिद पूरी करने के बारे में सोचते हैं।

चाहे वर्कप्लेस हो या अन्य कोई स्थान ये हमेशा एक अच्छा नेता बनना चाहते हैं। हालांकि, आगे बढ़ने के लिए अगर किसी और की मेहनत को अपना नाम देना हो, तो ये उससे भी नहीं चूकते हैं। राहु के प्रभाव की वजह से इनमें कई बार कुछ बुरी आदतें भी आ सकती हैं और वर्कप्लेस में पॉलिटिक्स या चुगली करते हुए ये आगे बढ़ते हैं।

अगर आपके वर्कप्लेस में भी इनमें से कोई भी मूलांक का कलीग है, तो आप उससे सतर्क रहें। हालांकि, ऐसा हर एक पर लागू नहीं होता है, लेकिन कुछ ऐसे लोग हो सकते हैं जिनका मूलांक 3 और 4 हो और उनका ऐसा स्वभाव हो।

यह भी पढ़ें- दिन-रात मेहनत के बाद भी मूलांक 4 वालों को किश्तों में मिलती है सफलता, ये होती हैं गंभीर वजह

यह भी पढ़ें- 'शब्दों से वार' करने में माहिर होते हैं मूलांक 3 वाले, भूलकर भी इन अंक वालों को नहीं लेना चाहिए इनसे पंगा

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।