Numerology: इन 2 मूलांकों के लोग किस्मत के होते हैं धनी, कम मेहनत से भी हासिल करते हैं बड़ा मुकाम
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ इसी जन्म तिथियां होती हैं जिनके लोग जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करते हैं और ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष: ये मूलांक होते हैं भाग्यशाली, पाते हैं बड़ी सफलता (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 5 (जन्म तिथि 5, 14, 23) बुध ग्रह से प्रभावित होते हैं।
मूलांक 6 (जन्म तिथि 6, 15, 24) शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं।
ये लोग कम मेहनत में भी जीवन में बड़ी सफलता पाते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग दूसरों के मुकाबले जल्दी सफलता, दौलत, आत्मविश्वास या अपनी अलग पहचान आसानी से क्यों पा लेते हैं? कई बार मेहनत न करने पर भी उन्हें सफलता मिल ही जाती है। जी हां, ऐसे लोगों के जीवन में अंकज्योतिष का विशेष प्रभाव हो सकता है।
अंक ज्योतिष आपकी जन्म तिथि के आधार पर आपके भविष्य के बारे में कई बातें बताता है। जन्म तिथि का एकल नंबर मूलांक कहलाता है और हर एक मूलांक में किसी न किसी ग्रह का प्रभाव जरूर होता है।
कई बार मन में एक सवाल यह भी आता है कि ऐसे कौन से मूलांक के लोग हैं जो जीवन में बुलंदियां हासिल करते हैं और कैसे वो काम मेहनत के बाद भी बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं? आइए आपको बताते हैं उनके बारे में।
मूलांक 5
अगर किसी व्यक्ति का जन्म 05, 14, 23 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 5 होता है। ये वो लोग होते हैं जो बुद्धि में आगे रहते हैं। इनका स्वामी ग्रह बुध होता है, जिसके प्रभाव से से हमेशा शिक्षा और करियर में आगे रहते हैं।
अगर इनकी किस्मत की बात करें, तो ये उनमें से हैं जो कम मेहनत के बाद भी एक बड़ा मुकाम हासिल कर लेते हैं और बहुत कम उम्र में भी बुलंदियां हासिल कर सकते हैं। इनका जन्म किसी भी परिवार में क्यों न हुआ हो, लेकिन इनकी किस्मत हमेशा साथ देती है और ये जिस काम में थोड़ी सी भी मेहनत कर लेते हैं उसमें इन्हें सफलता मिल ही जाती है।
मूलांक 6
अगर आपका जन्म किसी महीने की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है तो आप किस्मत के धनी हैं और आपके जीवन में शुक्र ग्रह का प्रभाव है। मूलांक 6 के लोग हमेशा लग्जरी पसंद करते हैं और अपने ऐशो-आराम में कोई भी कसर नहीं छोड़ते हैं।
यही नहीं इनकी किस्मत भी हमेशा बुलंदियों पर रखती है और हर हाल में सफल होते हैं। अगर ये लोग किसी साधारण आर्थिक स्थिति वाले घर में भी जन्म लेते हैं तब भी आगे चलकर इनकी किस्मत साथ देती है और बहुत सारा धन कमाते हैं और जीवन में हर एक ऐशो आराम को हासिल करते हैं।
ये लोग जीवन में हमेशा अपनी मेहनत से ज्यादा ही परिणाम हासिल करते हैं। शुक्र के प्रभाव से ये सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और लोग जल्दी ही इनको फॉलो करने लगते हैं। शुक्र की कृपा से इन्हें जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
अगर आपका मूलांक भी इनमें से है, तो समझें कि आप किस्मत के धनी हैं और आपके जीवन में सफलता खुद बा खुद चलकर आ जाती है।
यह भी पढ़ें- पैसे कमाने में माहिर और बेहद खर्चीले होते हैं इन मूलांकों के लोग, क्या आपकी जन्म तिथि भी है इसमें शामिल?
यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष का रहस्य: किस मूलांक के लोगों को अचानक मिलती है सफलता? धन लाभ के साथ करियर में हासिल करते हैं बड़ा मुकाम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
