Tarot Card Reading: जुलाई का पहला दिन किस मूलांक के लिए रहेगा खास, जानिए क्या कहती है ज्योतिष की सलाह
जुलाई की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अगर आप इस महीने के पहले दिन ज्योतिष द्वारा बताई गई कुछ बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपको पूरे महीने लाभ देखने को मिल सकता है। ऐसे में चलिए टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा जी से जानते हैं इस बारे में।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। टैरो कार्ड रीडिंग (Tarot card reading) में यह माना जा रहा है कि आज का दिन मूलांक 8 और 1 के लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। पर आपको ये लाभ तभी प्राप्त होंगे, जब आप ज्योतिष द्वारा बताई गई गई कुछ बातों का ध्यान रखते हैं। चलिए जानते हैं कि आज के दिन आपको किन कार्यों को करने से लाभ मिल सकता है।
आज की सलाह -
जुलाई के पहले दिन आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इससे आपको जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
- जुलाई का अपने जीवन में तहे दिल से स्वागत करें। इस महीने की शुरुआत एक शानदार तरीके से करें।
- यह दिल यह विश्लेषण, मूल्यांकन, रोमांच, आत्मनिरीक्षण का महीना है।
- अपनी पसंद का जीवन बनाने के लिए अपनी इनोवेशन का उपयोग करें।
- हमेशा याद रखें कि आप जो भी करते हैं वह आपके पास वापस आता है।
- साल के 6 महीने बीत चुके हैं और 6 महीने और बाकी हैं, आइए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बनाएं।
- समृद्ध सोचें और समृद्ध तरीके से काम करें।
- नए महीने का पहला दिन - लक्ष्य और उद्देश्य निर्धारित करने का सही समय है।
- खुद के साथ अपने रिश्ते को ठीक करें और खुद को सशक्त बनाएं।
- जो पुराना हो चुका है उसे छोड़ने और नवीनतम और अपडेट का समय है।
इन बातों से बनाएं दूरी
आज के दिन आपको इन कामों से दूर रहना चाहिए, वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है -
- लालची न बनें।
- केवल अपनी-अपनी ही न गाते रहें।
- किसी पर व्यंग्य न करें।
यह भी पढ़ें - Numerology: इस मूलांक के जातक होते हैं बेहद मेहनती, प्राप्त होती है शनिदेव की कृपा
करें इन मंत्रों का जप
जुलाई के पहले दिन आपको इन मंत्रों के जप से लाभ मिल सकता है। साथ ही अपने मन में यह विचार लाएं कि मैं मेरे रास्ते में आने वाले सभी दिव्य मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं -
- ओम गं गणपतये नमः
- ओम नमो भगवते वासुदेवाय
- ओम नमः शिवाय
- ओम हुं हनुमते नमः
- श्रीम
- हनुमान चालीसा
(Picture Credit: Freepik)
महीने के लिए उपाय
- अपने सिर को टोपी/दुपट्टे से ढक कर रखें।
- जानवरों की मदद करें।
- जरूरतमंदों की मदद करें।
- गणपति जी की पूजा करें।
- एक नियमित दिनचर्या का पालन करें।
- पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं (रविवार को छोड़कर)
यह भी पढ़ें - Aaj Ka Ank Jyotish 01 July 2025: सभी मूलांक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें ऐस्ट्रॉलजर की सलाह
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।