Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Numerology: इस मूलांक के जातक होते हैं बेहद मेहनती, प्राप्त होती है शनिदेव की कृपा

    सनातन धर्म में शनिदेव की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिदेव व्यक्ति को कर्मों के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। क्या आपको पता है कि एक ऐसा मूलांक है जिसपर शनिदेव (Mulank 8 Shani) की कृपा बरसती है। अगर नहीं पता तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

    By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Mon, 30 Jun 2025 03:07 PM (IST)
    Hero Image
    Numerology: शनिदेव का किस मूलांक से है नाता ?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में अंक ज्योतिष का विशेष महत्व है। अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 1 से लेकर 9 तक के बारे में विस्तार से बताया गया है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक की मदद से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों जानकारी प्राप्त की जा सकती है, जैसे- करियर और स्वभाव और आदि। इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसपर शनिदेव (Shani Dev blessings) की कृपा बरसती है। साथ ही उसको मेहनत (hard‑working numerology) का पूर्ण प्राप्त होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस मूलांक के बारे में विस्तार से।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    (Pic Credit-Freepik)

    मूलांक 8

    अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म 8, 17, या 26 तारीख को होता है। उनका मूलांक 8 (Mulank 8) होता है। इस मूलांक के स्वामी शनिदेव हैं। इसलिए इस मूलांक के जातकों पर शनिदेव का प्रभाव अधिक रहता है। लोगों को कर्मों के अनुसार ही फल मिलता है।  

    इसके अलावा इस मूलांक के लोग जीवन में चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं, जिससे इनकी मेहनत सफल होती है। कड़ी मेहनत करने में कभी भी पीछे नहीं हटते। यह मूलांक के लोग समय का सही प्रयोग करते हैं। जो भी काम करते हैं। उसे प्लानिंग के साथ पूरा करते हैं।

    यह भी पढ़ें: Monthly Numerology Horoscope 2025: आपके मूलांक के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना, पढ़ें अंक ज्योतिष राशिफल

    इन उपायों से शनिदेव को करें प्रसन्न

    शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन का खास माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद मंदिर में दीपक जलाएं और शनिदेव की पूजा-अर्चना करें।  इस दौरान शनि स्तोत्र का पाठ करें। इसके बाद शनि मंत्रों का जप करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से रुके हुए काम पूरे होते हैं। कामों में आ रही रुकावट दूर होती है।

    अगर आप लंबे समय से जॉब से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार के दिन यह उपाय करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। शनिवार के दिन किसी बहते हुए जल में काला कोयला जल में प्रवाहित करें। गरीब लोगों में अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को सच्चे मन करने से नौकरी में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है और जॉब लगने के योग बनते हैं।

    यह भी पढ़ें: Monthly Numerology Horoscope 2025: मूलांक 1 से लेकर 3 तक के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना, पढ़ें अंक राशिफल

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।