करियर में सफलता की पक्की गारंटी! अक्टूबर की इन तारीखों में अंक 1 का महा-प्रभाव खोलेगा किस्मत
अक्टूबर महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीखें अंक 1 के विशेष प्रभाव में हैं, जो सूर्य द्वारा शासित ...और पढ़ें

अक्टूबर में अंक 1 का प्रभाव: करियर और व्यवसाय में सफलता के लिए शुभ तिथियां (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
अक्टूबर की 1, 10, 19, 28 तारीखें अंक 1 से प्रभावित हैं।
इन तिथियों पर नए कार्य और महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ।
सूर्य देव को अर्घ्य देना और सकारात्मक सोच सफलता दिलाएगी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर का पूरा महीना हमेशा खास माना जाता है क्योंकि इसे मूलांक 1 माना जाता है और इसके ऊपर सूर्य का प्रभाव होता है क्योंकि मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य होता है।
इसी वजह से अक्टूबर महीने की कुछ ऐसी तारीखें हैं जिनका अंक भी 1 है और इस वजह से जो व्यक्ति इन तारीखों में अपने किसी भी काम की शुरुआत करेगा या फिर नौकरी या बिजनेस की नई योजना बनाएगा उसे काम में सफलता है आशीर्वाद मिलेगा।
एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा के अनुसार, अक्टूबर महीने की 4 तारीखें ऐसी हैं जिनके ऊपर अंक 1 का विशेष प्रभाव पड़ रहा है। यह समय नई योजनाओं, नए संकल्पों और अटके हुए कार्यों को गति देने के लिए अत्यंत अनुकूल माना जाता है। आइए जानें उन तारीखों और उसके प्रभाव के बारे में।
अक्टूबर की किन तारीखों में है अंक 1 का प्रभाव
अगर हम अक्टूबर के पूरे महीने की बात करें, तो 01 अक्टूबर के अलावा 10, 19 और 28 तारीखें ऐसी हैं जिनमें सूर्य की ऊर्जा का पूर्ण प्रभाव दिख रहा है। इन सभी तारीखों का सिंगल नंबर 1 ही है। इसके कारण इन सभी तारीखों में आप जो काम शुरू करेंगे उनमें आपको सफलता ही मिलेगी।
अंक 1 के प्रभाव में अक्टूबर में कौन से कार्य होंगे शुभ
अक्टूबर का पूरा महीना सूर्य की ऊर्जा से भरा हुआ है और इस दौरान यदि आप कोई भी काम करेंगे, तो इसके शुभ फल मिल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं उस दौरान कौन से काम करने शुभ होंगे।
रणनीति और निर्णय
अंक 1 की ऊर्जा संचालन, आत्म-विश्वास और पहल से जुड़ी मानी जाती है। इसलिए इन तिथियों पर महत्वपूर्ण निर्णयों पर विचार करना और अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाना अत्यंत उपयोगी होता है। अगर आप कोई बड़ा निर्णय लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो इन्हीं तारीखों में करें जिससे आपके सफलता के शत प्रतिशत योग बन सकें।
नए कार्यों का शुभारंभ
अक्टूबर की इन शिभ तिथियों पर नए विचारों, योजनाओं और संकल्पों पर काम शुरू करने के लिए यह समय श्रेष्ठ माना जा रहा है। आइए इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि सूर्य को ऊर्जा और सलफता का प्रतीक माना जाता है और इसी वजह से इस पूरे महीने को शुभारंभ का समय बताया जा रहा है।
अक्टूबर में करें यह उपाय
- सूर्य देव को अर्घ्य देना, इस दौरान आपके लिए प्रातःकाल उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करना अत्यंत फलदायी हो सकता है और सूर्य देव का आशीर्वाद बना रहेगा।
- नियमित रूप से आपक कुछ समय शांत बैठकर अपने लक्ष्यों को स्पष्ट करें और दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें। इससे आपके बड़े से बड़े मनोरथ भी सिद्ध होंगे।
- अक्टूबर महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत करते समय आप जल्दबाजी से बचें और योजनाबद्ध तरीके से सहजता के साथ ही आगे कदम बढ़ाएं जिससे सफलता हासिल करने के योग काफी बढ़ जाएंगे।
अगर आप भी काफी लंबे समय से कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे थे, अक्टूबर का महीना आपके लिए सबसे अच्छा मौका दे रहा है।
यह भी पढ़ें- क्या आपका मूलांक भी है लकी लिस्ट में, जानिए अक्टूबर में किसकी पलटेगी किस्मत और कौन रहे अलर्ट?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
