Numerology: मां काली का स्वरूप होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, जानें कैसा होता है स्वभाव?
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ ऐसी तारीखें को जन्मी लड़कियों पर मां काली और शनि देव का विशेष प्रभाव होता है। जानें उनकी अनूठी शक्तियों और स्वभाव के बारे में।

इस मूलांक पर होता है मां काली का विशेष प्रभाव (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेक्स, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारा जन्म किस तारीख को हुआ है, इसका हमारे व्यक्तित्व और किस्मत पर गहरा असर पड़ता है। अंक ज्योतिष (Numerology) में कुछ ऐसी खास तारीखें बताई गई हैं। जिनमें जन्मी लड़कियों पर मां काली की विशेष कृपा मानी जाती है। ऐसी लड़कियां न केवल साहसी होती हैं, बल्कि उनमें अन्याय के खिलाफ लड़ने का एक अलग ही जज्बा होता है।
अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लड़कियों का जन्म महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक (Root Number) 8 होता है। अंक 8 का स्वामी शनि देव को माना गया है, जो न्याय के देवता हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस अंक वाली लड़कियों में मां काली की शक्ति और शनि देव (Shani Dev) का धैर्य दोनों बसे होते हैं। ये लड़कियां दिखने में भले ही शांत लगें, लेकिन गलत बात पर इनका गुस्सा मां काली के रौद्र रूप जैसा हो सकता है।

(Image Source: AI-Generated)
इनकी शक्तियां और स्वभाव
निडर और साहसी: इन तारीखों को जन्मी लड़कियां किसी से डरती नहीं हैं। मुश्किल से मुश्किल हालात में भी ये पीछे नहीं हटतीं। शास्त्रों और अंकों के मुताबिक, इनमें इतनी आत्मशक्ति होती है कि ये अकेले ही बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर लेती हैं।
न्यायप्रिय: इन्हें भेदभाव या अन्याय बर्दाश्त नहीं होता। अगर इनके सामने किसी के साथ गलत हो रहा हो, तो ये चुप नहीं बैठतीं। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है।
मेहनती और लगनशील: अंक 8 वाली लड़कियां कड़ी मेहनत से कभी पीछे नहीं हटतीं। शनि के प्रभाव के कारण इन्हें सफलता थोड़ी देरी से मिल सकती है, लेकिन जब मिलती है तो वह स्थायी (permanent) होती है।
मां काली की कृपा कैसे पाएं?
ऐसी लड़कियों को हमेशा अपने भीतर की शक्ति को पहचानना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर ये लड़कियां नियमित रूप से मां काली की पूजा (Maa Kali ki puja) करें या उनका ध्यान धरें, तो इनकी मानसिक शक्ति और बढ़ जाती है। इन्हें हमेशा सच का साथ देना चाहिए क्योंकि इनका अंक न्याय से जुड़ा है।
यह भी पढ़ें- बहुत भोली होती हैं इन 3 मूलांक की लड़कियां, लोग उठाते हैं इनकी अच्छाई का फायदा
यह भी पढ़ें- Personality Test: महीने की इन तारीखों को हुआ है जन्म? क्यों 'रहस्यमयी' और 'दिमागदार' माने जाते हैं ये लोग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।