विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

14 नवंबर लव राशिफल: सिंह-वृश्चिक की लाइफ में आएगा खास शख्स, मकर-तुला को मिलेगा सरप्राइज,अपनी राशि का हाल जानें

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:00 AM (IST)

14 नवंबर 2026 लव राशिफल में सिंह और वृश्चिक की लाइफ में नया व्यक्ति आ सकता है, मकर को दूर ...और पढ़ें

14 नवंबर 2026 लव राशिफल: जानें सभी 12 राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन का हाल

14 नवंबर 2026 लव राशिफल: जानें सभी 12 राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन का हाल

तान्या सिंह, एस्ट्रोपत्री। 14 नवंबर को शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रहेगी और चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात 8:24 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा शुरू होगा। आज शुक्र सुबह 5:57 बजे कन्या राशि में मार्गी होंगे। बुध भी 13 नवंबर की रात तुला राशि में मार्गी हो चुके हैं। इन बदलावों के बीच जानें आपकी लव लाइफ में मुलाकात, बातचीत और रिश्तों का तालमेल कैसा रह सकता है। आज सभी 12 राशियों का हाल जानें।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

मेष राशि वालों, आज प्रेम जीवन में एक-दूसरे के विचारों और विश्वासों को समझना जरूरी रहेगा। चंद्रमा आपके नौवें भाव में हैं, जिससे साथ यात्रा करने, धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने या भविष्य की योजनाओं पर बातचीत करने का मन हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी बड़े या परिवार के सदस्य से जुड़ी मुलाकात भी संभव है। अपनी राय रखने के साथ उनके नजरिए को भी जगह दें। हर बात पर सहमत होना जरूरी नहीं, लेकिन एक-दूसरे को समझना जरूरी है।

सिंगल: किसी यात्रा, पारिवारिक समारोह या धार्मिक गतिविधि के दौरान ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जिसकी सोच आपको पसंद आए। परिचय को स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ने दें।

रिलेशनशिप में: पार्टनर के साथ किसी यात्रा या साझा रुचि से जुड़ी योजना बन सकती है। भविष्य को लेकर खुलकर बात करें, लेकिन मतभेद को बहस न बनने दें।

विवाहित: जीवनसाथी के साथ मंदिर जाने या परिवार की किसी गतिविधि में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। किसी बुजुर्ग की सलाह घरेलू मामले को समझने में मदद करेगी।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

वृषभ राशि वालों, आज काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। चंद्रमा आपके आठवें भाव में हैं, जिससे मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं। अधूरे काम या व्यस्त दिनचर्या के कारण आपको लग सकता है कि पार्टनर आपकी परिस्थितियों को पूरी तरह नहीं समझ रहे। शुक्र आपके पांचवें भाव में मार्गी हो रहे हैं, जिससे प्रेम और अपनी अपेक्षाओं को लेकर धीरे-धीरे स्पष्टता आ सकती है। बदलाव को समझने के लिए खुद को थोड़ा समय दें।

सिंगल: आज आप किसी नए व्यक्ति से मिलने के बजाय परिचित दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद कर सकते हैं। किसी दोस्त की बातचीत आपका मूड अच्छा कर सकती है।

रिलेशनशिप में: काम का दबाव पार्टनर से थोड़ी दूरी पैदा कर सकता है। व्यस्तता की वजह उन्हें साफ बताएं। साथ में छोटी आउटिंग या आराम से की गई बातचीत नजदीकी बढ़ा सकती है।

विवाहित: घर में मेहमान आ सकते हैं या घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी को व्यस्तता के कारण नजरअंदाज न करें। साथ भोजन करना भी रिश्ते में अपनापन बनाए रखेगा।

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

मिथुन राशि वालों, आज पार्टनरशिप और भावनात्मक जुड़ाव आपकी प्राथमिकता रह सकते हैं। चंद्रमा आपके सातवें भाव में हैं, इसलिए आप पार्टनर से अधिक समय और ध्यान चाहेंगे। बुध के मार्गी होने से प्रेम से जुड़ी बातचीत में स्पष्टता आने की संभावना है। मन में कोई ऐसी बात है जिसे आप लंबे समय से कहना चाह रहे हैं, तो सही अवसर मिल सकता है। हालांकि, सामने वाले से बिना बताए हर भावना समझ लेने की अपेक्षा न रखें। अपनी जरूरतें साफ शब्दों में बताएं।

सिंगल: किसी दोस्त या परिचित के जरिए ऐसी बातचीत शुरू हो सकती है जो आपका ध्यान खींचे। सामने वाले की मित्रता को तुरंत प्रेम न समझें। उनके व्यवहार को समझने का समय लें।

रिलेशनशिप में: पार्टनर से कई बातें साझा करने का मन होगा। एक शांत समय चुनें और बातचीत को सहज रहने दें। अपनी योजनाओं में उन्हें शामिल करने से नजदीकी बढ़ेगी।

विवाहित: घर की जिम्मेदारियों के बीच किसी मित्र या परिवार के सदस्य का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी से अपनी चिंताएं साझा करें। उनका साथ आपको भावनात्मक सुकून दे सकता है।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

कर्क राशि वालों, आज अपने रिश्ते को बाहरी दखल और दूसरों की टिप्पणियों से बचाकर रखना होगा। चंद्रमा आपके छठे भाव में हैं, जिससे रोजमर्रा के मतभेद या छोटी परेशानियां सामने आ सकती हैं। किसी की बात सुनकर पार्टनर के व्यवहार पर संदेह करने के बजाय उनसे सीधे बात करें। हर टिप्पणी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। आपसी भरोसा बनाए रखने के लिए शांत बातचीत और एक-दूसरे की बात सुनना अधिक जरूरी रहेगा।

सिंगल: दोस्त या रिश्तेदार आपको किसी व्यक्ति के बारे में सलाह दे सकते हैं। अपने प्रेम जीवन का फैसला अपनी भावनाओं और समझ के आधार पर करें। किसी के दबाव में जल्दबाजी न करें।

रिलेशनशिप में: किसी तीसरे व्यक्ति की टिप्पणी से पार्टनर के साथ तनाव हो सकता है। सुनी-सुनाई बातों पर प्रतिक्रिया देने के बजाय सीधे उनसे स्थिति स्पष्ट करें।

विवाहित: परिवार का कोई सदस्य घरेलू मामले में सलाह दे सकता है। उनकी बात सुनें, लेकिन अपने और जीवनसाथी के फैसले खुद लें। रिश्ते की निजी बातें सीमित रखना बेहतर रहेगा।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

सिंह राशि वालों, आज प्रेम जीवन में किसी खास मुलाकात या नए रोमांटिक अनुभव की संभावना बन सकती है। चंद्रमा आपके पांचवें भाव में हैं, जिससे आकर्षण और अपनी भावनाएं व्यक्त करने की इच्छा बढ़ेगी। आपकी राशि में मंगल, गुरु और केतु की मौजूदगी भी आपके व्यक्तित्व को प्रभावशाली बना सकती है। कोई नया व्यक्ति आपकी जिंदगी में आ सकता है। उत्साह अच्छा है, लेकिन किसी के करीब आने से पहले उनके इरादों और व्यवहार को समझना भी जरूरी रहेगा।

सिंगल: किसी समारोह, साझा रुचि या परिचित के जरिए कोई नया व्यक्ति मिल सकता है। बातचीत अच्छी लगे तो आगे बढ़ें, लेकिन सामने वाले को भी अपना व्यक्तित्व दिखाने का समय दें।

रिलेशनशिप में: पार्टनर के साथ डेट या छोटी आउटिंग की योजना बन सकती है। अपनी भावनाएं खुलकर जताएं। कभी-कभी एक छोटी माफी भी रिश्ते में आई दूरी कम कर सकती है।

विवाहित: परिवार में किसी समारोह या खुशखबरी से माहौल अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी को भी अपनी योजनाओं में शामिल करें। परिवार के बड़ों का सहयोग आपको मिल सकता है।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

कन्या राशि वालों, आज घर और परिवार के बीच भावनात्मक सुकून तलाशना आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण रहेगा। चंद्रमा आपके चौथे भाव में हैं, जबकि शुक्र सुबह आपकी राशि में मार्गी हो रहे हैं। रिश्ते में प्यार, समय और सहयोग को लेकर आपकी सोच में बदलाव आ सकता है। आप यह समझना चाहेंगे कि आपकी भावनात्मक जरूरतें कितनी पूरी हो रही हैं। किसी से शिकायत रखने के बजाय अपनी बात साफ तरीके से कहें। बदलाव को समझने के लिए खुद को थोड़ा समय देना भी जरूरी है।

सिंगल: किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ सकता है जिसके साथ आप सुरक्षित और सहज महसूस करते हैं। कोई सोच-समझकर किया गया छोटा व्यवहार आपका ध्यान खींच सकता है।

रिलेशनशिप में: आज पार्टनर की जरूरतों को समझने का अच्छा अवसर है। घर पर शांत बातचीत करें। अपनी भावनाएं बताएं, लेकिन उनसे तुरंत जवाब या फैसला देने की अपेक्षा न रखें।

विवाहित: घर में मेहमान आ सकते हैं या परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर व्यवस्था संभालें। पिता या किसी बड़े की सलाह घरेलू परेशानी सुलझाने में मदद कर सकती है।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

तुला राशि वालों, आज आपकी बातचीत किसी रिश्ते को नई दिशा दे सकती है। चंद्रमा तीसरे भाव में हैं, जो संवाद, मुलाकात और छोटी यात्राओं को बढ़ावा देता है। बुध आपकी राशि में मार्गी हो चुके हैं, इसलिए पहले अधूरी रह गई बातचीत को दोबारा शुरू करना आसान हो सकता है। मन की उलझन दूर करने के लिए पार्टनर का नजरिया समझें। किसी निष्कर्ष पर तुरंत पहुंचने के बजाय बातचीत को पूरा अवसर दें।

सिंगल: किसी दोस्त या पुराने परिचित से बातचीत बढ़ सकती है। सामान्य संदेश से शुरू हुई बातचीत थोड़ी खास हो सकती है। सामने वाले की दिलचस्पी को समझने के लिए समय लें।

रिलेशनशिप में: पार्टनर के साथ भावनाओं या किसी योजना पर लंबी बातचीत हो सकती है। आपको उनकी बात से आश्वासन मिल सकता है। अपनी चिंताओं के साथ उनकी परेशानी भी सुनें।

विवाहित: भाई-बहनों या दोस्तों के साथ छोटी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी किसी निजी परेशानी में आपका सहयोग करेंगे। परिवार की व्यवस्था और यात्रा से जुड़ी बातों में स्पष्टता रखें।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

वृश्चिक राशि वालों, आज आपकी बातचीत और व्यवहार किसी नए व्यक्ति पर अच्छा प्रभाव छोड़ सकते हैं। चंद्रमा दूसरे भाव में हैं, जो परिवार, वाणी और भावनात्मक सुरक्षा से जुड़ा है। वहीं शुक्र के मार्गी होने से आपके सामाजिक संपर्कों में धीरे-धीरे गति आ सकती है। किसी सामान्य परिचय से एक दिलचस्प रिश्ता शुरू होने की संभावना है। अपने शब्दों में अपनापन रखें। किसी बात पर असहमति हो तो तीखी प्रतिक्रिया देने के बजाय सोच-समझकर जवाब दें।

सिंगल: आपके मित्रों या सामाजिक दायरे में कोई नया व्यक्ति शामिल हो सकता है। दोस्ती धीरे-धीरे गहरी हो सकती है। रिश्ता आगे बढ़ाने की जल्दी न करें और आपसी सहजता को समझें।

रिलेशनशिप में: पार्टनर आपके स्नेह और विचारशील व्यवहार की सराहना कर सकते हैं। भविष्य की योजनाओं या परिवार से जुड़े किसी विषय पर बातचीत के लिए दिन अच्छा है।

विवाहित: परिवार से जुड़ी कोई खबर या आने वाला समारोह खुशी दे सकता है। किसी बड़े की सलाह घरेलू मामले में उपयोगी रहेगी। जीवनसाथी के साथ इस खुशी को साझा करें।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

धनु राशि वालों, आज चंद्रमा आपकी राशि में हैं, इसलिए अपनी भावनाओं और जरूरतों को लेकर आप अधिक स्पष्ट रह सकते हैं। किसी पुराने मतभेद को सुलझाने का अवसर भी मिल सकता है। हालांकि, बीती हुई बातों को बार-बार याद करने से वर्तमान रिश्ते पर असर पड़ सकता है। पार्टनर के साथ यह समझने की कोशिश करें कि अब आप दोनों किस दिशा में आगे बढ़ना चाहते हैं। अपनी बात रखने के साथ उनकी भावनाओं को भी पूरा महत्व दें।

सिंगल: किसी ऐसे व्यक्ति से नजदीकी बढ़ सकती है जिस पर आप पहले से भरोसा करते हैं। दोस्ती में भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो तो समझें कि क्या सामने वाला भी वैसा ही सोचता है।

रिलेशनशिप में: कोई पुरानी गलतफहमी दोबारा चर्चा में आ सकती है। इस बार धैर्य से अपनी बात कहें और अपनी गलती हो तो उसे स्वीकार करने में संकोच न करें।

विवाहित: घर के किसी काम को साथ पूरा करने से आपसी तालमेल बढ़ सकता है। धार्मिक या सामाजिक गतिविधि में परिवार के साथ शामिल हो सकते हैं। बच्चों या रिश्तेदारों से बात करते समय धैर्य रखें।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

मकर राशि वालों, आज किसी दूर रह रहे व्यक्ति से बातचीत या पुराने संपर्क के दोबारा शुरू होने की संभावना है। चंद्रमा आपके बारहवें भाव में हैं, इसलिए निजी भावनाएं और किसी करीबी की याद मन में रह सकती है। शुक्र के मार्गी होने से प्रेम और रिश्तों को लेकर आपकी सोच में धीरे-धीरे स्पष्टता आ सकती है। पार्टनर के साथ दूरी रही है तो पहल करने में संकोच न करें। एक छोटा संदेश भी बातचीत की शुरुआत बन सकता है।

सिंगल: किसी दूसरे शहर में रहने वाले व्यक्ति का संदेश मिल सकता है। पुराने परिचित से बातचीत दोबारा शुरू होने की संभावना भी है। आगे बढ़ने से पहले एक-दूसरे को समझने का समय लें।

रिलेशनशिप में: व्यस्तता के कारण पार्टनर से बातचीत कम हुई है, तो आज संपर्क बढ़ाएं। एक सोच-समझकर भेजा गया संदेश या शांत बातचीत भावनात्मक दूरी कम कर सकती है।

विवाहित: जीवनसाथी के साथ धार्मिक गतिविधि या परिवार की मान्यताओं से जुड़े विषय पर बातचीत हो सकती है। किसी साझा योजना में उन्हें शामिल करें। परिवार या परिचितों से मिलने वाला प्रोत्साहन भी खुशी देगा।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

कुंभ राशि वालों, आज भावनाएं थोड़ी उलझी हुई रह सकती हैं। चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव में हैं, जिससे दोस्तों और सामाजिक संपर्कों का सहयोग मिल सकता है। वहीं मंगल, गुरु और केतु सातवें भाव में हैं, इसलिए पार्टनरशिप से जुड़े विषय अधिक गंभीर लग सकते हैं। किसी असहमति को रिश्ते की कमजोरी न समझें। हर सवाल का जवाब तुरंत तलाशने के बजाय पार्टनर से खुलकर बात करें। भरोसा और धैर्य आज आपके रिश्ते को संभालने में मदद करेंगे।

सिंगल: किसी व्यक्ति को लेकर मन में उलझन हो सकती है। उनकी बातों के बजाय व्यवहार पर ध्यान दें। दोस्ती बनाए रखना भी ठीक है, जरूरी नहीं कि तुरंत रिश्ते को कोई नाम दिया जाए।

रिलेशनशिप में: छोटी गलतफहमी के कारण आप पार्टनर के इरादों पर सवाल उठा सकते हैं। अनुमान लगाने के बजाय उनसे सीधे बात करें। शांत बातचीत से स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

विवाहित: घर का कोई पुराना मुद्दा फिर सामने आ सकता है। जीवनसाथी के साथ समाधान पर ध्यान दें। जिम्मेदारियां मिलकर बांटेंगे तो घर का माहौल बेहतर रहेगा।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

मीन राशि वालों, आज प्रेम जीवन में भावनात्मक खुलापन और एक-दूसरे को समय देना महत्वपूर्ण रहेगा। चंद्रमा आपके दसवें भाव में हैं, इसलिए काम और जिम्मेदारियां ध्यान खींच सकती हैं। वहीं शुक्र के मार्गी होने से पार्टनरशिप से जुड़े मामलों में धीरे-धीरे बदलाव आ सकता है। शनि की वक्री चाल आपको रिश्ते में धैर्य और लगातार प्रयास का महत्व समझा रही है। पार्टनर के साथ ईमानदार बातचीत के लिए समय निकालें। रोजमर्रा की बातों से आगे बढ़कर अपने मन की बात भी साझा करें।

सिंगल: काम या सामाजिक संपर्क के जरिए किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। किसी भरोसेमंद मित्र की सलाह भी उपयोगी रहेगी। नए परिचय को आगे बढ़ाने से पहले उनकी सोच समझें।

रिलेशनशिप में: पार्टनर के साथ निजी भावनाएं साझा करने से नजदीकी बढ़ सकती है। परिवार की किसी योजना या साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं। बातचीत में दोनों को बराबर जगह दें।

विवाहित: घर में मेहमान आ सकते हैं या पूजा-पाठ से जुड़ी व्यस्तता रह सकती है। जीवनसाथी के साथ जिम्मेदारियां बांटें। दिन की व्यस्तता के बीच कुछ समय सिर्फ एक-दूसरे के लिए जरूर निकालें।

लेखिका: तान्या सिंह, Astropatri.com, अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए hello@astropatri.com पर संपर्क करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।