विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लव राशिफल 13 नवंबर: सिंगल लोगों को मिलेगा प्रपोज करने का मौका, विवाहित जोड़ों के बीच बढ़ेगी नजदीकी; पढ़ें 12 राशियों का हाल

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:00 AM (IST)

आज का लव राशिफल 13 नवंबर 2026 रिश्तों में नई बातचीत, रोमांस और भावनात्मक स्पष्टता के संकेत दे रहा है। ...और पढ़ें

13 नवंबर 2026 का लव राशिफल

13 नवंबर 2026 का लव राशिफल

तान्या सिंह, एस्ट्रोपत्री। 13 नवंबर को चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे और शाम को मूल नक्षत्र से पूर्वाषाढ़ा में प्रवेश करेंगे। मंगल सिंह राशि में आ चुके हैं, जिससे प्रेम जीवन में पहल और आकर्षण बढ़ सकता है।

बुध रात में तुला राशि में मार्गी होंगे, जबकि शुक्र अभी कन्या राशि में वक्री रहेंगे। ऐसे में कुछ पुरानी बातचीत भी आगे बढ़ सकती है। जानें सिंगल, कपल और विवाहित जातकों के रिश्तों में आज क्या बदल सकता है।

मेष लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

मेष राशि वालों, आज आप प्रेम जीवन को लेकर पहले से अधिक सहज महसूस कर सकते हैं। चंद्रमा आपके नौवें भाव में हैं और मंगल पांचवें भाव को सक्रिय कर रहे हैं। इससे पार्टनर के साथ कहीं घूमने, नई जगह देखने या किसी पसंदीदा गतिविधि में शामिल होने का मन होगा। लंबे समय से साथ समय बिताने की योजना टल रही है, तो आज उसे आगे बढ़ा सकते हैं। किसी छोटी असहमति को अच्छे पलों पर हावी न होने दें।

सिंगल: यात्रा, दोस्तों या किसी सामाजिक गतिविधि के दौरान कोई व्यक्ति आपका ध्यान खींच सकता है। पहले से किसी को पसंद करते हैं, तो अपनी दिलचस्पी जाहिर करने का अवसर मिल सकता है। सामने वाले की प्रतिक्रिया को भी महत्व दें।

रिलेशनशिप में: पार्टनर के साथ छोटी यात्रा, डेट या कोई साझा गतिविधि रिश्ते में उत्साह लौटा सकती है। अपनी पसंद बताने के साथ उनकी योजना भी सुनें।

विवाहित: जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल जाने या परिवार के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। बच्चों या भविष्य की किसी योजना पर बातचीत से आपसी नजदीकी बढ़ेगी।

वृषभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

वृषभ राशि वालों, आज कोई निजी या पारिवारिक बात आपके मूड को प्रभावित कर सकती है। चंद्रमा आठवें भाव में हैं और मंगल चौथे भाव में आ चुके हैं। घर की व्यवस्था या परिवार से जुड़ा विषय पार्टनर के साथ चर्चा में आ सकता है। किसी दूसरे व्यक्ति की राय को अपने रिश्ते के बीच जगह देने से बचें। यदि मन में कोई बात है, तो उसे दबाने के बजाय शांति से साझा करें। जिद करने से बातचीत लंबी खिंच सकती है।

सिंगल: किसी के प्रति आकर्षण हो सकता है, लेकिन उनकी भावनाओं या इरादों को लेकर मन में सवाल भी रहेंगे। केवल मीठी बातों से प्रभावित न हों। व्यक्ति को समझने के लिए समय लें।

रिलेशनशिप में: परिवार से जुड़ी कोई चिंता पार्टनर के साथ साझा करनी पड़ सकती है। अपनी परेशानी साफ बताएं, लेकिन बातचीत को आरोप-प्रत्यारोप में न बदलें।

विवाहित: घर की जिम्मेदारियां व्यस्त रख सकती हैं। घरेलू काम या खर्च को लेकर छोटी बहस होने पर उसे बढ़ाने से बचें। जीवनसाथी को भरोसा दिलाएं कि आप दोनों मिलकर स्थिति संभाल सकते हैं।

मिथुन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

मिथुन राशि वालों, आज रिश्तों में अपनी बात कहने का आत्मविश्वास बढ़ सकता है। चंद्रमा आपके सातवें भाव में हैं, इसलिए पार्टनरशिप और प्रेम जीवन पर आपका ध्यान रहेगा। बुध रात करीब 9:23 बजे आपकी राशि से चौथे भाव तुला में मार्गी होंगे। लंबे समय से अटकी बातचीत को आगे बढ़ाने या किसी गलतफहमी को समझने का अवसर मिल सकता है। मन में कोई बात है, तो उसे सही समय पर कहें। हालांकि, किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें।

सिंगल: किसी खास व्यक्ति को अपनी भावनाएं बताने का विचार काफी समय से मन में है, तो आज बातचीत शुरू कर सकते हैं। नया परिचय भी आगे चलकर अच्छे रिश्ते की संभावना बना सकता है।

रिलेशनशिप में: पार्टनर के साथ डेट या सुकूनभरी शाम बिताने का अवसर मिलेगा। कोई पुरानी गलतफहमी परेशान कर रही है, तो उसे खुलकर सुलझाएं।

विवाहित: जीवनसाथी आपकी योजनाओं में सहयोग कर सकते हैं। परिवार के किसी कार्यक्रम या साझा गतिविधि में शामिल होने से घर का माहौल अच्छा रहेगा। रोजमर्रा के कामों से अलग एक-दूसरे के लिए समय निकालें।

कर्क लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

कर्क राशि वालों, आज काम और रोजमर्रा की जिम्मेदारियां आपका काफी समय ले सकती हैं। चंद्रमा छठे भाव में हैं, जबकि मंगल दूसरे भाव में आ चुके हैं। ऐसे में बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखना जरूरी होगा। छोटी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से पार्टनर को दुख पहुंच सकता है। किसी पुराने परिचित से संपर्क होने की संभावना भी है। निजी जीवन और काम के बीच थोड़ा संतुलन बनाए रखेंगे, तो रिश्तों में अनावश्यक तनाव से बच सकेंगे।

सिंगल: किसी ऐसे व्यक्ति का संदेश आ सकता है, जिससे लंबे समय से बातचीत नहीं हुई है। पुराना परिचय दोबारा दिलचस्प लग सकता है। आगे बढ़ने से पहले देखें कि उनके व्यवहार में भी वही अपनापन है या नहीं।

रिलेशनशिप में: पार्टनर को किसी व्यावहारिक काम में आपकी मदद चाहिए हो सकती है। उनकी जरूरत को समझें और समय निकालकर सहयोग करें। उन्हें यह महसूस होना चाहिए कि आप उनकी बात सुन रहे हैं।

विवाहित: घर और परिवार की जिम्मेदारियां दोनों को व्यस्त रख सकती हैं। खर्च या घरेलू फैसलों पर बहस करने के बजाय मिलकर समाधान निकालें। शाम को कुछ समय साथ बिताना अच्छा रहेगा।

सिंह लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

सिंह राशि वालों, आज प्रेम जीवन में आकर्षण और रोमांस दोनों बढ़ सकते हैं। मंगल आपकी राशि में आ चुके हैं और चंद्रमा पांचवें भाव में हैं। आप अपनी भावनाएं खुलकर जताना चाहेंगे। किसी खास व्यक्ति के साथ समय बिताने या पार्टनर के लिए कुछ खास करने का मन हो सकता है। आपका आत्मविश्वास लोगों का ध्यान खींच सकता है। बस उत्साह में अधीर न हों। सामने वाले की सुविधा और भावनाओं को भी उतना ही महत्व दें।

सिंगल: किसी सामाजिक समारोह या दोस्तों के माध्यम से कोई व्यक्ति आपमें दिलचस्पी दिखा सकता है। लोगों का ध्यान मिलना अच्छा लगेगा, लेकिन केवल आकर्षण के बजाय आपसी समझ को भी महत्व दें।

रिलेशनशिप में: पार्टनर के लिए कोई छोटा सरप्राइज या अचानक बनाई गई योजना दिन को खास बना सकती है। रोजमर्रा की एक जैसी दिनचर्या से बाहर निकलकर साथ कुछ नया करें।

विवाहित: जीवनसाथी के साथ किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ हंसने-बोलने और एक-दूसरे की तारीफ करने से रिश्ते में गर्मजोशी बनी रहेगी।

कन्या लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

कन्या राशि वालों, आज घर और भावनात्मक सुकून आपकी प्राथमिकता रह सकते हैं। चंद्रमा चौथे भाव में हैं, जबकि शुक्र आपकी राशि में वक्री चल रहे हैं। ऐसे में आप रिश्ते में मिलने वाले प्यार, समय और सहयोग पर दोबारा विचार कर सकते हैं। हो सकता है आपको लगे कि आप जितना प्रयास करते हैं, उतना जवाब नहीं मिल रहा। मन में नाराजगी रखने के बजाय अपनी जरूरत स्पष्ट रूप से बताएं। पुराने अनुभवों को वर्तमान रिश्ते का पैमाना न बनाएं।

सिंगल: किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षण बढ़ सकता है जिसके साथ आप सहज महसूस करते हैं। परिवार के परिचय या किसी परिचित माहौल में मुलाकात हो सकती है। भावनात्मक जुड़ाव को धीरे-धीरे बढ़ने दें।

रिलेशनशिप में: पार्टनर से थोड़ा अधिक समय और भरोसा मिलने की उम्मीद रहेगी। शिकायतों की सूची बनाने के बजाय बताएं कि आपको किस बात से खुशी और सुरक्षा महसूस होती है।

विवाहित: परिवार से जुड़ा कोई मामला ध्यान मांग सकता है और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पुरानी असहमति को फिर से उठाने के बजाय वर्तमान समस्या पर बात करें। घर में शांत माहौल बनाए रखने की कोशिश करें।

तुला लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

तुला राशि वालों, आज बातचीत आपके प्रेम जीवन की दिशा बदल सकती है। चंद्रमा तीसरे भाव में हैं, जिससे संदेश, मुलाकात और छोटी यात्राओं के अवसर बनेंगे। आपकी राशि में वक्री चल रहे बुध रात को मार्गी होंगे। इससे किसी पुरानी बातचीत या गलतफहमी को स्पष्ट करने में मदद मिल सकती है। दिन के दौरान किसी संदेश का अर्थ तुरंत न निकालें। पार्टनर से बात करते समय अपनी बात साफ रखें और उन्हें भी खुलकर बोलने का मौका दें।

सिंगल: किसी पुराने परिचित का संदेश आ सकता है या आपसी मित्र के जरिए बातचीत शुरू हो सकती है। सामान्य बातचीत में भावनात्मक जुड़ाव की संभावना दिखे, तो सामने वाले को भी अपनी रुचि जाहिर करने का अवसर दें।

रिलेशनशिप में: किसी योजना या पुरानी गलतफहमी पर चर्चा हो सकती है। पार्टनर की हर बात से सहमत होना जरूरी नहीं, लेकिन उनका नजरिया समझना जरूरी रहेगा।

विवाहित: छोटी आउटिंग या परिवार से मिलने का कार्यक्रम बन सकता है। घर के किसी लंबित काम को जीवनसाथी के साथ मिलकर पूरा करेंगे। योजनाओं में स्पष्टता रखें, ताकि छोटी गलतफहमी न हो।

वृश्चिक लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

वृश्चिक राशि वालों, आज परिवार, पैसों और कामकाज से जुड़ी बातें आपके प्रेम जीवन में जगह ले सकती हैं। चंद्रमा दूसरे भाव में हैं, जबकि मंगल दसवें भाव में आ चुके हैं। काम पर ध्यान अधिक रहने से पार्टनर को समय कम मिल सकता है। बातचीत में जल्दबाजी या रूखा व्यवहार दूरी बढ़ा सकता है। पार्टनर कोई बात कहना चाहें, तो उसे निजी आलोचना न समझें। उनकी बात सुनने से कई छोटी परेशानियों को बढ़ने से रोका जा सकता है।

सिंगल: कामकाज या परिवार के किसी परिचित के माध्यम से मुलाकात हो सकती है। शुरुआत में रोमांस आपकी प्राथमिकता न हो, फिर भी अच्छी बातचीत आगे संपर्क बनाए रखने की वजह बन सकती है।

रिलेशनशिप में: पार्टनर कोई ऐसी बात उठा सकते हैं जिस पर आपकी राय अलग हो। हर टिप्पणी को व्यक्तिगत रूप से लेने के बजाय पहले उनकी परेशानी समझें।

विवाहित: घरेलू जिम्मेदारियां और काम का दबाव साथ में समय बिताने का अवसर कम कर सकते हैं। काम बांटकर संभालें और पेशेवर तनाव घर की बातचीत पर हावी न होने दें।

धनु लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

धनु राशि वालों, आज चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं, इसलिए आप अपनी भावनाओं और इच्छाओं को लेकर अधिक स्पष्ट रह सकते हैं। आपको रिश्ते में स्नेह, ध्यान और थोड़ी आजादी की जरूरत महसूस हो सकती है। मंगल नौवें भाव में हैं, जो साथ यात्रा करने और नए अनुभव लेने की इच्छा बढ़ा सकते हैं। अपनी अपेक्षाएं पार्टनर को बताएं, लेकिन उनकी जरूरतों को भी समझें। किसी योजना को अंतिम रूप देने से पहले दोनों की सहमति लेना बेहतर रहेगा।

सिंगल: आपका आत्मविश्वास किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू करने में मदद करेगा। सामाजिक कार्यक्रम, यात्रा या परिचितों के बीच कोई दिलचस्प मुलाकात हो सकती है। शुरुआत को सहज रहने दें।

रिलेशनशिप में: पार्टनर के साथ यात्रा या कोई नई गतिविधि करने की योजना बना सकते हैं। उन्हें भी योजना तय करने में शामिल करें। इससे साथ बिताया समय अधिक अच्छा रहेगा।

विवाहित: परिवार की किसी पुरानी बात या असहमति पर चर्चा हो सकती है। बात को दोबारा बहस में बदलने से बचें। धार्मिक स्थल पर जाने या साथ बाहर घूमने से रिश्ते में अपनापन लौट सकता है।

मकर लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

मकर राशि वालों, आज आप भीड़भाड़ और सामाजिक गतिविधियों से दूर कुछ शांत समय चाह सकते हैं। चंद्रमा बारहवें भाव में हैं और मंगल आठवें भाव में प्रभाव डाल रहे हैं। साझा पैसों, भरोसे या किसी निजी विषय को लेकर बातचीत हो सकती है। मन में कोई सवाल है, तो अनुमान लगाने के बजाय पार्टनर से स्पष्टता मांगें। पुरानी बातों को एक साथ उठाने से बातचीत उलझ सकती है। एक समय में एक मुद्दे पर बात करना अधिक उपयोगी रहेगा।

सिंगल: किसी पुराने व्यक्ति की याद आ सकती है या किसी ऐसे इंसान के प्रति आकर्षण हो सकता है जिसे समझना थोड़ा मुश्किल है। आगे बढ़ने से पहले सोचें कि यह रिश्ता आपको भावनात्मक सुरक्षा दे पाएगा या नहीं।

रिलेशनशिप में: कोई निजी बातचीत पुराने अधूरे मुद्दे को सुलझाने में मदद कर सकती है। अपनी चिंताएं ईमानदारी से साझा करें, लेकिन हर पुरानी असहमति को फिर से चर्चा में न लाएं।

विवाहित: परिवार की जिम्मेदारियों से अलग जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताने की कोशिश करें। साझा खर्च या किसी निजी फैसले पर शांति से चर्चा करें। महत्वपूर्ण निर्णयों में उन्हें शामिल रखना जरूरी होगा।

कुंभ लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Aquarius Love Horoscope Today)

कुंभ राशि वालों, आज दोस्तों और सामाजिक संपर्कों के जरिए प्रेम जीवन में अच्छी हलचल हो सकती है। चंद्रमा ग्यारहवें भाव में हैं, जिससे मेलजोल और साझा योजनाओं के अवसर मिलेंगे। दूसरी ओर, मंगल सातवें भाव में हैं। इससे पार्टनर के साथ भावनाएं तीव्र हो सकती हैं और छोटी असहमति बहस में बदल सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति की राय को अपने रिश्ते का फैसला न करने दें। आप दोनों के बीच सीधी बातचीत अधिक काम आएगी।

सिंगल: किसी मित्र या समूह की गतिविधि के दौरान नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बातचीत में साझा रुचियां सामने आ सकती हैं। परिचय को अपनी गति से आगे बढ़ने दें।

रिलेशनशिप में: दोस्तों के साथ कोई योजना या साझा लक्ष्य पर चर्चा हो सकती है। बाहर की राय के कारण पार्टनर पर दबाव न डालें। फैसला आप दोनों की सहमति से लें।

विवाहित: परिवार में किसी समारोह या शादी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ खुशी साझा करें। सामाजिक व्यस्तता के बीच एक-दूसरे के लिए भी समय निकालें।

मीन लव एंड रिलेशनशिप राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

मीन राशि वालों, आज कामकाज और निजी जीवन के बीच तालमेल बनाना जरूरी रहेगा। चंद्रमा दसवें भाव में हैं और मंगल छठे भाव में आ चुके हैं। पेशेवर जिम्मेदारियां बढ़ने से पार्टनर के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। बार-बार योजना टालने के बजाय ऐसा समय तय करें जिसे आप निभा सकें। काम की थकान बातचीत में न आने दें। पार्टनर की जरूरतों को समझने के लिए उन्हें पूरा ध्यान देना जरूरी होगा।

सिंगल: कार्यस्थल या किसी पेशेवर संपर्क के जरिए किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बातचीत अच्छी लगे, तो धीरे-धीरे परिचय बढ़ाएं। निजी और कामकाज की सीमाओं का ध्यान रखें।

रिलेशनशिप में: पार्टनर किसी ऐसी बात पर चर्चा करना चाह सकते हैं जिसे आप व्यस्तता के कारण टाल रहे हैं। उन्हें ध्यान से सुनें और तुरंत अपना बचाव करने की कोशिश न करें। थोड़ी कोशिश से नजदीकी लौट सकती है।

विवाहित: काम और घर की जिम्मेदारियों से दोनों थक सकते हैं। घरेलू कामों में जीवनसाथी का हाथ बंटाएं। दिन के अंत में साथ बैठकर समय बिताना और एक-दूसरे का हाल पूछना अच्छा रहेगा।

लेखिका: तान्या सिंह, Astropatri.com, अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए hello@astropatri.com पर संपर्क करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।