Zodiac Signs by Name: नाम के अनुसार क्या है आपकी राशि? ऐसे लगाएं पता
ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) के अनुसार जातक के जन्म के अवसर पर ग्रहों की स्थिति देखकर उसकी राशि निर्धारित की जाती है। राशि के आधार पर ही व्यक्ति के लिए नाम भी चुना जाता है। कई लोगों को नहीं पता होता है कि उनके नाम के आधार पर उनकी राशि कौन-सी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं नाम के आधार पर राशि।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Zodiac Signs by Name: व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्म का समय, वर्ष और स्थान आदि के आधार पर उसकी राशि का पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में 12 राशि मानी गई हैं। ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि व्यक्ति की राशि के आधार पर उसकी ताकत से लेकर उसकी कमजोरियों तक का पता लगाया जा सकता है। प्रत्येक राशि का अपना एक विशेष महत्व है।
1. मेष राशि
मेष रासि का तत्व अग्नि को माना जाता है। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। ऐसे में अ,च, चू, चे, ला, ली, लू और ले अक्षर से शुरु होने वाले नाम के जातकों की राशि मेष मानी जाती है।
2. वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृषभ राशि का तत्व पृथ्वी होता है और स्वामी शुक्र होता है। माना जाता है कि जिन लोगों के नाम उ, ए, ई, औ, द, दी और वो अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि वृषभ होती है।
3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और इनका तत्व वायु होता है। के, को, क, घ, छ, ह, ड से शुरू होने वाले नाम के जातकों के लिए मिथुन राशि मानी जाती है।
4. कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा हैं, जो जल प्रधान राशि हैं। माना जाता है कि जिन लोगों का नाम ह, हे, हो, डा, ही, डो अक्षर से प्रारंभ होता है, उनकी राशि कर्क होती है।
5. सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य होते हैं और इस राशि का तत्व वायु होता है। ऐसे में म, मे, मी, टे, टा और टी अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले जातकों की सिंह होती है।
6. कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं और तत्व पृथ्वी है। इस राशि की बात करें तो जिन लोगों का नाम प, ष, ण, पे, पो, प अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि कन्या मानी जाती है।
7. तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और इस राशि का तत्व वायु है। माना जाता है कि जिन लोगों का नाम रे, रो, रा, ता, ते या फिर तू से शुरू होता है उनकी राशि तुला होती है।
8. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल होते हैं और जल तत्व होता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार लो, ने, नी, नू, या, यी अक्षर से शुरू होने वाले नामों की राशि वृश्चिक होती है।
9. धनु राशि
इस राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं और इसका तत्व अग्नि माना गया है। जिन भी लोगों का नाम धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा अक्षर से प्रारंभ होता है, उनकी राशि धनु होती है।
10. मकर राशि
मकर राशि के स्वामी भी बृहस्पति देव माने जाते हैं और इस राशि का तत्व पृथ्वी है। जिन जातकों का नाम जा, जी, खो, खू, ग, गी या फिर भो अक्षर से शुरू होता है, उनकी राशि मकर मानी जाती है।
11. कुंभ राशि
कुंभ राशि का तत्व वायु है साथ ही इस राशि का स्वामी शनि ग्रह ह। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो अक्षर गे, गो, सा, सू, से, सो और द से शुरू होने वाले नाम के लोगों की राशि कुंभ होती है।
12. मीन राशि
आखिरी राशि यानी मीन राशि का तत्व जल होता है और स्वामी गुरु होते हैं। जिन लोगों का नाम दी, चा, ची, झ, दो और दू से शुरू होता है, उनकी राशि मीन होती है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।