विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कन्या लग्न वाले होते हैं व्यावहारिक, छोटी-छोटी बातों पर देते हैं ध्यान… जानिए इनका पूरा स्वभाव

Updated: Wed, 23 Jul 2025 10:00 AM (IST)

कन्या लग्न के जातक शांत सौम्य और सेवा भाव वाले होते हैं। ये ईमानदार मेहनती और व्यावहारिक होते हैं और सोच-समझकर काम करते हैं। कन्या राशि वाले स्वभाव से देखभाल करने वाले होते हैं छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हैं और रणनीति बनाने में माहिर होते हैं। ये उपचारकर्ता के रूप में भी देखे जाते हैं लेकिन अक्सर खुद को कम आंकते हैं।

Hero Image
लग्न हमारे स्वभाव, जीवन की दिशा और बाहरी दुनिया से जुड़े व्यवहार को दर्शाता है।

आलोक भटनागर एस्ट्रोपत्री। हर व्यक्ति की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह ऊर्जा उसकी राशि से जुड़ी होती है। यहां दिया गया विवरण लग्न (Ascendant) आधारित है, जो जन्मकुंडली का पहला भाव होता है। यह हमारे स्वभाव, जीवन की दिशा और बाहरी दुनिया से जुड़े व्यवहार को दर्शाता है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, ज्यादातर लोग अपनी सूर्य राशि या चंद्र राशि को ही जानते हैं। फिर भी यदि आपकी सूर्य या चंद्र राशि वही है, जो यहां दी गई है तो भी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। हर राशि कुछ कहती है आपके स्वभाव, सोच, ताकत और कमजोरियों के बारे में। आइए, अपनी राशि से खुद को थोड़ा और गहराई से जानें…

कन्या राशि की ऊर्जा 

कन्या राशि का प्रतीक है स्वयं एक कन्या यानी शांत, सौम्य और सेवा भाव रखने वाली युवती। यह एक पृथ्वी तत्व की राशि है और इस पर बुधदेव का प्रभाव होता है। कन्या राशि के जातक आमतौर पर स्थिर और व्यावहारिक स्वभाव के होते हैं।

कन्या लग्न के जातकों का स्वभाव 

कन्या राशि के जातक इमानदार, मेहनती, व्यावहारिक, दयालु और सोच-समझकर काम करने वाले होते हैं। इन्हें पढ़ना, सफाई पसंद करना और प्रकृति के पास रहना अच्छा लगता है। ये आमतौर पर शांत, संयमी और सुलझे हुए होते हैं।

कन्या राशि के जातकों का दिमाग हमेशा सोचने और किसी स्थिति का आंकलन करने में लगा रहता है। ये स्वभाव से देखभाल करने वाले होते हैं और छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देते हैं। रणनीति बनाने में ये बहुत अच्छे होते हैं, और यही कारण है कि ये जिस भी टीम का हिस्सा होते हैं, वहां मूल्यवान योगदान देते हैं।

ज्यादा जिम्मेदारियां उठाते हैं 

हालांकि, कई बार ये अपनी क्षमता से ज्यादा जिम्मेदारियां ले लेते हैं और फिर उनके काम की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। कन्या राशि के जातक कभी-कभी उन लोगों के लिए आलोचनात्मक हो सकते हैं जिन्हें वे उनकी पूरी क्षमता पर खरा नहीं मानते।

ये अपनी बातें दूसरों से साझा कर देते हैं चाहे सामने वाला पूछे या न पूछे। मगर, अपने लोगों के लिए ये बहुत दयालु और सहनशील होते हैं। इनका स्वभाव शांत, मजबूत और रचनात्मक सोच से भरपूर होता है। ज्यादातर कन्या राशि के जातक परिवार को प्राथमिकता देते हैं।

कन्या राशि के जातकों को अक्सर उपचारकर्ता के रूप में देखा जाता है। इनमें मन, आत्मा, आत्मविश्वास या शरीर के दुख को ठीक करने की खास काबिलियत होती है। मगर, अक्सर इन्हें अपनी खुद की कद्र नहीं होती। ये अपने बारे में कम ही सोचते हैं और स्वयं को कम आंकते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या होता है लग्न? आपका ‘राइजिंग साइन’ आपके बारे में बताता है ये बातें

यह जानकारी आलोक भटनागर, Astropatri.com के द्वारा दी गई है। उनको अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए hello@astropatri.com पर संपर्क करें।